Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा दिवस पर भव्य आयोजन ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर परिषद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास झा एवं विद्यालय संचालन समिति के सचिव अमर कुमार, प्रधानाचार्य बलराम रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बाल-विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा का विरोध करने तथा इन सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए अपने परिवार एवं समाज को जागृत करने की चर्चा की गई। बेटियों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से पास होने के बाद आगे की शिक्षा जारी रखने और नये समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनने लिए जागरूक किया गया। विश्वास झा ने बताया कि बेटियों में […]

भागलपुर सबौर के गंगा नदी में डूबा दो दोस्त, एक तैर कर निकला, दूसरे की खोज जारी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर सबौर के नजदीक गंगा नदी में दो दोस्त नहाने के दौरान डूब गए। एक किसी तरह तैर कर बाहर निकल पाए वहीं दूसरे की खोजबीन अभी जारी है। एसडीआरएफ की टीम तकरीबन 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत की फिर भी निराशा हाथ लगी। उसके बाद कुरसेला से 3 मछुआरे युवक की खोज में लगे हुए हैं ।बताते चलें कि दोनों दोस्त सबौर के ब्राह्मण टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। सूरज कुमार झा जो तैर कर बाहर इकिसी तरह निकल गया लेकिन साकेत भारती का पैर गड्ढे में जाने के चलते वह तेज धार में बह गया ।जिसकी खोज अभी भी जारी है ।परिजन मे मातम का माहौल है। खबर लिखने तक यूवक का नहीं […]

नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिला भाजपा नेताओं का दल // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन से मिल कर भाजपा नेताओं ने नमामि गंगे योजना की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है. दल में नवगछिया भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, मीडिया प्रभारी इन्दु भुषण झा, रमेश राय, दीपक यादव, सलिल कसेरा शामिल थे. भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर में नमामि गंगे योजना और अन्य कार्य के लिए किए गए सड़कों के गड्ढे के बारे में अवगत कराते हुए आमजनों हो रही परेशानियां का बयान किया और जल्द से जल्द गड्डे को जल्द भरवाने की मांग की. कार्यपालक पदाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द इसे पूरा करने की बात कही है. DESK 04 B

नवगछिया में होगा संतमत सत्संग का 111 वां महाधिवेशन // GS NEWS

DESK 04 B0

अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 वां महाधिवेशन नवगछिया में होने की घोषणा मंदिर परिसर में की गई है. इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने देते हुए बताया कि इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में अखिल भारतीय महासभा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महामंत्री विजय कुमार यादव, एवं साथ में आए जिला कमेटी के महामंत्री राम कुमार, अध्यक्ष अरुण कुमार भगत, मंत्री मनु भास्कर सहायक मंत्री विकास कुमार शामिल थे. अनुमंडलीय संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया एवं समिति के सदस्यों के साथ इस संबंध में आवश्यक बैठक की गई और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. जानकारी दी गयी है कि इस […]

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में अलग – अलग सड़क हादसे में चार घायल // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए. नवगछिया बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में पटना जिले के मौजी निवासी अमित कुमार और सोनपुर मराछी निवासी प्रशांत कुमार घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. मदहतपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में क्रांति कुमारी घायल हो गयी है. क्रांति का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. जबकि प्रतापनगर में हुए सड़क हादसे में रैना कूमारी, सिंधिया मकंदपुर में चंपा देवी, रंगरा में हुए सड़क हादसे में प्रीतम कुमार घायल हो गए हैं. सबों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है । DESK 04 B

अंगिका विभाग में होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार का ध्वनि वैज्ञानिक डॉ रमेश मोहन शर्मा आत्मविश्वास ने किया विरोध // GS NEWS

DESK 04 B0

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंगिका विभाग में 11 अप्रैल से होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का अंगिका का ध्वनि वैज्ञानिक डॉ रमेश मोहन शर्मा आत्मविश्वास ने विरोध किया है. डॉ आत्मविश्वास ने जाह्नवी चौक जयमंगल टोला में पत्रकारों को जानकारी देते हुए दावा किया है कि अंगिका विभाग अब तक अंगिका की वैज्ञानिक वर्तनी, प्रमाणिक वर्तनी का लेखन और बोल चाल में उपयोग नहीं कर रहा है. जब वर्तनी ध्वनिविज्ञान की कसौटी पर खड़ी न हो तो ऐसे संस्थान को इतना बड़ा आयोजन करने का कतई अधिकार नहीं है. वे मामले को संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए उक्त सेमिनार का अपने संस्था द्वारा सामूहिक बहिष्कार करेंगे. DESK 04 B

व्यवसायिक युवा संघ ने स्टेशन रोड में लगाया सेवा शिविर // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – निशान शोभा यात्रा में पैदल चल रहे राम भक्तों के लिए व्यवसायिक युवा संघ के द्वारा सेवा का शिविर लगाया गया. जिसमें भक्तों के लिए स्टेशन चोक से वैशाली होटल चौक तक सड़को पर कालीन बिछाया गया था. शोभा यात्रा की भव्यता बढ़ाने हेतु गेट, झालर, साउण्ड सिस्टम बगैरह लगाया गया. वही शिविर मे शीतल जल, बेल का शर्बत, रसना, फल, एवं ठंडाई की व्यवस्था किया गया था. इस कार्यक्रम की सफल बनाने मे कार्यक्रम संयोजक विशाल गुप्ता, अरविन्द जयसवाल, प्रवीण भगत, पंकज कुमार भारती, नरेश साह, डब्लू कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, राजीव भगत,बिक्की गुप्ता, गौरव, शशि, अमित, पप्पु राय एवं स्टेशन रोड के सभी व्यवसायियों का भरपूर सहयोग रहा । DESK 04 B

नवगछिया में विशाल निशान शोभा यात्रा में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब // GS NEWS

DESK 04 B0

50 से अधिक गांवों से निकला जुलूस, पहुंचा पंचमुखी हनुमान मंदिर नवगछिया शहर सुबह होते ही जय श्री राम के नारों से गुंजायमान दिखा तो पूरा शहर भगवा रंग में रंगा दिखा. हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा में इस बार हजारों भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. नवगछिया शहर के आस पास के करीब 50 गांवों के धार्मिक स्थलों से राम भक्त जुलूस बना कर निकले और नवादा के पंच मुखी हनुमान मंदिर पहुंचे. सुबह नवगछिया की हरेक सड़कों और गलियों पर राम भक्तों के हुजूम को देखा जा सकता था. अधिकांश भक्त भगवा पोशाक में थे. नवगछिया स्टेशन सहित कई जगहों पर राम भक्तों की सेवा में लोगों को विभिन्न सामग्रियों के साथ […]