Category Archives: Uncategorized

किसानों के लिए व्यापार करना हुआ अब हुआ आसान, बिचौलियों का कोई काम ही नहीं ||GS NEWS

DESK 040

किसान सभा कार्ड को बनाने के लिए कार्यालय का उद्घाटन हाउसिंग पैड अहिल्या डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ललन प्रसाद सिंह ने किया, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान को आपूर्ति श्रृंखला और माल परिवहन प्रबंधन प्रणाली से जोड़ने के लिए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर एवं केंद्रीय सड़क अनुसंशोधन संस्थान सीआरआरआई के द्वारा किसान सभा ऐप का लांच किया गया है ,सीएसआईआर के अध्यक्ष भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह कई राज्यों में निरंतर चल रहा है अब हमारे इस भागलपुर जिले के किसान भी इसका लाभ ले पाएंगे यह पोर्टल कृषि से संबंधित प्रत्येक इकाई के लिए एकल स्टॉप के रूप में कार्य करता है इसका […]

पीएसी के आठ सदस्यों की टीम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

सोनपुर डिविजन के पीएसी के आठ सदस्यों की टीम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायमौकेजा लिया।मौके पर मौजूद रेलवे का वरीय अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में कमी देखकर जमकर फटकार लगाई। तत्काल कमी को दूर करने का निर्देश दिया।नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में भाजपाइयों के शिष्टमंडल ने नवगछिया में यात्री सुविधाओ से संबंधित लिखित मांग पत्र सौंपा। पीएसी के सदस्यों में अजय कुमार, सुनील राम, विचित्र नारायण, राजकुमार, लक्ष्मण वर्मा, दिलीप कुमार मलिक, अभिजीत दास, परशुराम महतो शामिल थे। DESK 04

2434.200 लीटर विदेशी एवं 60 लीटर देशी शराब किया गया विनिष्टिकरण ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुराने ब्लॉक परिसर मे छः मामलों में जप्त किए गए शराब की खेप का विनंष्टी करण किया गया। मध निषेध इंस्पेक्टर चंदन कुमार बताया कि समाहर्ता के निर्देशानुसार 2434.200 लीटर विदेशी एवं 60 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया।सभी मामले 202 1तथा 2022 का है। जिसमें जगदीशपुर पुलिस एवं विश्वविद्यालय थाना भागलपुर के द्वारा 60 लीटर देसी शराब की खेप पकड़ी गई थी। यह बिनष्टीकरण उत्पाद इंस्पेक्टर चंदन कुमार, जगदीशपुर अंचलाधिकारी अशोक कुमार मंडल एवं जगदीशपुर थाना अध्यक्ष श्रीकांत चौहान केनेतृत्व में की गई। इस मौके पर एसआई लक्ष्मण प्रसाद साह विशेश्वर प्रसाद एवं पीएसआई मुकेश कुमार ,सुशील कुमार सहित उत्पाद विभाग के कई पदाधिकारी तथा जगदीशपुर थाना के कई अधिकारी मौजूद थे। […]

आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने लिखे पीएम को पोस्टकार्ड बताया 2047 में कैसा हो सपनों का भारत ||GS NEWS

DESK 040

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चलाए जा रहे 75 लाख पोस्टकार्ड अभियान के तहत आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों में खासा उत्साह दिखा। भारतीय डाक विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे इस व्यापक अभियान में स्वतंत्रता के गुमनाम नायक और 20 47 में मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार लिखकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजे यह पोस्टकार्ड हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गए। इस पोस्टकार्ड लेखन अभियान में विद्यालय के कक्षा चतुर्थ से लेकर द्वादश तक छात्रों ने अपने विचार लिखें । वर्तमान में इस डिजिटल व इंटरनेट के युग में पोस्टकार्ड लिखकर छात्र-छात्राओं ने एक नया अनुभव लिया। DESK 04

बीरबन्ना एनएच 31 चौक पर आर्केस्ट्रा वाहन और साइकिल के टक्कर में चार व्यक्ति जख्मी ||GS NEWS

DESK 040

रविवार की सुबह प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के बीरबन्ना एनएच 31 चौक पर आर्केस्ट्रा वाहन और साइकिल के टक्कर में चार व्यक्ति जख्मी हो गए। दुर्घटना से बीरबन्ना एनएच 31 पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। समाजसेवी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आवागमन बहाल कर दिया गया। लगभग आधा घंटा जाम लगा हुआ था। बताया जाता हैं कि साक्षी आर्केस्ट्रा बेगूसराय से भागलपुर की तरफ जा रहा था। अचानक एक टेंपो सामने आ गया। टेंपो को बचाने में एक साइकिल सवार व्यक्ति आर्केस्ट्रा वाहन की चपेट में आ गया। साईकिल सवार व्यक्ति बलहा के अजमल खान का दस वर्षीय पुत्र तनवीर है। जबकि आर्केस्ट्रा वाहन पर सवार बेगूसराय का सुरेंद्र, मनीष,गोरे भी जख्मी हुआ। इस सभी […]

शहनवाज हुसैन के जन्मदिन के पूर्व भाजपा नेता द्वारा गर्म कपड़े का वितरण ||GS NEWS

DESK 040

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं ने मुकेश राणा के नेतृत्व में नवगछिया बाजार एवं स्टेशन पर शनिवार को संध्या समय जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया।बताया गया कि देश के CDS विपीन रावत सहित अन्य सैन्यकर्मियों के निधन के कारण जन्मदिन पर सादगी के साथ सेवा कार्य किया जाएगा। रविवार को नवगछिया शहर में जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, संदीप गुप्ता, कुणाल गुप्ता और अनीष यादव के संयोजन में स्वास्थ्य शिविर एवं पार्षद चम्पा कुमारी के द्वारा ई श्रम कार्ड पंजीकरण सहित नगर भाजपा के द्वारा कौशल जयसवाल की नेतृत्व में अस्पतालों में फल वितरण कार्यकम किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में […]

मुंगेर जिला में प्रगति बाल विकास योजना के तहत 8 विद्यालय का हुआ उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार पासवान द्वारा प्रगति बाल विकास योजना के तहत चलाये जा रहे 8 प्रगति शिशु विद्यालय एवं प्रगति बाल विद्यालय का उद्घाटन किया गया । असरगंज के चौरगांव पंचायत के वार्ड 2 में प्रेरकपद पर रूपम कुमारी तारापुर प्रखण्ड के गनैली पंचायत के वार्ड न0-02 में प्रेरक पद पर रूबी कुमारी एवं वार्ड न० 1 में सेविका पर कुंदन कुमारी, सहायिका पर रजनी देवी, संग्रामपुर प्रखण्ड के दहरीजाला पंचायत के वार्ड 1 में प्रेरक विनीता कुमारी, कटियारी पंचायत के वार्डन-11 में प्रेरक पर वृंदा कुमार, टेटिया बम्बर प्रखण्ड के कैशोली पंचायत के वार्ड 12 में प्रेरक पद पर रिंकू कुमारी एवं हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के दरियापुर 1 के वार्ड न-15 में 2 विद्यालय का उद्घाटन किया गया […]

जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा चलाया गया सघन जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK 040

शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के प्राचार्य रोशन लाल एवं शिक्षक अजीत कुमार द्वारा नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नवोदय चयन परीक्षा पंजीकरण के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया।मध्य विद्यालय मंडल टोला चकरामी, आदर्श मध्य विद्यालय भवानीपुर ,मध्य विद्यालय मनोहरपुर ,मध्य विद्यालय रायपुर ,राजकीय मध्य विद्यालय आशाटोल,मध्य विद्यालय कुशहा एवं कई प्राथमिक विद्यालय में भ्रमण किया। कुछ विद्यालयों में उपहार स्वरूप पांचवी में पढ़ रहे छात्र, छात्राओं के बीच नवोदय चयन परीक्षा गाइड से बच्चों को सम्मानित किया । मंडल टोला चकरामी के प्रभारी चंदन कुमार एवं भवानीपुर आदर्श मध्य विद्यालय के प्रभारी संजय कुमार ने नवोदय के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की। मध्य विद्यालय मनोहरपुर के प्रभारी संजीव कुमार एवं राजकीय […]