Category Archives: भागलपुर

मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में नशेड़ीयों ने एक युवक के साथ की मारपीट, युवक फरियाद लेकर पहुंचा एसएसपी कार्यालय // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के काजीचक हरिजन टोला मोहल्ले के रहने वाले सतीश दास के साथ मोहल्ले के ही युवकों के द्वारा उसकी जमकर पिटाई की गई। जिससे उसका सर फूट गया। वही शरीर में भी चोट आई है। पीड़ित युवक का कहना है कि मोहल्ले के कुछ बदमाश युवक नशा करने के लिए उससे दो हजार रुपए नशा करने के लिए मांग रहे थे, नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। वही पिटाई के बाद जब घायल युवक अपनी फरियाद लेकर मोजाहिदपुर थाने पहुंचा, लेकिन वहां उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसे डांट डपट कर भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित फरियाद लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम के कार्यालय पहुंचा लेकिन वरीय पुलिस […]

इशाकचक थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर छेड़खानी का आरोप लगने के बाद हुआ मेडिकल,सिटी एसपी बोले कार्रवाई होगी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र में कल देर रात अधिवक्ता राजीव कुमार झा पर पड़ोस के ही नाबालिग बच्ची के परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। पॉक्सो के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। आज सदर अस्पताल में आरोपी का मेडिकल जाँच करवा कोर्ट में पेश किया गया वही पीड़िता का मेडिकल जाँच कराया जा रहा है। आरोपी राजीव झा ने बताया की 27 को बेटे की शादी है। बेटे की शादी का कार्ड देने गए हुए थे तो जान बूझकर फंसा दिया गया और हमको कमरे में बंद कर दिया गया था। वहीं इस मामले में सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पीड़िता ने माता पिता के […]

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर ने नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली, ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं इसके नवीनीकरण के लिए किया शिविर का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं के सहयोग को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली एवं ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं इसके नवीनीकरण हेतु आज चेंबर कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमहापौर प्रीति शेखर, उपमहापौर राजेश वर्मा उपस्थित थे। वहीं उद्घाटनकर्ता के रूप में नगर निगम भागलपुर के नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद यादव थे।उपमहापौर राजेश वर्मा थे। वही कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रवण कुमार बाजोरिया, महासचिव सीए पुनीत चौधरी, संयोजक ओमप्रकाश कनोडिया, सुरेश कुमार मेहता, प्रदीप कुमार जैन, पंकज टंडन ,आशीष सर्राफ के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे शिविर में वार्ड नंबर 19, 20, 21 […]

भागलपुर कजवलीचक में 3 मार्च की रात बम ब्लास्ट मामले में तीन डीएसपी ,4 इंस्पेक्टर और 5 एसएचओ से मांगी गई जांच रिपोर्ट // GS NEWS

DESK 04 B0

एसआईटी में शामिल अफसरों को दी गई थी अलग-अलग जिम्मेदारी निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, कजवलीचक में हुए बम ब्लास्ट मामले में सिटी एसपी ने एसआईटी के में शामिल 3 डीएसपी, चार इंस्ट्रक्टर और पांच एसएसओ से अब तक की गई जांच की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने अब तक की अपनी जांच में पटाखा से बिस्पोर्ट की बात लाई है ।इस बिंदु पर सबूत भी जुटाए हैं और भागलपुर से लेकर कोलकाता तक के चैन को खंगाला गया है। हालांकि अभी मामले की जांच जारी है। जिसमें तीन डीएसपी, चार इंस्पेक्टर और पांच एसएचओ लगाए गए थे। एसआईटी में शामिल हर पुलिस पदाधिकारी को जांच में अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है । डीआईजी सुजीत कुमार ने कुल 47 बिंदुओं पर […]

वकील ने मानवता को किया शर्मसार, पड़ोस के ही एक नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी का किया प्रयास, मामला दर्ज, पुलिस जुटी आगे की कार्रवाई में //GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। एक वकील ने मानवता को किया शर्मशार। ताजा मामला इसाकचक थाना क्षेत्र का है। भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र में अधिवक्ता राजीव कुमार झा के द्वारा पड़ोस के ही एक नाबालिक बच्ची से छेड़खानी का प्रयास किया गया। बच्ची के द्वारा हल्ला करने पर आरोपी अधिवक्ता भागकर बगल के घर में छुप गया। जिसके बाद परिजनों और घर वालों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। परिजनों के अनुसार आरोपी अधिवक्ता बेटे की शादी का कार्ड देने के लिए बगल के घर में गया हुआ था। जहां बच्ची ने दरवाजा खोला और अधिवक्ता घर के अंदर चला गया और कार्ड खोजने का थोड़ी देर तक बहाना करता रहा। वही इसी दौरान अधिवक्ता के द्वारा नाबालिग […]

विधायक व जनप्रतिनिधियों के सामने आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता का आरोप
सांसद मांगते हैं कमीशन, अब दे दूंगा इस्तीफा
सांसद ने कहा : कुकर्मों को छिपाने //GS NEWS

DESK 04 B0

सांसद अजय मंडल पर आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता ने गाली-गलौज करने व कमीशन वसूली के गंभीर आरोप लगाये हैं. मंगलवार को गोपालपुर विधायक के सामने कार्यपालक अभियंता ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की बात कही. हालांकि सांसद अजय मंडल ने कार्यपालक अभियंता के आरोप को निराधार बताया.जानकारी के अनुसार मंगलवार को लक्ष्मीनिया कदवा में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने विधायक गोपाल मंडल पहुंचे थे. पंचायत के मुखिया पंकज जायसवाल, जिप सदस्य नंदनी सरकार, मणिकांश राय, वजीर अली आदि प्रतिनिधि मौजूद थे. विधायक व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष कार्यपालक अभियंता रामाशीष कुमार ने सांसद अजय मंडल पर गाली देने व कमीशन वसूली करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की बात कही. कार्यपालक अभियंता ने कहा […]

डुमरामा का रेफरल अस्पताल चलता हैं सफाईकर्मियों के बदौलत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के डुमरामा रेफरल अस्पताल चलते हैं सफाई कर्मियों की बदौलत । रेफरल अस्पताल में ना ही कोई डॉक्टर और ना ही कोई नर्स आती है । वहां सुबह-सुबह एक सफाईकर्मी आकर पूरे हॉस्पिटल को संभालते हैं और वही सफाईकर्मी सभी को दवाई भी देते हैं। जब हमारे संवाददाता हॉस्पिटल पहुंचे तो देखा कि कबाड़ से भी बदतर स्थिति है जब वहां के ग्रामीण उस हॉस्पिटल इलाज कराने गए तो वहां कोई व्यवस्था नहीं थी । तब सफाईकर्मी ने डॉक्टर को फोन कर कर बुलाया । नवल किशोर डॉक्टर आए जब हमारे संवाददाता उनसे बात करने लगे तो अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे तभी हॉस्पिटल का पूरा कवरेज किया हमने । वहां के […]