Category Archives: Uncategorized

बिहपुर : मकई लदा ट्रक लेकर ड्राईवर हुआ फरार ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर प्रखंड के जमालदीपुर निवासी निशिकेष राज उर्फ प्रीतम कुमार ने मकई लदा ट्रक गायब हो जाने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसनें उसने ट्रक चालक किशोर सिंह ग्राम 69 ज्ञान गरबा थाना पदमा जिला हजारीबाग एवं संतोष सिंह, सिंह ट्रांसपोर्ट कूर्सेला को नामजद आरोपी बनाया है । अपने आरोप में बताया हैं की 7 जुलाई को लत्तीपुर चौक पर ट्रक पर 414 बोरा मकई जिसका लागत मूल्य 4 लाख 54 हजार हैं ।लोड होकर रांची नगरी मंगलम फील्ड के लिये निकला । वही 10 जुलाई को ड्राइवर से फोन पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला । उपरोक्त नामजदों ने मिलकर ट्रक को गायब किया हैं । पुलिस मामले को दर्ज जांच में जुट […]

नवगछिया : सकुचा में हो रहे कोसी कटाव के प्रति असंवेदनहीन हैं यहां के स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखण्ड के सकुचा में कोसी का कटाव जारी है। जल संसाधन विभाग पूरी तरह से लापरवाह है पूर्व में हुवा जिओ बैग पूरी तरह से फट फट कर कोसी में समा रहे हैं इससे गाँव पर खतरा मंडरा रहा है फ्लड विभाग के एस डी ओ महेंद्र शाहू और कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार को भी लगातार जानकारी दिया जा रहा है। उसके बावजूद भी ठोस रूप से कटाव निरोधी कार्य नहीं करवा रहें हैं ।कटाव निरोधी कार्य के नाम पर खानापूर्ति कर रहे उक्त बातेंप्रेस बयान जारी करते हुए भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य गौरीशंकर राय ने कहा कि कार्यपालक अभियंता से लेकर फ्लड विभाग के एसडीओ सिर्फ अपने कार्यालय में चिपके रहते हैं . और कटाव स्थल […]

कदवा के कोसी नदी में, भैंस को नहलाने के दौरान फटा जाल ||GS NEWS

DESK 040

पशुपालक ,को धुना ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बालू घाट स्थित, कोसी नदी में भैंस को नहाने ले गए एक पशुपालक युवक के साथ वहां के मछुआ ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जख्मी पशुपालक कसीमपुर कदवा निवासी कुलो सिंह के बेटे बंटी कुमार व मछुआ ठाकुर जी कचहरी टोला कदवा निवासी अरविंद सिंह के बेटे मनीष कुमार बताया जा रहा है. मारपीट की सूचना मिलते हीं कदवा पुलिस के साथ विसर्जन पासवान ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया और ज़ख्मी युवक बंटी को थाना ले आए. थाने में बंटी ने बताया कि- मैं भैंस नहाने बालू घाट समीप कोसी नदी गया था. वहां नदी किनारे मछुआ मनीष ने जाल लगाया था. पानी में भैंस […]

कदवा में, जमीन विवाद को लेकर चेचेरे भाईयों में जम कर हुई मारपीट.
चार घायल, दो मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर बाजार में, सोमवार की शाम वासडीह जमीन को लेकर चार चचेरे भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गई. जिसमें बौकू भगत के दो बेटे पूरण यादव व पिंटू कुमार व सुरेश यादव के भी दो बेटे मनोज यादव व सनोज यादव घायल हो गए. ग्रामीणों ने बताया कि- वासडीह जमीन को लेकर हो रहे विवाद में मनोज यादव ने पूरण यादव के घर में तोड़फोड़ कर उसके घरों से बक्सा बगैरह जैसे अन्य सामानों को उठा ले गए. जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों ओर से एक-एक आदमी पूरण व मनोज यादव के सर पर गंभीर चोट लगने से फट गई है तो, वहीं दो अन्य भी घायल […]

रंगरा थाना परिसर में 410 लीटर देशी और 418 लीटर विदेशी शराब को किया गया बर्बाद  ||GS NEWS

DESK 040

दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गयी शराब की बर्बादी, गढ्ढा खोद कर किया गया जमींदोज रंगरा – रंगरा थाना परिसर में मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए देशी और विदेशी शराब को दंडाधिकारी आशीष कुमार की मौजूदगी में बर्बाद कर दिया है. पुलिस ने रंगरा, इस्माइलपुर, नवगछिया, कदवा और नदी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से कुल 36 कांडों में बरामद 410 लीटर देशी शराब और 418 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है. थाना परिसर में ही एक गड्ढा खोद कर उसमें शराब को जमीदोज किया गया. मौके पर दंडाधिकारी आशीष कुमार, थनाध्यक्ष माहताब खान समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : पेट्रोल और डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंक पीएम का पुतला ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इंकलाबी नौजवान सभा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत स्थानीय वैशाली चौक नवगछिया के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया है. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि अच्छे दिन के वायदे के साथ सत्ता में. आई मोदी सरकार ने देश के छात्र – नौजवानों, मजदूर -किसानों के साथ विश्वास घात किया है. पेट्रोल -डिजलों की कीमतों में हुए बेतहाशा वृद्धि से आमजन मानस पर असर पड़ा है. कार्यक्रम में इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, जिला सह संयोजक प्रमोद मंडल, विष्णु कुमार, रोहित कुमार, सुमित कुमार मंडल, चंदन कुमार, सुभाष कुमार, विकास कुमार, अवधेश कुमार, श्यामलाल मंडल, सोनू कुमार ,सुरेन्द […]

नवगछिया : करोड़ों की लागत से बना स्पर संख्या पाँच एन वन ध्वस्त ||GS NEWS

DESK 040

पॉलीथिन शीट एवं बंबू रोल डालकर कटाव रोकने का प्रयास जारी रणवीर कश्यप नवगछिया में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो जाने से इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पाँच एन वन ताश के पत्ते की तरह धीरे-धीरे गंगा नदी में ध्वस्त हो रहा है। विभाग के द्वारा यहां पर पलट फाइटिंग के तहत बैंबू रोल के साथ पॉलिसी पॉलिसी सीट डालकर कटा रोकने का प्रयास कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सपर पर कटाव 2 दिन से होने लगा था लेकिन विभाग के अभियंता एवं संवेदक के द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण यह इस पर पूरी तरह ध्वस्त हो गया जबकि इस एस पर को मरम्मत करने में लगभग एक करोड़ से अधिक रुपया […]

नवगछिया : महादेवपुर घाट में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – श्रावण मास के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सोमवारी के अवसर पर महोदवपुर गंगा घाट ब्रह्म बाबा स्थान आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन पर रोक लगाने तथा महादेवपुर गंगा घाट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार ने खरीक के अंचलाधिकारी दिया है. श्रावण मास की प्रथम सोमवारी को लेकर महादेवपुर गंगा घाट पर रविवार की रात्रि में उत्तरी बिहार से काफी संख्या में मोटर साईकिल, चार पहिया वाहन से शिव भक्त श्रद्धालु गंगा घाट पर स्थान कर जल भरने आये थे. द्वितीयसोमवार एवं श्रावण मास में सभी सोमवारी को लेकर एक दिन पहले रविवार की रात्रि काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. महादेवपुर गंगा घाट पर पर्याप्त रोशनी […]