Category Archives: भागलपुर

बोले विधायक गोपाल मंडल : जल्द ही हवाई जहाज से जाएंगे पटना, रांची और कोलकाता // GS NEWS

DESK 04 B0

लोकसभा चुनाव से पहले नवगछिया बन जायेगा पूर्ण जिला गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कचहरी परिसर में पत्रकारों से कहा कि जल्द ही भागलपुर से हवाई सेवा शुरू की जाएगी. संभवतः यहां से पटना, रांची और कोलकाता तक लोग हवाई जहाज से जाएंगे. अगर हवाई सेवा शुरू नहीं किया गया तो पूरा बिहार आंदोलन करेंगा. विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नवगछिया को पूर्ण जिला घोषित कर दिया जाएगा. विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी मामले को उठाया है. विधायक ने कहा कि इस बार बाढ़ से इलाके को बचाया जाएगा. पिछले बार बांध टूटने का कारण बताते हुए कहा कि लोगों ने बांध पर मकई का लारा रख दिया […]

मई के अंत में अंगप्रदेश का भागलपुरी जर्दालू आम जीआई टैग के साथ पहुंचेगा कई देशों में // GS NEWS

DESK 04 B0

एक्सपोर्ट कैटेगरी में हुआ जर्दालू आम का भी रजिस्ट्रेशन, 27 किसानों को किया गया चयनित निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर का जर्दालू आम कुछ खास है, आम का स्वाद बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचता है। इसको लोग बड़े ही चाव से खाते हैं इसलिए यह आम लोगों के दिलों में भी जगह बना ली है इसको लेकर आज जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा भवन में कृषि पदाधिकारी व आम के किसानों के साथ बैठक किए गए। जिसमें उन्होंने जर्दालू आम के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्होंने बताया कि जर्दालू आम कैसे फिर से बाहर निर्यात किया जाए इस पर भी चर्चा की गई । उन्होंने कृषि पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए कि सभी बागान […]

जिलाधिकारी ने कहा स्कूल में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर होगी कड़ी कार्रवाई // GS NEWS

DESK 04 B0

बच्चों के उपस्थिति , स्मार्ट क्लास और मध्यान भोजन की गुणवत्ता के विकास पर की गई वार्ता निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समीक्षा भवन में शिक्षा के गुणवत्ता पर बैठक कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के कारण 2 वर्षों से बच्चे विद्यालय नियमित रूप से नहीं जा सके जिसके चलते पठन-पाठन का कार्य काफी बाधित हुआ है साथ ही साथ विद्यालय के कई पहलुओं पर गिरावट आई है । जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता के विकास पर विचार किया गया। उसके बाद जितने भी जगह स्मार्ट क्लास बोर्ड दिए गए हैं उस पर भी विशेष पहल करते हुए पढ़ाई कराए जाने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थिति पर जोर […]

पूरे सूबे में गर्मियों का कहर चरम सीमा पर // GS NEWS

DESK 04 B0

बेजुबान पक्षियों के प्यास बुझाने के लिए कुछ युवाओं ने कई जगह की मटका में पानी की व्यवस्था निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,पूरे सूबे में गर्मियों का कहर बरस रहा है। पारा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है ।जाहिर तौर पर इतना गर्म मौसम किसी को नहीं भाता। लेकिन सृष्टि का चक्र तो चलता रहता है ।मौसम बदलना भी एक आवश्यक क्रम है। जिसे बदल पाना लगभग नामुमकिन है। इस चिलचिलाती धूप में बार-बार प्यास लगना स्वाभाविक है ।हम मनुष्य हैं अगर गर्मी लगे तो बता सकते हैं और प्यास लगे तो पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकते हैं लेकिन ऐसे मौसम में बेचारे बेजुबान पक्षियों के लिए यह मौसम बहुत भारी पड़ जाता है ।कई पक्षी तो केवल गर्मी और […]

साइकिल एसोसिएशन ऑफ बिहार और इंडियन ऑयल के तत्वावधान में स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग में हुआ साइकिल रैली का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर,साइकिल चलाएं इंधन बचाएं व पर्यावरण को सुरक्षित रखें के विषयों पर आज साइकिल रैली का आयोजन किया गया।स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय मे सक्षम साइक्लोथों के बैनर तले स्वास्थ्य पर्यावरण और इंधन संरक्षण के लिए यह पहल की गई है। जिसमें सैकड़ों छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह रैली गांधी विचार विभाग से निकालकर विश्वविद्यालय गई। जिन बच्चों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया था उन्हें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर आयोजकों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचाने के लिए साइकिल चलाकर लोगों को जागरुक करना। मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली की शुरुआत की गई। यह साइकिल रैली […]

पुलिस ने बनाया नया कानून : लूट की शिकायत करने जाओगे, खुद बन जाओगे आरोपी, शिकायतकर्ता से कराएंगे रिकवरी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। एभागलपूर बिहार में पुलिस अपराधियों को लगाम लगाने में नाकाम रहती हो, लेकिन शिकायतकर्ताओं को परेशान करने और उन्हें प्रताड़ित करने का कोई मौका नहीं गंवाती है। कम से कम भागलपुर पुलिस ने बीते सोमवार को जो किया है, उसके बाद यह कहने से कोई गुरेज नहीं होना चाहिए।भागलपुर में लगातार अपराधियों का मनोबल सातवे आसमान पर है। अपराधी लगातार अपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। जबकि लगातार भागलपुर में पटना से आलाधिकारी का आवागमन लगातार देखने को मिल रहा है। वहीं एक मामला भागलपुर जिला के बाय पास टीओपी का है। जहां मां शक्ति फ्यूल सेंटर के कर्मचारी मनीष कुमार से दिन दहाड़े लगभग दिन के 11 बजे 5,31,000 रुपए का छिनतई किया गया […]

मरचिरमा ग्राम में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का हुआ आयोजन, भक्ति में हुआ पूरा क्षेत्र // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट- निभाष मोदी, भागलपुर।भागलपुर,आज शाहकुंड प्रखंड के मरचिरमा गांव में मरचिरमा ग्राम विकास समिति के द्वाराश्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का किया गया आयोजन। इस भागवत ज्ञान यज्ञ के व्यासपीठ का पूजा मध्य प्रदेश से आए पंडित एवं ज्ञान यज्ञ के आचार्य नित्यानंद सिंह एवं शांति देवी के द्वारा किया गया। वही इस आयोजन का शुभारंभ विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुमन सिंह, मनोज मंडल, मुखिया ब्यूटी देवी , थाना प्रभारी श्वेता सिन्हा एवं समिति के लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन राकेश मिश्रा के द्वारा किया जा रहा था एवं धन्यवाद ज्ञापन परमानंद सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर अतिथियों […]

ईद को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यलय में शांति समिति की बैठक आयोजित // GS NEWS

DESK 04 B0

ईद की नमाज शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए अनुमंडल कार्यलय के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने किया। बैठक में सभी थाना के सभी थानाध्यक्ष व सभी अंचल के सीओ व राजनीति दल के प्रतिनिधि मौजूद थे।अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी लोगों से ईद की नमाज को लेकर फीडबैक लिया। ईद की नमाज ईदगाह, मश्जिद में शांति पूर्वक अदा की जाती हैं। इस मौके पर कभी यहां पर अप्रिय घटना नहीं हुई हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए ईदगाह व मश्जिद के पास दंडाधिकारी की तैनाती की जायेगी। अराजक तत्वों पर 107 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया हैं। […]