Category Archives: Uncategorized

महिला ने डीआईजी को आवेदन देकर जान की सुरक्षा की लगाई गुहार ||GS NEWS

DESK 040

जान की सुरक्षा के लिए महिला डीआईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। इस सबंध में महिला गौरीपुर निवासी शिवनंदन चौधरी की पत्नी हीरा चौधरी ने डीआईजी सुजीत कुमार को आवेदन दी हैं। महिला ने बताई कि मैं अपनी पति को बुलाने अपनी जेठानी के घर गई तो भैसुर व जेठानी भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। मैने इसका विरोध किया तो वे लोगों मेरे साथ मारपीट करने लगे। मैं किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर किसी तरह अपने रूम का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बावजूद वे लोग मुझे गाली गलौज करते रहे। 18 नवंबर को भी दोनो व उसका लड़का राजन चौधरी मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट किया था। इसकी सूचना मैने बिहपुर थानाध्यक्ष को […]

लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत उठाया ,जदयू नेताओं के इशारे पर हुई पप्पू देव की हत्या ||GS NEWS

DESK 040

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव सह् गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत ने पुलिस हिरासत में पप्पू देव की हुई संदिग्ध मौत पर सवाल उठाते हुए कहा की पप्पू देव की मौत की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। जिस तरह पुलिस हिरासत में पप्पू देव की मौत हुई वह संदेह पैदा करता है। सहरसा में पदस्थापित पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह जो जदयू नेता आरसीपी सिंह की बेटी है। जद यू नेताओं के इशारे पर पप्पू देव की मौत नहीं हत्या करवाई गई है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उस भाषा के लिए उन्हें पूरे ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी […]

शराब तस्करी, खरीद-बिक्री, डिलीवरी को लेकर नवगछिया एसपी नें की 4 घंटे की महत्वपूर्ण बैठक ||GS NEWS

DESK 040

शराबबंदी और भी प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया एसपी ने रविवार को अनुमंडल कार्यलय के सभागार में चार घंटे बैठक में सिर्फ शराब तस्करी, खरीद-बिक्री, डिलीवरी को हर हाल में बंद कराने कहा।शराब लंबित मामलों का निष्पादन करे। शराब कांड में फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करें।बैठक में एसपी ने स्पष्ट कर दिया कि शराबबंदी को सौ फीसद अनुपालन करने के लिए एक अप्रैल 2016 से 2021 में अबतक जिन इलाके में अभियान बाद भी शराब की ज्यादा बरामदगी हुई उन इलाके में पहले सधी कार्रवाई की जाएगी। यानी उन इलाकों में पुलिस बड़ी सख्त कार्रवाई करेगी जहां शराब सेवन, भंडारण और डिलीवरी […]

राज्य सीनियर प्रतियोगिता में नवगछिया पुरूष टीम बना उपविजेता ||GS NEWS

DESK 040

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा कुशवाहा आश्रम हाजीपुर में आयोजित स्व. मुकेश सिंह स्मृति 28वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पुलिस एकेडमी पटना ने गत वर्ष के विजेता नवगछिया को 35-28,35-32 से पराजित कर विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया।वहीं एवं वर्ग के फाइनल मुकाबले में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने सारण को 35-26,35-31 से पराजित कर लगातार छठी बार विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।नवगछिया की ओर से अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,अंकित शर्मा,अमन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।जबकि महिला वर्ग के मैच में वैशाली की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह,वंदना,कविता,शिल्पी ने व सारण की ओर से खुशबू,नेहा,साक्षी […]

वैश्विक महामारी कोरोना के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK 040

वैश्विक महामारी कोरोना फिर से अपना पाव धीरे-धीरे पसारना शुरू कर दीया है, फिर से नया वेरिएंट ओमिक्रोन आने से लोगों में दहशत का माहौल है, वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए उसके गाइडलाइंस को पालन करना ही हम लोगों के बीच मात्र एक विकल्प है, इसी बाबत आज कोवीड वैक्सीनेशन जागरूकता प्रोग्राम के तहत इसाकचक वृंदावन कंपलेक्स में ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया, आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक चंदन कुमार बिहार एवं बंगाल का जोनल हेड तन्मय मिस्त्री ने. किया, इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान के तहत सबों को बताया गया कि जो व्यक्ति वेक्सिन नहीं लिए हैं वह जल्द से जल्द […]

कटिहार के रेल एसपी दिलीप मिश्रा ने खगड़िया-नवगछिया के कई थानों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

कटिहार के रेल एसपी दिलीप मिश्रा ने खगड़िया-नवगछिया के कई थानों का निरीक्षण किया। रेल एसपी ने नवगछिया के जीआरपी थाना अध्यक्ष को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जहां पर ट्रेन में अवैध शराब व नशाखोरी को लेकर के विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। रात्रि के सफर में विशेष तौर पर पुलिस निगरानी करें। उन्होंने सहरसा जिला के एक पीएसआई की पिस्टल ट्रेन में चोरी के मामले में बताया कि इसका उद्भेदन हो गया है। पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। हम लोगों ने लोकल पुलिस सहरसा खगड़िया एवं रेल पुलिस के सहयोग से इस घटना का उद्भेदन किया है। DESK 04

पेंशन वाला जंजाल, कलयुगी पुत्र के प्रताड़ना से तंग मां पहुंची पुलिस थाना ||GS NEWS

DESK 040

कलयुगी पुत्र के द्वारा पेंशन को लेकर मां को प्रताड़ित, मारपीट करने और गाली गलौज करने का मामला भागलपुर के जोगसर थाना में दर्ज कराया गया है, अपने पुत्र के प्रताड़ना से तंग आकर मां रामरतन देवी आज जोगसर थाना पहुंची, और अपने छोटे बेटे संजीव नयन और उसकी पत्नी अर्चना कुमारी के द्वारा पेंशन के लिए मारपीट करने, प्रताड़ित करने और गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया है, दिए गए आवेदन में मां ने अपने बेटे से अपना और अपने बड़े बेटे और उसके परिवार को जान का खतरा भी बताया है, बेटे के प्रताड़ना से तंग मां. रामरतन देवी ने भावुक होकर बताया कि उसके छोटे बेटे और छोटी बहू के द्वारा लगातार उसके साथ पेंशन के […]

शराब का जाम छलका रहे फ़ौजी को पुलिस नें भेजा जेल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह में सेवानिवृत फौजी को शराब के नशा में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित नगरह निवासी आशिष कुमार हैं। इस संबंध में नगवछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि आशिष कुमार सिंह घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दिया। पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो शराब के नशे में रिटायर्ड फौजी को हिरासत में लिया। उसके पास से दो बोतल में शराब भी बरामद हुआ। आशिष कुमार को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टी हुई। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK 04