Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर तेतरी जीरो माइल में जन जन पार्टी के नेता देंगे अनिश्चितकालीन धरना // GS NEWS

DESK 04 B0

अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दे कर मांगी अनुमति रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपूर नवगछिया राष्ट्रीय जनजन पार्टी के नेता सह पार्टी को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने भागलपुर से हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर 21 अप्रैल से नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल में अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है. इस बाबत संजीव कुमार ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन दे कर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है. संजीव ने कहा कि राज्य में डबल इंजन वाली सरकार है. लेकिन कोई भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि राज्य में भागलपुर से भी छोटे शहरों में इस तरह की सेवा अब जनता को उपलब्ध है. DESK 04 […]

बढ़ती गर्मी के साथ कई वार्ड के लोग जल संकट से हो रहे त्राहिमाम, नगर निगम भी उदासीन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। एक तरफ पूरा प्रदेश और भागलपुर इन दिनों लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी से जूझ रहा है । तो वहीं दूसरी ओर पाक माह रमजान के दौरान भागलपुर शहरी क्षेत्र से सटे मुस्लिम बाहुल्य पंचायत शाहजंगी और इस्लामपुर के लोग भीषण जल संकट के दौर से गुजर रहे हैं । बोरिंग खराब रहने के कारण इन दोनों पंचायत के लोगों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है । पिछले 15 दिनों से परेशानियों का सामना करने वाले स्थानीय लोगों का गुस्सा आज सड़क पर उतार पड़ा । और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जल रखने का बर्तन लेकर शाहगंज -इस्लामपुर सड़क पर उतरे और जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप […]

बिहपुर विधायक ने कहा बिहार में जिला अगर कभी भी बनेगा तो उसमें नवगछिया का नाम भी रहेगा, स्पाइसजेट जल्द भागलपुर से उड़ेगा ऐसी उम्मीद है // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर वार्ता की। उन्होंने कहा बिहार में जिला अगर कहीं भी बनेगा तो उसमें नवगछिया भी अवश्य रहेगा साथ ही साथ हाल में बोचाहा में उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों ने इस उपचुनाव को बहुत गंभीरता से नहीं लिया, इस कारण हमलोग हार गए ।यह जनआदेशीय उपचुनाव था। हो सकता है लोग इस कारण से भी विशेष पहले नहीं किए हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती है । पार्टी में निरंतर संगठन का कार्य चलता रहता है ।हमलोग समीक्षा जरूर करेंगे कि हम लोगों की चूक कहां पर हुई ।वहीं उन्होंने हवाई सेवा को लेकर कहा […]

भागलपुर आदमपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ मंदिर घाट के समीप मिला एक नवजात बच्चे का शव // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर आदमपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ानाथ मंदिर घाट के पास मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गौरतलब हो कि बुढ़ानाथ मंदिर के गंगा नदी के तट पर एक नवजात बच्ची का शव मिला है जहां पर चारों तरफ कूड़े का अंबार लगा हुआ था। वहां के लोगों का कहना हुआ की मेरा छोटा भाई उधर किसी काम से गया तो देखा एक नवजात का शव पड़ा हुआ था जिसके शरीर पर पट्टी बंधी हुई थी। तभी हम सब वाले आदमपुर थाना को कॉल किया । मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। DESK 04 B

भारतीय जन नाट्य संघ की ओर से निकली ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा भागलपुर पहुंचेगी 20 अप्रैल को // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में भारतीय जन नाट्य संघ की ओर से ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा 20 अप्रैल को भागलपुर पहुंचेगी। इस सांस्कृतिक यात्रा के भागलपुर पहुंचने पर स्थानीय सैंडिस कंपाउंड स्थित भारतेंदु रंगभूमि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक मूल्यों एवम इपटा के अवदानो पर गीत संगीत कार्यक्रम एवं नाटक की प्रस्तुति भी की जाएगी ।इस अवसर पर आयोजन स्थल पर मंजूषा पेंटिंग की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी ।वही 21 अप्रैल को स्टेशन चौक के स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, तिलकामांझी चौक स्थित बाबा तिलका मांझी चौक, जीरो माइल चौक में वीर शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गीत की प्रस्तुति की जाएगी यह जानकारी इप्टा के अध्यक्ष […]

झुग्गी झोपड़ी मंच के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को भूमिहीनों को पर्चा मुहैया कराने को लेकर की अपील // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा 1 सितंबर 2021 को 92 भूमिहीन परिवारों को द्वितीय अपील के आदेशानुसार बासगीत परचा दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन लगभग 8 महीना बीत जाने के बावजूद अब तक भूमिहीनों को बासगीत पर्चा नहीं दिया गया है । जिससे परेशान दर्जनों भूमिहीन भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर गुप्ता के नेतृत्व में भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपनी परेशानियों से अवगत कराया और कर्मचारियों के द्वारा सुविधा शुल्क के नाम पर घूस मांगे जाने की शिकायत भी की। इस दौरान शंकर गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी और डीसीएलआर के द्वारा महीनों पूर्व भूमिहीनों के लिए पर्चा देने का आदेश निर्गत […]