Category Archives: Uncategorized

कदवा के बेलसंडी में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक लाख की सम्पत्ति जले ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: शनिवार की रात खैरपुर कदवा पंचायत के महादलित टोला बेलसंडी निवासी वज़ीर अली के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई. घटना के वक्त वजीर गांव के बगल गोला टोला के काली मेला घुमने गए थे. घर में उसके छोटे बच्चे थे. बच्चों द्वारा आग लगने की शोर मचाने के बाद गांव के कुछ लोग दौर कर आग बुझाने आए. लेकिन, टाट-फूस की घर होने से आग की लपटे काफी तेज हो चूकी थी. किसी की हिम्मत नहीं हो पा रही थी कि आग पर काबू पा सके. ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत करने के बावजूद भी वजीर अली के घर के दोनों कमरे पुरी तरह जल गई. वजीर अली ने बताया कि- घर के खाद्य सामग्रियों, चार जोड़े नए […]

नवगछिया : गोसाई गाँव के हरिपुर टोला में स्थित कालिका मंदिर में भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गाँव के हरिपुर टोला में स्थित मां काली का मंदिर में काली पूजा पर भव्य आयोजन किया जा रहा है । गुरुवार की रात्रि दीपावली की रात्रि मां कालिका की प्रतिमा का पिंडी पर पूजा अर्चना प्राण प्रतिष्ठा किया गया इसके बाद शुक्रवार एवं शनिवार को मेला का आयोजन किया गया है । शुक्रवार की रात्रि भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें वीरू म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा जागरण का आयोजन एवं झांकी का भी प्रदर्शनी हुआ । मौके पर जागरण में वीरू म्यूजिकल ग्रुप के प्रोपराइटर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कीबोर्ड पर मदन, ढोलक पर वे स्वयं एवं पैड पर बंटी कुमार है । वहीं उन्होंने बताया कि जागरण में […]

सिलाई मशीन छाप पर मतदान करनें को लेकर रंगरा जिलापरिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी नें रंगरा के कोसकीपुर में किया जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

अपने चुनाव चिह्न सिलाई मशीन छाप पर वोट कर विजय बनाने को लेकर रंगरा जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी नें अपनें पति कन्हैया मंडल के साथ रंगरा प्रखंड क्षेत्र के कोसकीपुर पंचायत में घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया मौके पर प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी सिंधो कुमारी जिला परिषद पद पर प्रत्याशी है जिन्हें चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन छाप मिला है यह एक ऐसा चुनाव चिन्ह है जिसे हर महिला पुरुष हर वर्ग के लोग जानते हैं क्योंकि नए वस्त्रों का निर्माण इसी से होता है इसलिए भी उनका चुनाव चिन्ह सब लोग पहचानते हैं । वही दीपावली के दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं […]

गोपालपुर जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें सैदपुर दुर्गा मंदिर नें माथा टेकने के बाद किया सैदपुर में घर घर जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखण्ड एवं जिला परिषद क्षेत्र के सैदपुर गाँव में शनिवार को जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें अपनें समर्थकों के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया । सैदपुर में जनसंपर्क के पूर्व सुप्रसिद्ध सैदपुर दुर्गा मंदिर पहुंची जहां उन्होंने माता के. दरबार में प्रार्थना कर माथा टेका। इसके बाद वे सैदपुर गांव में जनसंपर्क किया । मौके पर गाँव में प्रत्याशी के साथ उनके भाई पूर्व प्रत्याशी विभाष कुमार भारती, प्रभात भारती, प्रत्याशी के पुत्र भानु कुमार, शुभम भारती, प्रदीप भारती, सुमित सिंह, सहित कई भी मौजूद थे । DESK 04

रंगरा जिलापरिषद हेतु आज 25 अक्टूबर को सिंधु कुमारी पति कन्हैया मंडल करेंगे नामांकन हेतु पर्चा दाखिल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा जिला परिषद क्षेत्र के जिला परिषद पद पर जिला परिषद पद की उम्मीदवार सिंधु कुमारी पति कन्हैया मंडल आज 25 अक्टूबर 2021 सोमवार को सुबह 10:00 बजे अपना नामांकन नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में दाखिल करेंगी । वहीं इस बाबत जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया मंडल ने बताया कि नामांकन रैली सुबह 10:00 बजे से निकाली जाएगी उन्होंने मौके पर बताया कि पहली बार सिंधु कुमारी यानी उनकी पत्नी चुनावी मैदान में है जो रंगरा से जिला परिषद पद पर चुनाव लड़ेगी । उन्होंने कहा कि उनका नारा ही है की साथ चले साथ बढ़े । DESK 04

सिविल सर्जन ने लिया नवगछिया एवं गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र का जायजा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन एवं अन्य चिकित्सक एवं कर्मियों के साथ । नवगछियाभागलपुर के सिविल सर्जन डा उमेश शर्मा ने नवगछिया एवं गोपालपुर टीकाकरण सेंटर का जायजा लिया इस मौके पर सिविल सर्जन ने गोपालपुर एवं नवगछिया स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से चलाए जा रहे सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक टीकाकरण का उद्घाटन केयर इंडिया के अधिकारियों के साथ किया इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में फर्स्ट डोज लेने वाले व्यक्तियों में काफी वृद्धि है वही सेकेंड डोज लेने वाले में लोगों में कुछ कमी है. इसके लिए डोर टू डोर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है उन्होंने […]

नवगछिया : पिछले 5 दिनों से राजमिस्त्री है लापता ||GS NEWS

DESK 040

राजमित्री पिछले पांच दिन से लापता हैं। पत्नी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस संबंध में खगड़िया जिला के अलोली थाना के बबहुरवा निवासी विनय ठाकुर की पत्नी गुंजन कुमारी ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताई कि मैं अपने परिवार के साथ पांच वर्ष से नवगछिया के मुसहरी पट्टी निवासी राजा झा के मकान में किराए पर रह रही हूं। मेरे पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। मेरे पति 16 अक्टूवर को रात के सात बजे पटना जाने के लिए घर से निकले। उन्होेंने कहा कि कल शाम तक काम समाप्त कर वापस आ जाउंगा। किंतु उसी दिन से रात्र के साढ़े नो बजे से उनका मोबाइल बंद हैं। मैं अपने सारे सगे […]

अपने लिए हमने सड़कें और बांध बनाए लेकिन नदियों को रास्ता नहीं दिया: प्रो भारती ||GS NEWS

DESK 040

कोसी मित्र सहरसा स्थानीय कला ग्राम में कोसी नदी तथा बाढ़ की समस्या विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा आयोजित की गयी । परिचर्चा में डॉ.महेंद्र कुमार, मिथिला विश्वविद्यालय के पी -एच. डी. शोधार्थी हरीशंकर गुप्ता तथा नितीश प्रियदर्शी ने कोसी नदी और बाढ़ की समस्या पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता के रूप में नदी विशेषज्ञ तथा फ़िजी में भारत के पूर्व सांस्कृतिक राजनायिक प्रो. ओम प्रकाश भारती ने अपने व्याख्यान में कहा- किनारों की मर्यादाओं को तोड़ना नदियों का शास्त्रसम्मत आचरण है । भारतीय ज्ञान परंपरा में बाढ़ वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक रही है । ज्ञान और धन की बाढ़ सामाजिक अपेक्षाएँ रहीं हैं । तो नदियों की बाढ़ की उपेक्षा क्यों। नदियाँ उपेक्षित हुई । नदी आधारित […]