Category Archives: Uncategorized

भागलपुर से लौट रहे चिकित्सा कर्मी पर जानलेवा हमला ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर :- प्रखंड के औलियाबाद गांव के सरपंच नवीन कुमार मिश्र के बेटे राहुल मिश्रा जो भागलपुर में एक निजी चिकित्सक के यहाँ स्वास्थ्यकर्मी के रुप में कार्यरत हैं शनिवार की देर शाम बाईक से घर लौटने के क्रम में दयालपुर के पास एक ग्रे रंग की अपाची पर गलमोछी लगाए दो अपराधीनों के द्वारा हाथ में देशी कट्टे को दिखाते हुए रोकने का प्रयाश किया पर कट्टे को देख भय के कारण भागने का प्रयाश किया पर अपराधीनो गोली चला दी हलांकी राहुल बाल बाल बच गए । आवाज सुनकर लोग पहूँचने लगे जबकी अपराधीयों राहुल के बाईक में जोड़ की टक्कर मारी और लोग जमा होते देख भाग निकले । टक्कर के कारण राहुल काफी घायल हो गए […]

गोसाईं गाँव :  युवा राकेश झा को मातृ शोक // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव के वार्ड 16 के निवासी समाजसेवी युवा राकेश झा (संचालक शिवम मेडिकल हॉल)  को बीती रात मातृ शोक हो गया । युवा क्लव गोसाईं गाँव के सदस्य युवा राकेश झा की माता रंजू देवी का  कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी जिनका शनिवार- रविवार के रात्रि निधन हो गया ।  रंजू देवी अपनें पीछें पति किशोर झा,  दो पुत्र सहित  पोता पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं । वहीं गोसाईं गाँव पंचायत के मुखिया सह मुखिया संध अध्यक्ष धनंजन कुमार उर्फ़ दमदम यादव, पंचायत समिति उम्मीदवार रंजीता झा , संकटमोचन झा, अमरनाथ झा, भवानंद झा, सोमनाथ राहुल, राकेश कुमार, चंदन कुमार झा सहित कई ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि […]

पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा के मुए मुबारक की जियारत और महफिले शमा के साथ उर्स संपन्न || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर – प्रखंड के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में शनिवार को सुफी संत धर्म गुरू हजरत सैयदना मोहब्बत शाह फरीदी रहमतुल्लाह अलैह और सैयदना अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह की पुण्य तिथि पर शुरू हुए दो दिवसीय सालाना उर्स ए पाक का समापन शनिवार को देर शाम समापन हो गया ।सुबह सात बजे से नौ बजे तक खानकाह परिषर में पैगम्बर मुहम्मद मुस्तफा सल्लाहो बसलम के पविञ मुए मुबारक की जियारत आम मुरीदीन जायरीन व शिष्य को करायी गई ।उर्स ए पाक में भागलपुर समेत बाहरी मुरीदीन जायरीन अकीदतमंद बडी संख्या में पहुचे थे इससे पूर्व शुक्रवार की देर रात खानकाह के सज्जादा नशीं हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी की सदारत एवं नायव सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ […]

रंगरा थाना में जनता दरबार का हुआ आयोजन, सामने आए 10 मामले || GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा – रंगरा थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार मे भूमिविवाद से संबंधित 10 मामले सामने आए. जानकारी देते हुए अंचकाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई की गयी है. जल्द ही सभी मामलों को निष्पादित करने का प्रयास किया जाएगा. अंचकाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में सामने आए पिछले दिनों के मामले के संदर्भ में भी कार्रवाई की गयी है. उम्मीद है पिछले मामलों का भी निष्पादन आये दिन कर लिया जयेगा. इस अवसर पर अंचकाधिकारी आशीष कुमार, थनाध्यक्ष माहताब खान समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04 B

नवगछिया इस्माइलपुर जाह्नवी चौक नवनिर्मित बांध के जहजवा धार के पास शुरू हुआ रिसाव, बचाव कार्य शुरू || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक बने नवनिर्मित तटबंध से गंगा नदी के पानी का रिसाव आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ शनिवार को शुरू हो गया है. ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करवाया. विभाग द्वारा तटबंध को पुनः सील करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि स्थिति गंभीर है, क्योंकि गंगा का जलस्तर अपने परवान पर है और तटबंध के लीक हो जाने के बाद बहाव काफी तेज है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता मौके पर दोपहर बाद तक कैम्प कर रहे थे जबकि स्थल पर 24 घटें बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया गया है. मौके पर पहुंचे इस्माइलपुर के जिलापार्षद विपिन […]

गोपालपुर अंचलाधिकारी ने लिया तटबंध का जायजा ||GS NEWS

DESK 040

खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी बह रही है नवगछियानवगछिया के गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में इसमाइलपुर से बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर शुक्रवार की शाम को बह रही है। जलस्तर में भारी वृद्धि होने के कारण दोनों प्रखंड के गंगा व कोसी के तटीय ग्रामीण क्षेत्रों के निचले भाग में तेजी से बाढ का पानी फैलने लगा है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने पर गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में बाढ का पानी ब्रह्मोत्तर धार से प्रवेश करने की संभावना बनती जा रही है।हालाँकि अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने महंथ बाबा स्थान के पास जाकर वस्तुस्थिति को देखा तथा जल संसाधन विभाग के अभियंताओं से […]

बिहपुर : शैक्षणिक माहौल बनाने को लेकर विधायक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

शैक्षणिक माहौल कैसे बने इसको लेकर दिए निर्देश फोटो भी है बिहपुर : उच्च विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने को लेकर बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बैठक किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की वर्तमान स्थिति व कमियों की जानकारी लिए. विद्यालय के भवन एवं शैक्षणिक सामग्री के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई करने आने वाले सभी बच्चे देश के भविष्य है. देश के भविष्य की जिम्मेदारी आप लोगो की है. इसलिए शिक्षक अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करे. उन्होंने कहा इसको लेकर सर्वप्रथम शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. आप शिक्षक नियमित रूप से ससमय विद्यालय […]

नारायणपुर : गनौल में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर:प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत गनौल गांव में तीन अगस्त की रात्रि करीब बीस वर्षीय नवविवाहिता छोटी कुमारी का संदिग्ध अवस्था में मौत हो गया। मृतका छोटी कुमारी शिक्षक विवेकानंद यादव की पुत्री थी। छोटी की शादी बारह मई 2021 को नवगछिया के धोबिनिया में हुआ था। घटना के बाद भवानीपुर ओपी में कार्यरत एएसआई रवि कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया इस बारे में शिक्षक विवेकानंद यादव ने बताया कि तीन अगस्त की रात्रि दामाद भी घर पर था।रात्रि में हम लोग खाना खाकर साथ सो गए। बुधवार की सुबह जगने पर छोटी नहीं जगी तो छोटी को उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। हालांकि यह मामला […]