Category Archives: bihar bhagalpur

Noimg

साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर, 27 से 29 दिसंबर तक होगा आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

पटना। एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 27 दिसंबर को अपराह्न 4 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं 28 दिसंबर को चार लीग मैचों का आयोजन कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर (वैशाली) में किया जाएगा। हाजीपुर में होने वाले लीग मैचों के सफल आयोजन […]

Noimg

बेगूसराय ने आमंत्रण कप बॉल बैडमिंटन में किया दोहरा खिताब अपने नाम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एमएसएम समता कॉलेज, जंदाहा (वैशाली) में आयोजित आमंत्रण कप एकदिवसीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को कड़े संघर्ष में 35-30, 35-32 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में भी बेगूसराय की टीम ने समस्तीपुर को 35-32, 35-28 से शिकस्त देकर दोहरा खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में जंदाहा की टीम को पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जंदाहा महिला टीम की ओर से रंजना रानी ने […]

Noimg

23 बिहार बटालियन एनसीसी की भव्य सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

बरौनी / भागलपुर : 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन मंगलवार को OTC बरौनी परिसर में बड़े ही उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ने कैडेट्स की नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक दक्षता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा एनसीसी के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को सार्थक रूप से प्रस्तुत किया। पूरे परिसर में एनसीसी कैडेट्स की ऊर्जा, जोश और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। सांस्कृतिक संध्या ने यह साबित किया कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला सशक्त संस्थान है। कार्यक्रम का शुभारंभसांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कर्नल रितेश मोहन द्वारा दीप प्रज्वलन से की […]

भागलपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, हालत नाजुक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अजवल नामक व्यक्ति के बेटे ने 26 वर्षीय लालटू दास की जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक के भाई ने बताया कि आरोपी के साथ ₹2500 का बकाया लेनदेन चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि पहले भी दोनों के बीच पैसों का लेनदेन होता रहा है, लेकिन इस बार कर्ज की राशि समय पर नहीं लौटाने पर आरोपी ने लालटू को जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कहलगांव […]

नवगछिया में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 1100

नवगछिया पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये मूल्य की आधा किलो ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की माही कुमारी और नवगछिया निवासी गुंजन कुमार शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने नवगछिया के महाराज जी चौक के पास से पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नियमित जांच के दौरान एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी। शक के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर जब उसके लेडीज़ पर्स की तलाशी ली गई, तो उसमें एक सेलिब्रेशन चॉकलेट के डिब्बे में छुपाकर रखी गई ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ […]

Noimg

डायल-112 की गाड़ी की टक्कर से किशोरी की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर शनिवार को डायल-112 की तेज रफ्तार गश्ती गाड़ी ने सड़क पार कर रही एक किशोरी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कुर्बान गांव निवासी मोहम्मद अबरार की 10 वर्षीय पुत्री मंतशा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंतशा अपने परिजनों के साथ बेड़ा बसाने जा रही थी। इसी दौरान वह एनएच-80 पर सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार डायल-112 की पुलिस गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। […]

Noimg

ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर में एक मालवाहक ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास पावर ग्रिड के मोड़ पर हुई। जानकारी के अनुसार, मालवाहक ऑटो में दो महिलाओं सहित चार लोग सवार थे। अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में मोहनपुर गांव निवासी प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएँ और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डायल-112 की पुलिस टीम ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मृतक के परिजन दिलीप ने बताया कि प्रमोद एक निजी […]

Noimg

विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर में अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण|| GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर । आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भागलपुर के आयुक्त, हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी, विकास कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भागलपुर शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले, अधिकारियों ने समीक्षा भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों, मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं को बेहतर सुविधाएँ देने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद, सभी अधिकारी कृषि भवन और नगर निगम मतदान केंद्रों पर गए, जहाँ उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने बताया कि अधिकांश मतदान केंद्रों की […]

Noimg

तीन दबंगों ने एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर के छात्र की पिटाई की, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड 21 स्थित एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर में एक छात्र को तीन दबंगों ने विद्यालय के अंदर घुसकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी नवीं कक्षा के छात्र रंजन कुमार ने दी, जिसने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीन दबंग, जिनके नाम अंकित कुमार (साकिन मुंशी पट्टी), सुमन कुमार और चंदन कुमार (साकिन गंगापुर) हैं, लाठी, डंडे, फैट, मुक्का और बेल्ट से उसकी पिटाई की। रंजन ने बताया कि इस हमले में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन सभी तीन दबंग वहां से […]

Noimg

पति-पत्नी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर नवगछिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरबन्ना गांव में पति-पत्नी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला इतना उलझा हुआ था कि गांववाले भी दंग रह गए। जानकारी के अनुसार, मोनी देवी (35) की शादी लगभग 17 साल पहले खगड़िया जिले के रामशरण यादव (40) से हुई थी। चार बच्चों की मां मोनी देवी अपने पति की शराबखोरी और मारपीट की आदत से परेशान थीं। इसी बीच उनका प्रेम संबंध अपने से पांच साल छोटे फुफेरे देवर संजय कुमार (30) से हो गया। लगभग तीन साल पहले मोनी देवी पति का घर छोड़कर अपने प्रेमी संजय के साथ दिल्ली जाकर रहने लगीं, जबकि उनके चारों बच्चे पिता के साथ गांव में ही […]