Category Archives: Uncategorized

जेपी कॉलेज नारायणपुर के कर्मी का आकस्मिक निधन ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में कार्यरत तृतीय वर्गीय कार्यरत कर्मचारी नंदलाल यादव का रविवार को ह्दयघात से आकस्मिक निधन उनके आवास पर हो गई। उनके निधन पर महाविद्यालय परिसर में सोमवार कोप्राचार्य डा.राजवंश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए महाविद्यालय परिवार एवं छात्रों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्राचार्य समेत शिक्षक एंव शिक्षकेतर कर्मी ने उनके सम्मान में दौ मीनट का मौन रखकर भगवान से उनकीआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके परिवार एवं बच्चों को हर संभव सहयोग करने का वादा किया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र छात्रा मौजूद थे। Barun Kumar Babul

रोटरी विक्रमशिला क्लब द्वारा जीछो के एक विद्यालय में हैंड वॉश स्टेशन का चार्टर अध्यक्ष ने किया फीता काटकर उद्घाटन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,रोटरी विक्रमशिला क्लब द्वारा उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय, विशनपुर, जीछो में बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए एक हैंडवास स्टेशन लगवाया गया जिसका उद्घाटन क्लब के चार्टर अध्यक्ष रोटरीयन प्रवीन सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। साथ ही 5 लीटर हैंडवास लिक्विड भी साथ में दिया गया। श्री कुशवाहा ने बताया के हाथ धोने का फायदा तो पहले भी था पर आज के समय में तरह-तरह की कीटाणुजनित बीमारियों को देखते हुए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है इसलिए रोटरी इंटरनेशनल द्वारा हर क्लब के माध्यम से यह हैंडवाश स्टेशन लगाने की मुहिम शुरू की गई। साथ ही उन्होंने मौजूद छात्राओं से कहा कि जब कभी किसी प्रकार की जरूरत हो तो टीचर या […]

रामनवमी को लेकर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने महावीर मंदिर पहुंच कर लिया आशीर्वाद // GS NEWS

DESK 04 B0

विधायक ने कहा – पूरे बिहार के लोग रहे सुखी संपन्न, भगवान से किया यही आराधना निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,रामनवमी को लेकर आज बिहार विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा भागलपुर घंटाघर के समीप महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान महावीर से यही विनती करता हूं कि पूरे बिहार के लोग सुखी व संपन्न रहें और हर जगह शांति व सौहार्द बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं बचपन से रामनवमी के दिन हर वर्ष इस मंदिर आता हूं और भगवान महावीर से आशीर्वाद प्राप्त करता हूं। DESK 04 B

ढाई बीघा में लगी गेहूं की फसल पर कब्जे को लेकर अपराधियों ने कर दी रवीश की हत्या ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नदी थाना क्षेत्र के टेकना बहियार में पांच अप्रैल को झंडापुर निवासी रवीश कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडी निवासी त्रिवेणी यादव के पुत्र पंकज यादव और खरीक के दादपुर निवासी राजेन्द्र यादव के पुत्र पिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने हत्याकांड के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा है कि हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिये एसआईटी का गठन किया गया है जबकि वज्रा टीम को टेकना बहियार में लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपी पंकज यादव कांड का प्राथमिकी अभियुक्त है […]

नारायणपुर से चालक को बंधक बना लूटे 20 हजार लीटर तेल को पुलिस ने झारखंड से किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के पास से एक अप्रैल को चार पहिया वाहन से ओवरटेक कर चालक एवं उपचालक को बंधक बनाकर 24 हजार लीटर डीजल गायब कर दिए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट की गई 20 हजार लीटर डीजल एवं टेंकलोरी को बरामद कर लिया है। डीजल की बरामदगी झारखंड के बासुकीनाथ मंदिर के पास जरमुंडी थाना क्षेत्र के हथकट्टा चोरबगाहा गॉव के नंन्दी मंडल के गोदाम से किया गया है जबकि टैंकलौरी को हसडीहा थाना क्षेत्र के सुनसान सड़क से बरामद किया गया है। मालूम हो कि 1 अप्रेल की रात्रि भवानीपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास […]

बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 में काटे की टक्कर मे एनडीए के जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने लगभग 500 मतों से मारी बाजी, समर्थकों ने फूल माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई // GS NEWS

DESK 04 B0

पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतगणना कार्य निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, भागलपुर सह बांका स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र – 21के एमएलसी चुनाव के लिए आज पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सुबह से ही गिनती शुरू हो गई थी। जिसमें 14 टेबल पर वोटों की गिनती की गई। वरीयता के आधार पर मतदान का कार्य संपन्न हुआ। एनडीए से जदयू के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह, महागठबंधन से सीपीआई के उम्मीदवार संजय कुमार के अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशी सिंपल देवी, गुलशन कुमार, विजय कुमार, देवाशीष कुमार और चिरंजीवी राय के बीच कांटे की टक्कर थी इस कांटे की टक्कर में एनडीए के जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने करीब 500 मतों से मारी बाजी। वहीं […]

स्तुति पाठ से इस्माइलपुर के सूदन टोला में संतमत सत्संग प्रारंभ||GS NEWS

DESK 04 B0

इस्माइलपुर प्रखंड में दो दिवसीय संतमत सत्संग बुधवार को स्तुति पाठ से इस्माइलपुर के सूदन टोला में प्रारंभ हुआ।इस सत्संग के मुख्य प्रवचनकर्त्ता स्वामी विमलानंद जी महाराज ने कहा कि सत्संग से मानव जाति को सदगति प्राप्त होती है।सत्संग भगवान व भक्तों के बीच सेतु स्थापित करता है। सत्य का रास्ता ही सत्संग कहलाता है। मौके पर अन्य साधु-संतों ने अपनी ओजस्वी वाणी से अमृत वर्षा कर श्रद्धालुओं को सराबोर कर दिया। आयोजन समिति के हीरामन मंडल, अजय मंडल, देवल मंडल, कैलाश डीलर, गुलाब सिंह सहित ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। DESK 04 B

भोलानाथ पुल का टेंडर होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज, कांग्रेसियों ने विधायक अजीत शर्मा को किया धन्यवाद // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर का एक राजनीतिक मुद्दा भोलानाथ पुल का टेंडर होते ही राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है ।राजनीतिक अखाड़े में यह भोलानाथ पुल एक बहुत बड़े मोहरा का काम करता था। इसके पीछे कई राजनेता अपना वोट बनाते दिखते थे। इसी बाबत कांग्रेसियों ने कहा की भागलपुर के विधायक सह बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा के अनवरत संघर्ष के उपरान्त बिहार सरकार द्वारा सुन्दरवती महिला महाविद्यालय – मिरजानहाट पथ पर स्थित भोलानाथ पुल पर रेलवे उपरी पुल (ROB) के निर्माण की स्वीकृति मिल पाया है। जिला कांग्रेस कमिटि, भागलपुर ने माननीय विधायक शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द ने कहा कि माननीय विधायक […]

जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित परिवार पहुंचा एसएसपी कार्यालय // GS NEWS

DESK 04 B0

आवेदन देने पहुंचे पीड़ित परिवार से जगदीशपुर थाना अध्यक्ष ने कहा- मैं न्यायालय का दादा हूं , परदादा हूं । निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर बलुआचक का रहने वाला एक परिवार जमीनी विवाद को लेकर एसएसपी के कार्यालय के चक्कर काटते दिखा। मीडिया से बात करते हुए कैलास पासवान ने बताया कि हम लोगों का 62 डिसमिल पुश्तैनी जमीन था ।हिस्सा होने के बाद मेरे हिस्से में 31 डिसमिल जमीन आया ।मेरे हिस्से का जमीन जबरदस्ती सुभाष पासवान, अशोक पासवान, रोहित पासवान, और लव कुमार ने बेच दिया। हमलोग इसकी सूचना थाना में देने आए तो जगदीशपुर थानाअध्यक्ष ने कई बार मुझे दौड़ाया फिर कहा – हम न्यायालय का दादा है, परदादा है ।यहां से चले […]