Category Archives: bihar bhagalpur

Noimg

राहत राशि नहीं मिलने पर नाथनगर अंचल कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा || GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर जिलान्तर्गत नाथनगर अंचल कार्यालय में मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों ने राहत राशि नहीं मिलने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गोसाईदासपुर, दिलदारपुर समेत कई पंचायतों के लोग अंचल कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। पीड़ितों का कहना था कि पिछले साल की भीषण बाढ़ में भी उन्हें सरकारी सहायता राशि नहीं दी गई थी। इस बार भी सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद अब तक उनके खातों में कोई राशि नहीं भेजी गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस बार भी राहत राशि नहीं दी गई तो वे सीधे जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे। प्रदर्शन में रत्तीपुर बैरिया पंचायत के मुखिया प्रमोद यादव, वार्ड सदस्य दिलचन महतो और राघोपुर पंचायत के मुखिया धारो राय समेत […]

Noimg

भागलपुर जैन मंदिर में पर्यूषण महापर्व पर महावीर जन्म वाचन महोत्सव ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर स्टेशन चौक स्थित श्री जैन श्वेतांबर मंदिर में पर्युषण महापर्व में भगवान महावीर जन्म वाचन महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर की माता त्रिशला को गर्भ में आने से पूर्व देखे गए 14 स्वप्नों की बोलियां लगाई गईं, जिसमें धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्मोत्सव के दौरान बाल प्रभु महावीर को पालने में झुलाया गया तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया। विनोद दूगड़ ने धर्म प्रवचन देते हुए कहा कि पर्यूषण पर्व त्याग और तप का पर्व है। इस दौरान आत्मा की अज्ञानता को दूर करना, आठ कर्मों का दहन करना और जीव मात्र के प्रति दया भावना रखना ही सच्चा धर्म है। श्वेतांबर परंपरा के अनुसार भाद्रपद […]

Noimg

ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने लौटाए 126 लोगों के मोबाइल, 30 लाख से अधिक की संपत्ति वापस ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 126 लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सभी मोबाइल उनके धारकों को लौटाए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और मेहनत से यह संभव हुआ। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस का प्रयास है कि गुमशुदा और […]

Noimg

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल पहुंचे तो महिला बोली – “मैं राजीव गांधी को देखने आई हूं||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर में शुक्रवार का दिन राजनीति और सामाजिक सरोकार दोनों दृष्टि से खास रहा। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के तहत राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव भागलपुर पहुंचे। यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी और इसी बीच एक अनोखा वाकया सामने आया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, जब राहुल गांधी रैली में मौजूद थे और समर्थक उनसे मिलने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक महिला ने मीडिया से कहा कि वह यहां राहुल गांधी को नहीं, बल्कि राजीव गांधी को देखने आई हैं। महिला के इस बयान ने सभी को चौंका दिया। देखते ही देखते यह बात भीड़ के बीच चर्चा का विषय बन गई और लोग उस महिला के आसपास जुट गए। यह […]

Noimg

बिरबन्ना चौक समीप शराब से भरी टाटा सूमो गोल्ड हुआ दुर्घटनाग्रस्त ||GS NEWS

DESK 1100

वाहन सहित 86 लीटर विदेशी शराब जप्त घटनास्थल के समीप ही पानी भरे गड्ढे से 24 वर्षीय युवक का शव बरामद भवानीपुर पुलिस जांच में जुटी नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र एनएच 31, बिरबन्ना चौक समीप बजरंगवली मंदिर के सामने दक्षिण तरफ विदेशी शराब से भरी टाटा सूमो गोल्ड (व्हिकटा) रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 09 एम 3388, अज्ञात वाहन से टकराकर एनएच किनारे लगे लोहे के बेरिकेटिंग से टकरा गई। घटना में चार पहिया वाहन लोहे को तोड़ते हुए रेलिंग पर चढ़ गई। वही घटना के बाद उसपर सवार एक युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक खगरिया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा निवासी अमन कुमार पिता कमल किशोर साह […]