Category Archives: भागलपुर

भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से कई संस्थानों व कार्यालयों में किया गया इफ्तार पार्टी का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,समस्या निवारण समिति एवं गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा के सौजन्य से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर भागलपुर के डीटीओ कार्यालय में भी इफ्तार पार्टी का आयोजन भव्य रुप से किया गया। इस इफ्तार पार्टी में डीटीओ के सभी कर्मचारी और एसबीआई के सभी कर्मचारी मौजूद थे ।सभी हिंदू – मुस्लिम मिलकर इस पार्टी में एक दूसरे को गले मिलकर भाईचारे का संदेश देते हुए यह इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वहीं गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र जयप्रभा मार्ग काजवाली चक में शहर के कई समाजसेवी, शिक्षाविद व चिकित्सक उपस्थित थे। गांधी शांति प्रतिष्ठान के इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष तकी अहमद […]

रंगरा : रमजान का तीसरा असरा जहन्नम की आग से आजादी का जुमे के मगरिब के अजान होते ही शुरू ||GS NEWS

DESK 040

रमजान का तीसरा असरा जहन्नम की आग से आजादी का जुमे के मगरिब के अजान होते ही शुरू हो गया। यह बाते जुमे के नमाज की दौरान रंगरा चौक प्रखंड के सधुआ के मश्जिद के इमाम नमाज के दौरान मौलवी नूरूल्लाह ने बताया। उन्होंने कहा किमगफिरत का दूसरा अशरा शुक्रवार को मगरिब की अजान के साथ समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ जहन्नम से आजादी का तीसरा अशरा शुरू हाेगा और रोजेदार अजीम शब-ए-कद्र की पहली रात का इस्तकबाल करेंगे। यू तो पूरे साल में 365 रातें हैं, लेकिन सब एक जैसी अजमत वाली नहीं हैं। इनमें से बहुत सी ऐसी रातें हैं जिनकी अहमियत और फजीलत दूसरी रातों से कई गुना अधिक है। जितनी भी फजीलत वाली रातें हैं, […]

भवानीपुर ओपी परिसर में ईद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

DESK 040

भवानीपुर ओपी परिसर में शुक्रवार को ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह की नअध्यक्षता में ईद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।बैठक में बीडीओ हरीमोहन कुमार ने आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में रमजान के पाक माह के ईद त्यौहार मनाने की अपील की। मौके पर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, पवन सिंह,पुर्व प्रमुख ईशो यादव, रहमान अली,मो.अयूब अली,मो.ग्यास अली,मासूम रशीद,छोटु,अधिवक्ता विमल कुमार त्रिवेणी, किशोर पंडित,सरपंच अमित कुमार शर्मा,रमेश शर्मा,अखिलेश कुमार यादव,रणवीर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी वर्ग के ग्रामीण समेत पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे। DESK 04

भवानीपुर ओपी परिसर में रमजान माह के जुम्मा के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

शुक्रवार को भवानीपुर ओपी परिसर में एएसआई मु रज्जाक अली के द्वारा रमजान माह के जुम्मा के अवसर पर इफ्तार पार्टी दिया गया। मौके पर बीडीओ हरिमोहन कुमार,ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह,उपप्रमुख अशोक कुमार यादव,समाजसेवी पवन सिंह,पुर्व प्रमुख ईशो यादव,मु रहमान अली,मो.अयूब अली,मु.ग्यास अली,मासूम रशीद,छोटु,अधिवक्ता विमल कुमार त्रिवेणी, किशोर पंडित,सरपंच अमित कुमार शर्मा,रमेश शर्मा,अखिलेश कुमार यादव,रणवीर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी वर्ग के ग्रामीण समेत पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे। DESK 04

नवगछिया के NH31 मदरौनी के पास कटेंनर व ट्रक के ओवरटेक करनें के दौरान टक्कर // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के NH31 मदरौनी के पास कटेंनर व ट्रक के ओवरटेक करनें के दौरान टक्कर में तीन घायल हो गए। घायलों में ड्राइवर पटना के अठमलगोला निवासी अनिल यादव के पुत्र बॉबी कुमार , उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिला के चोपाल थाना के सलखल निवासी विकास यादव सहित तीन है। रंगरा ओपी की पुलिस ने तीनों घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। बॉबी व विकास की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भगालपुर अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना होने के पश्चात कटेनर रोड पर ही पलट गई थी। जिससे जाम लग गया था। जबकि ट्रक सड़क किनारे बनी झौपड़ी में घूस गया था। रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां किरान की […]

नवगछिया पीएचसी परिसर में प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नवगछिया पीएचसी परिसर में प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरूण कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसका उद्घाटन गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान सावित्री पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर सभी आग्नतुकों का स्वागत किया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन छात्र नेत्री स्मृति सिंह कर रहीं थी। वहीं स्वास्थ्य संबंधित नुक्कड़ नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। स्वास्थ्य मेला में सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। इस मौके पर चिकित्सीय सेवा, टीकाकरण, परामर्श, जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। आमलोगों को असुविधा ना हो इसके लिए अलग-अलग काउंसलिंग […]