Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : दो पक्षों में अलग-अलग जगह मारपीट, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव में दो पक्षों में मारपीट को लेकर बलाहा निवासी मुकेश यादव ने गॉव के ही मुन्ना यादव, अनुज यादव के विरुद्ध भवानीपुर ओपी मे प्राथमिकी दर्ज की है दुसरी और मौजमा गॉव में घर में घुसकर मारपीट को लेकर मौजमाबाद निवासीउदयकांत चौधरी ने गॉव के ही . अभय नंदन चौधरी उर्फ बौकू चौधरी एवं रामानंद चौधरी के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी। DESK 04

स्वयं सहायता भत्ता योजना से युवाओं को मिल रही मदद: रवि कुमार ||GS NEWS

DESK 040

सात निश्चय योजना में आर्थिक हल युवाओं को बल के संकल्प को पूरा करने के लिए बिहार सरकार ने 2 अक्टूबर 2016 स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के साथ स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत की थी. जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि इस योजना की मदद से विद्यार्थियों को रोजगार की तलाश करने में सहूलियत मिल रही है. बारहवीं पास वैसे युवक-युवती जिनकी आयु पच्चीस वर्ष से कम हो और आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हैं वो इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को दो वर्ष तक प्रति माह एक हजार रूपए रोजगार की तलाश करने व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दिया जाता है. साथ ही […]

श्रद्धाभाव के साथ पूजे गए शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ||GS NEWS

DESK 040

विश्व को कर्म प्रदान करने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा भागलपुर जिले में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। फल व मिठाइयों की खरीदारी के लिए दिन भर बाजारों में भीड़ जमा रही। विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों ने अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा अर्चना की, एवं मिठाइयों भी बांटी। इधर लोहा पार्ट्स की दुकान, डेकोरेशन, आरा मशीन, आटा चक्की मशीन सहित अन्य छोटे-बड़ी सभी दुकानों में भी विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इन जगहों पर शाम में पंडितों द्वारा पूजा अर्चना कराई गई, साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। नवगछिया शहर के कई इलाकों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा बैठाई गई। […]

नवगछिया के भवानीपुर में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से हुआ पूजा अर्चना || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के प्रवेश द्वार के पास ही स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना किया । मौके पर स्थानीय लोगों नें बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष धूम धाम से पूजा अर्चना सहित कई आयोजन किये जाते हैं । इस वर्ष भी भक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन में दूरदराज के भजन गायक और भक्ति भजन मंडली के लोग शामिल हुए । वहीं मौके पर लखन पासवान, जवाहर शर्मा, प्रकाश हरिजन, महेंद्र पासवान, नंदकिशोर पंडित पंकज, टुनो यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे । DESK 04

बिहपुर : छीनतई का मामला दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

छीनतई का मामला दर्ज बिहपुर- लत्तीपुर निवासी महिला कृष्णा देवी के बरारी थाना में दिये लिखित बयान के आधार पर बिहपुर थाने में मारपीट कर घायल कर देने एवं पांच हजार रुपया छीन लेने का केस दर्ज करया गया जिसनें उसने गांव के अशोक कुमार सिंह, नीलेश सिंह, सनोज सिंह, प्रमेष कुमार सिंह, रोहित सिंह, अंकुश कुमार, सोहीत कुमार सिंह को नामजद आरोपी बनाया । अपने आरोप में बताया हैं की 17 अगस्त को दो बजे रात्रि जब में अपने घर में थी और गांव में मेला जिसमें आकर बताया की भैरव मारपीट कर रहा जिसके बाद हम सुनकर उस स्थान पर पहुंचे जहाँ मेरा लड़का उन लोगों को समझा रहा था तभी उसने मेरे लड़के को मारने लगा एवं […]

मुंगेर में प्रगति शिशु विद्यालय का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

सोमवार को मुंगेर जिला में प्रगति बाल विकास योजना के द्वारा तारापुर प्रखंड के गनौल पंचायत के वार्ड न० 1 में प्रेरक पद पर पूजा कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं गनौल पंचायत के वार्ड न0 4 सुषमा कुमारी को प्रेरक पड़ पर नियुक्त किया गया । प्रगति शिशु विद्यालय का उद्घाटन भागलपुर क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार एवं मुंगेर जिला समन्वयक धनंजय कुमार के द्वारा फ़ीता काटकर किया गया । उपस्थित कार्यकर्ता तारापुर समन्यवक राकेश कुमार, गनौल पंचायत समन्यवक राजीव कुमार रौशन, खड़कपुर समन्वयक विक्रम पासवान , रवि कुमार रंजन तथा मनोज कुमार दास उपस्थित थे । DESK 04

बिहपुर : प्रतियोगिता के बहाने दिया स्वच्छता का संदेश ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर :- शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन कायाकल्प के तहत बिहपुर सीएच के द्बारा स्वच्छता प्रतियोगिता मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के परिसर आयोजित किया गया जिसमें नवम, दशमी, ग्यारहवीं एवं बारहबी के 60 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह थे । वही चित्रकारी में पहले स्थान पर सूरज कुमार, दूसरे स्थान पर मोनिका कुमारी एवं तीसरे स्थान पर राहुल कुमार रहे । इस विजेताओं को बिहपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया । निबंध एवं स्लोगन में शनिवार को विजेता का नाम घोषित किया जाएगा । इस मौके थाना अध्यक्ष ने कहा कि जब स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत मौके पर प्रभारी […]

कटिहार बरौनी एवं बरौनी कटिहार के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी रद्द ||GS NEWS

DESK 040

बरौनी कटिहार रेलखंड के बीच साहेबपुर स्टेशन के समीप मंगलवार के दोपहर बाद डाउन लाइन से मिट्टी हट जाने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन बंद हो जाने के कारण राजधानी सहित सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया जा रहा है। साथ ही 2 जोड़ी सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया गया है। अचानक रूट बदलने एवं सवारी गाड़ी रद्द हो जाने से यात्री हलकान परेशान हैं ऐसे डाउन लाइन पर काली युद्ध गति पर चल रहा है जो अगले 24 घंटे के अंदर पूरा करने की बात रेल प्रशासन के द्वारा बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार उमेश नगर साहेबपुर कमाल में धसान के बाद कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए है। वही […]