Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : विक्रमशिला पुल पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारा धक्का, शिक्षक की मौत

B BABUL0

परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के पोल नवर 19 के पास हुए सड़क दुर्घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी वार्ड नंबर 13 परबत्ता निवासी लक्ष्मीपुर उच्च विद्यालय इस्माईलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार जलज 44 वर्ष की मौत हो गई है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं परबत्ता पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुचें. जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया. दुर्घटना के संदर्भ में पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मार दिए जाने के […]

नारायणपुर: प्रशासनिक पदाधिकारी ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च

B BABUL0

प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर हरिमोहन कुमार,अंचलाधिकारी अजय सरकार भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अर्द्धसैनिक बलों ने नारायणपुर चौक से बाईक से फ्लैग मार्च निकाल कर आम लोगों को भयमुक्त मतदान करने की अपील की. मार्च नारायणपुर, मनोहरपुर,रायपुर,कुशाहा,भोजूटोल,आशाटोल,पहाड़पुर सतीशनगर गॉव में फ्लैग मार्च निकाला गया.इस दौरान आम लोगों को मतदाता के प्रति सजग होकर मतदान कर अपने अधिकार का कर्तव्य निष्ठा पुर्वक करने की अपील की.मौके पर नारायणपुर बीडीओ, सीओ,थाना प्रभारी सहित बीएसएफ बटालियन के जवान,भवानीपुर थाना के एएसआई अनिल रविदास,एएसआई रवि कुमार,डीएपी जवान,होमगार्ड व चौकीदार मौजूद थे. B BABUL

खरीक: जमालदीपुर में दलित महिला के घर पर चढ़कर अपराधियों ने किया गोलीबारी

B BABUL0

खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर में बेखौफ अपराधियों ने दलित महिला के घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस संदर्भ में पीड़ित महिला के खंतरा देवी पति उपेंद्र पासवान जमालपुर के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें लत्तीपुर जमालदीपुर के कैलाश चौधरी,गोरे यादव, पिंटू मंडल को अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत महादलित परिवार को उत्पीड़ित करने जान मारने की नियत से गोली फायर करने का आरोप लगाते हुए नामजद किया है. अपराधियों द्वारा गोलीबारी किए जाने से गोलीबारी की घटना से दलित परिवार सहमे हुए हैं. पीड़ित दलित महिला ने खरीक पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपित लोग दबंग किस्म के अपराधी है सभी […]

नारायणपुर: विधुत प्रभावित झटके से गाय की मौत

B BABUL0

प्रखंड के नगड़पारा उत्तर पंचायत के नारायणपुर बस स्टैंड से रायपुर को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क किनारे ट्रांसफर्मर के पास विधुत प्रभावित अर्थिग के तार के झटके से नारायणपुर निवासी पशुपालक लुरी यादव की गाय की मौत बुधवार की संध्या हो गई.युवा नेता सुमित कुमार ने बताया कि इसी जगह पर एक माह पुर्व गरीब मवेशी पालक जिन्होंने ब्याज पर कर्ज लेकर भैंस खरिदे थे 15 दिन बाद ही भैंस की मौत बिजली की झटके से हो गई थी.नारायणपुर विधुत विभाग के जेई को सबग्रीड जाकर मानव बल के द्वारा तार को बदलने के लिए आग्रह करने के वावजूद उनकी उदासीनता के कारण दोबारा उसी जगह पर गाय की मौत हो गई जिससे पशुपालक को 10 लीटर दुध देने […]

नारायणपुर: नवटोलिया में डायन कह महिला के साथ मारपीट

B BABUL0

भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गॉव में डायन का आरोप लगाकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है.ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी महिला का इलाज पीएचसी नारायणपुर में कराया गया है. वहीं पीएचसी के चिकित्सक ने जख्मी महिला को खतरे से बाहर बताया है.घटना को लेकर नवटोलिया निवासी स्व. महेश्वर मिश्रा की पत्नी पीड़ीत महिला मणिमाला देवी ने गॉव के ही मणिकांत मिश्र, रीना देवी, सुमन मिश्रा, अश्वनी मिश्रा और अश्वनी मिश्रा के पुत्र सहित अन्य के विरुद्ध गालीगलौज मारपीट का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है. आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. B BABUL

नारायणपुर: शिक्षिका छिनतई मामले में छापेमारी

B BABUL0

– भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 नवोदय चौक पर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय एकनिया टोला भ्रमरपुर की शिक्षिका मिलन देवी से उचक्कों द्वारा एक लाख रुपए की छिनतई मामले में भवानीपुर पुलिस ने मंगलवार की रात्रि से बुधवार को भी संदिग्ध विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है. शिक्षिका के पति अखबार के एजेंट नगड़पारा निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया आ भवानीपुर ओपी में घटना की प्राथमिकी दर्ज की है.आवेदन में शिक्षिका के पति मधुरापुर बाजार स्थित स्टेट बैंक से एक लाख रुपये की निकासी कर पति पत्नी घर जा रहे मोटरसाइकिल का टायर बलास्ट होने पर पति टायर पंम्चर बनाने बलाहा पेट्रोल पंप पर पत्नी को छोड़कर चला गया.इसी क्रम में अचानक तेज रफ्तार से आई […]

गोपालपुर : जलावन लाने गई जुड़वा भाई बहन की पोखर में डूबने से मौत

B BABUL0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में बुधवार की दोपहर जलावन लाने जा रही दो मासूम जुड़वा भाई बहन की घर के पास स्थित पोखर के पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक दोनों मासूम नेवल मंडल के नो वर्षीय पुत्र बटेश कुमार, नो वर्षीय पुत्री गुजा कुमारी है. दो जुड़वां भाई बहन के एक साथ पोखर में डूबने से मौत होने के बाद परिजनों में जहां कोहराम मच गया. घटना की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. मौके पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाना एवं गोपालपुर अंचल अधिकारी को दिया. सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची.जानकारी मिलते हैं ग्रामीण सह प्रमुख […]

नवगछिया: डेढ़ साल बाद बरामद हुई शादी की नीयत से अपहृत महिला,महिला ने पुलिस को दिया बयान नहीं हुआ था अपहरण

B BABUL0

पिछले वर्ष नवगछिया के मिल्की गांव से कथित रूप से शादी अपहृत विवाहिता अनिता देवी को पुलिस ने डेढ़ साल बाद बरामद कर लिया है. महिला ने बरामदगी के बाद बयान दिया था कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है. घर के कलह से जब वह आजिज हो गयी तो उसने पति को कलह की स्थिति समाप्त करने के लिये पहल करने को कहा लेकिन पति ने कुछ नहीं किया. इसके बाद वह घर से चली गयी. वह दाई का काम करती थी. महिला छः बच्चे की मां है. बरामदगी के बाद पुलिस ने महिला का बयान कोर्ट में दर्ज कराया. जिसके बाद महिला को पति के साथ रहने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि महिला के गायब […]