Category Archives: भागलपुर

पूजा पंडालों को भवन निर्माण विभाग से लेना होगा क्लीन चिट तो अग्निशमन और चिकित्सा विभाग को भी दिया गया सतर्क रहने का निर्देश||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल में चैती नवरात्र और रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर से वृहद रूप से तैयारी की गयी है. नवगछिया अनुमंडल के कुल 80 जगहों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस संदर्भ में नवगछिया अनुमंडल कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने एक बैठक कर नवगछिया के स्थानीय लोगों से पर्व को लेकर खास विचार विमर्श किया गया है. पूजा के लिये निर्मित किये गए पंडालों को भवन निर्माण विभाग अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता को जांच करने का निर्देश दिया गया है. पूजा समितियों को विभाग से क्लीन चिट लेना आवश्यक होगा. जबकि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी को पूजा पंडालों के पास एम्बुलेंस की व्यवस्था करने और अग्निशमन […]

रामनवमी को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक नवगछिया थाने में आयोजित // GS NEWS

DESK 04 B0

रामनवमी को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक नवगछिया थाना में आयोजित की गई। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण व पूजा समिति के लोग मौजूद थे। रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी प्रकार के अग्नेयाशस्त्र व घातक हथियारों पर प्रतिबंध रहेगा। डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगी। कोई भी ऐसा आचरण नहीं किया जायेगा जिससे किसी सम्प्रदाय विशेष की धार्मिक भवनाओं को ठेस पहुंचे। बीना किसी अनुमति के कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए जायेंगे। विधि व्यवस्था की समस्या होने पर संबंधित थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। DESK 04 B

मधुमक्खी से परेशान हैं नवगछिया हड़िया पट्टी के बड़गाछ के नीचे के दुकानदार // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार में हड़ियापट्टी स्थित दुकानदार मधुमक्खी से परेशान हैं। हड़िया पट्टी स्थित बड़गाछ में मधुमक्खी के कई छत्ते हैं। मधुमक्खी उड़ उड़ कर दुकानों में आ जाती हैं। मधुमक्खी काट ना ले इस कारण दुकानदार अपनी दुकान में लाइट आफ कर अंधेरा कर देते हैं। इससे काफी परेशानी होती हैं। दुकानदार अशोक केडिया, शिवम शर्राफ, राहुल, विक्की ने कहा कि अगर वह लाइट जलाते हैं तो मधुमक्खी दुकानों में भर जाती है। मधुमक्खी के काटने के डर से ग्राहक भी दुकान नहीं आते हैं। नगर परिषद से मधुमक्खी का छत्ता हटाने की मांग किया हैं। DESK 04 B

मानवता शर्मसार : पुत्र नें पीट पीट कर कर दी वृद्ध माँ की हत्या // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में एक वृद्धा को उसके पुत्र द्वारा पिटाई कर हत्या कर दिए जाने की बात सामने आयी है. वृद्धा स्व गणेश पोद्दार की 78 वर्षीय पत्नी हीरा देवी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दल बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर भरत भूषण ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. हत्या में मृतिका के छोटे पुत्र रघुवीर पोद्दार का नाम सामने आ रहा है. जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह बात भी सामने आयी है कि रघुवीर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा है. वह अक्सर अपनी मां के साथ मारपीट करता था. जिसके कारण वह जेल भी जा चुका है. जानकारी मिली है […]

नवगछिया में धूमधाम से मनाया जा रहा रामचरितमानस नवाहपरायण यज्ञ समिति नवगछिया का 47 वां वार्षिक महोत्सव||GS NEWS

DESK 04 B0

हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर श्री रामचरितमानस नवाहपरायण यज्ञ समिति नवगछिया का 47 वां वार्षिक महोत्सव स्थानीय बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें 13 विद्वानों द्वारा नवाह परायण पाठ किया जा रहा है। यह नवाह परायण यज्ञ 01-04 2022 से 10-0 4-2022 तक चलेगा। रामनवमी के दिन हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, सचिव शिव नारायण जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार केडिया, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, शंकरलाल चिरानिया, नरसिंह चिरानिया, कैलाश अग्रवाल, विनीत चिरानिया, अनिल केजरीवाल आदि लगे हुए हैं। DESK 04 B