


नवगछिया । 13 जून 2026 को रंगरा थाना टीम द्वारा छापेमारी कर कांड संख़्या- 105/24 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियन 2018 में फरार चल रहें प्राथमिकी अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा निवासी अनिल कुमार पिता सुरवारी सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में भवानीपुर थाना टीम द्वारा छापेमारी कर कांड संख़्या- 49/25 धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 में फरार चल रहें प्राथमिकी अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्रों के रायपुर निवासी रूपेश कुमार पिता सुपारी शर्मा, सुनील शर्मा पिता जर्नादन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















