Category Archives: bihar bhagalpur

Noimg

दहेज में सोने की चेन नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर । खगड़िया जिले के बरखंडी टोला गांव में दहेज के विवाद को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मुंगेर जिले के जगदंबापुर फरदा गांव निवासी हागो यादव की पुत्री डीसी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, डीसी कुमारी की शादी करीब एक साल पहले खगड़िया के विभीषण यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। मृतका के पिता हागो यादव ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में सोने की चेन नहीं मिलने से नाराज थे और इसी को लेकर उनकी बेटी को लगातार धमकी और प्रताड़ना दी जाती थी। हागो यादव ने बताया कि उन्होंने दामाद […]

Noimg

एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में कार्य हो गए शुरू ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर में बैडमिंटन एवं तीरंदाजी खेल विधा में दिया जाएगा प्रशिक्षण भागलपुर । खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा राज्य में खेल के विकास हेतु लगातार कई कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के सभी जिलों में एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना एवं संचालन हेतु नई मार्गदर्शिका जारी कर दी गई है। जिसके तहत राज्य के सभी 38 जिले में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। इस संबंध में विभाग के द्वारा मार्गदर्शिका जारी कर दी गई है। भागलपुर में भी बैडमिंटन एवं तीरंदाजी खेल विधा का एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की स्वीकृति दी गई है। जिसके आलोक में भागलपुर में भी इस एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र को प्रारंभ करने […]

Noimg

भागलपुर कचहरी चौक पर दो भाइयों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कचहरी चौक पर शनिवार को दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छोटे भाई ने न केवल अपने बड़े भाई को बल्कि मां और भाभी को भी बीच सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। जानकारी के अनुसार बड़े भाई का एक होटल है। शनिवार को छोटा भाई अचानक होटल पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा। होटल के अंदर मारपीट करने के बाद मामला सड़क तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। छोटे भाई ने बड़े भाई और उसके परिवार को सड़क पर गिराकर मुक्के और घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर […]

Noimg

क्लास में उपस्थिति बढ़ाने के लिए टीएनबी कॉलेज में रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर स्थित टीएनबी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को छात्रों की कक्षा में उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें नियमित रूप से कॉलेज आने के लिए प्रेरित करने हेतु रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमजीसी सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं के बीच मुकाबला हुआ। कक्षा में उपस्थिति के आधार पर 20-20 छात्र और छात्राओं का चयन कर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दीपो महतो, विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार और डॉ. राजेश कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नियमित उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ता है और कम आने वाले छात्र भी प्रेरित होते हैं। प्रतियोगिता में […]

Noimg

राहत राशि नहीं मिलने पर नाथनगर अंचल कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा || GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर जिलान्तर्गत नाथनगर अंचल कार्यालय में मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों ने राहत राशि नहीं मिलने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गोसाईदासपुर, दिलदारपुर समेत कई पंचायतों के लोग अंचल कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। पीड़ितों का कहना था कि पिछले साल की भीषण बाढ़ में भी उन्हें सरकारी सहायता राशि नहीं दी गई थी। इस बार भी सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद अब तक उनके खातों में कोई राशि नहीं भेजी गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस बार भी राहत राशि नहीं दी गई तो वे सीधे जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे। प्रदर्शन में रत्तीपुर बैरिया पंचायत के मुखिया प्रमोद यादव, वार्ड सदस्य दिलचन महतो और राघोपुर पंचायत के मुखिया धारो राय समेत […]

Noimg

भागलपुर जैन मंदिर में पर्यूषण महापर्व पर महावीर जन्म वाचन महोत्सव ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर स्टेशन चौक स्थित श्री जैन श्वेतांबर मंदिर में पर्युषण महापर्व में भगवान महावीर जन्म वाचन महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर की माता त्रिशला को गर्भ में आने से पूर्व देखे गए 14 स्वप्नों की बोलियां लगाई गईं, जिसमें धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्मोत्सव के दौरान बाल प्रभु महावीर को पालने में झुलाया गया तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया। विनोद दूगड़ ने धर्म प्रवचन देते हुए कहा कि पर्यूषण पर्व त्याग और तप का पर्व है। इस दौरान आत्मा की अज्ञानता को दूर करना, आठ कर्मों का दहन करना और जीव मात्र के प्रति दया भावना रखना ही सच्चा धर्म है। श्वेतांबर परंपरा के अनुसार भाद्रपद […]

Noimg

ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने लौटाए 126 लोगों के मोबाइल, 30 लाख से अधिक की संपत्ति वापस ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 126 लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सभी मोबाइल उनके धारकों को लौटाए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और मेहनत से यह संभव हुआ। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस का प्रयास है कि गुमशुदा और […]