Category Archives: Uncategorized

ब्राह्मण का नहीं ब्रहामणवाद का विरोधी हूँ – बोले जीतन राम मांझी ||GS NEWS

DESK 040

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विवादित बयान को खंडन करते हुए बताया कि अखिल भारतीय मुशहर कल्याण संघ पटना के बैठक में मुझे बुलाया गया था।जिसमे मुशहर के दशा दिशा पर चर्चा हो रही थी जिसमे मैंने एक हरामी शब्द का उच्चारण किया था उसी को लेकर अभी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है खास कर गया मे लोग काफी उग्र रूप धारण कर बैठे है लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे है कि हम ये बयान किन के लिए दिया हूं उन्होंने कहा कि हम ब्रहामण समाज के लिए कुछ शब्द नहीं कहा बल्कि मै उनका मान सम्मान करता आया हूं जीतनराम मांझी ने कहा कि ऐसे लोग जो […]

निजी अस्पतालों के मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के स्थानीय होटल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया, इस कार्यक्रम का विषय था “निजी अस्पताल के मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला”, इस कार्यक्रम में भागलपुर के दर्जनों प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद थे! कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि आयुष्मान भारत के तहत PM-JAY के तहत सूचीबद्ध तरीके से लाभार्थियों को 5 लाख तक का सालाना मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा, इसके लिए आयुष्मान भारत के पोर्टल से लोगों को जोड़ना होता है और आयुष्मान भारत के तहत जो भी कागजी प्रक्रिया होती है उसे पूरा करना पड़ता है, बताते चलें कि भागलपुर में लगभग 14 लाख लाभार्थी इसका लाभ लेने को तत्पर हैं। DESK 04

नववर्ष मेला “साझी संस्कृति -साझी विरासत” पर होगी आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के लाजपत पार्क के कला केंद्र में नव वर्ष सांस्कृतिक मेला की तैयारी को लेकर कई संस्थानों ने विशेष बैठक का आयोजन किया, इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष 2022 के पहले दिन का कार्यक्रम सफल बनाया जाए, इस बार नववर्ष सांस्कृतिक मेला का थीम रखा गया है” साझी संस्कृति-साझी विरासत”, इस मेला के आयोजन में पूरे भारतवर्ष के हर क्षेत्रों के सभ्यता संस्कृति को नाटक, गीत -संगीत एवं पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया जाएगा, बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 2 वर्षों से नव वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में आयोजित नहीं हो पा रहे थे इस बार सभी संस्थानों ने एकजुट होकर नव वर्ष सांस्कृतिक […]

अनुसूचित जाति, जनजाति के अत्याचार निवारण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक ||GS NEWS

DESK 040

समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की विभाग से प्राप्त आवंटन के अनुसार 47 लाभुकों के बीच कुल 32 लाख रुपये का मुआवजा भुगतान एवं 17 पेंशनधारियों को माह नवम्बर तक का देय पेंशन का भुगतान कर दिया गया है।वर्तमान वर्ष के माह अक्टूबर से नवंबर तक न्यायालय में लंबित वादों समीक्षा क्रम में निष्पादित वादों की संख्या 03 पाई गई है।बैठक में उपस्थित विशेष लोक अभियोजक को लंबित वादों के निष्पादन में और तेज़ी लाने हेतु निदेशित किया गया है। DESK 04

शराब पीने वाले को अब पुलिस का भी डर नहीं, पूछने पर कहते हैं -कौन हमें पकड़ेगा? किसकी हिम्मत है ||GS NEWS

DESK 040

एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी का राग अलाप रहे हैं, कई करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं बिहार को शराब मुक्त बनाने के लिए, वहीं दूसरी ओर शराब व्यवसाई धड़ल्ले से अपने व्यापार को 10 गुने मुनाफे के साथ दारू का व्यापार करने में मशगूल हैं, मानो प्रशासन को ऐसे शराब व्यापारी चिढ़ाने का काम कर रहे हैं, ताजा मामला भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र का है, भागलपुर जिले के अन्य क्षेत्र के अलावे बबरगंज थाना क्षेत्र में भी शराब धड़ल्ले से बिक रहा है. और इस पर पुलिस की कोई नजर नहीं, बताते चलें कि जब एक पियक्कड़ दारू पीकर निकल रहा था तो उनसे हमने बात की कि तुमने दारू कहां पिया तो […]

एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर इकाई की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर इकाई की ओर से सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो बसंत कुमार मिश्रा ने किया। एनएसएस इकाई ने सतियारा गांव को गोद लिया और महाविद्यालय की छात्रा ने गांव में सोमवार को सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सत्यनारायण झा, रमेश कुमार, प्रो शंकर कुमार मिश्र, प्रोफेसर राजीव कुमार मिश्र, शिक्षकेत्तरकर्मी राजीव कुमार मिश्र, अमृता कुमारी, दिलीप झा, संतोष झा छात्रा मुस्कान, प्रतिभा, निभा,स्वेता, अंजलि के साथ कॉलेज कर्मी अखिलेश वि दुर कैलाश,कल्पना, मनोज मेहतर आदि थे। DESK 04