August 26, 2021
नवगछिया : छह लोगों पर बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने का कराया मामला दर्ज ||GS NEWS
DESK 04नवगछियाबिजली विभाग व एसटीएफ के द्वारा संयुक्त छापेमारी कर गोपालपुर थाना में छह लोगों पर बिजली चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है. मिली जानकारी के अनुसार हरनाथचक की निर्मला देवी पति अरुण पासवान, राजकिशोर साह, नीरज कुमार गुप्ता, सिंघिया मकंदपुर के प्रमोद चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, विनोद चौधरी पर मामला दर्ज करवाया गया है. बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निर्मला देवी पर 33951 रुपये, राजकिशोर साह पर 93151 रुपये, नीरज कुमार गुप्ता पर 34705 रुपये, परमानंद चौधरी पर 62215 रुपये, राजीव कुमार चौधरी पर 43300रुपये एवं विनोद चौधरी पर 50998 रुपये जुर्माना लगाया गया है. गथानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जाँच किया जा रहा है। DESK 04