Category Archives: Uncategorized

बिहपुर : महादलित युवक हत्याकांड की 6 पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- प्रखंड के लत्तीपुर वार्ड नंबर 13 निवासी महादलित युवक प्रीतम ऋषिदेव की हत्या मामले में प्राथमिकी पिता इन्द्रदेव ऋषिदेव के लिखित आवेदन पर दर्ज कर लिया गया हैं जिसमें गांव के ही छ्ह लोगों को नामजद आरोपी बनाया हैं । अपने आरोप में बताया हैं की उपरोक्त नामजदों ने पांच दिन पूर्व घर पर आकर धमकी दी गई थी की पूर्व में कराई गई मुकदमा में मेल जोल कर लो नही तो तुम्हारे बेटे की हत्या कर लाश गायब कर देंगे । उसके बाद 10 अगस्त की रात लगभग एक बजे उपरोक्त नामजदों के द्वारा मेरे पुत्र प्रीतम कुमार को स्कूल के छत से उठाकर घर से कुछ दूर पश्चिम एक बगीचे में ले जाकर उसका फांसी लगाकर हत्या […]

नवगछिया के गोपाल गौशाला पार्क में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के नगर परिषद क्षेत्र में स्थित श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर सह गोपाल गौशाला के आसपास स्थित कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच हुए मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो नवगछिया के गोपाल गौशाला के जगतपति नाथ महादेव मंदिर के शिवगंगा किनारे बनें पार्क का बताया जा रहा है । बताते चलें कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि छात्र जमा होकर मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं । हालांकि इस वीडियो की पूर्ण पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है इसी माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ है । इस वीडियो की सत्यता को जीएस न्यूज़ पुष्टि […]

इस्माइलपुर अंचल कार्यालय के परिसर में घुसा बाढ का पानी, तटबंध पर कई जगह दवाब ||GS NEWS

DESK 040

गंगा नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण मंगलवार को इस्माइलपुर अंचल कार्यालय परिसर, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, इस्माइलपुर हाट सहित पश्चिमी व पूर्वी भिट्ठा तथा परबत्ता पंचायतों के दर्जनों गाँवों में बाढ का पानी प्रवेश करने के कारण जन जीवन अस्त व्यव्यस्त हो गया है। स्लूईस गेट सहित तटबंध पर पानी का पूरा दवाब बना हुआ है। जलस्तर के बढने पर स्थिति काफी गंभीर हो सकती है।जिला पार्षद विपिन मंडल ने डीएम को लिखित आवेदन देकर तटबंध को सुरक्षित रखने हेतु हर संभव व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। अगले 24 घंटे में बढ़ने का अनुमान है जबकि सोमवार के बरस पर मंगलवार को गंगा का जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है लगातार गंगा के जलस्तर […]

गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय पर बढा बाढ का खतरा ||GS NEWS

DESK 040

जलस्तर में वृद्धि के साथ प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर में बाढ के पानी के प्रवेश करने की संभावना काफी बढ गई। ब्रह्मोत्तर धार से पानी बगीचा में प्रवेश करने लगा है। जिस कारण बासा बना कर अपने माल मवेशियों के साथ रहने वाले ग्रामीण वहाँ से ऊँचे स्थान पर चले आये हैं। अंचलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के अभियंता को प्रखंड मुख्यालय में बाढ के . पानी के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा। हालाँकि जल संसाधन विभाग द्वारा महंथ बाबा स्थान के निकट पर बालू भरी बोरियों से पानी को रोकने का प्रयास किया गया है। परन्तु वर्षा के पानी से पहले से ही सुकटिया बाजार सैदपुर सडक पर पानी बहने के कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बताते […]

नवगछिया में मनाया गया बजाज शोरूम का दूसरा स्थापना दिवस ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया एनएच 31 पर शांति ट्रेडर्स नवगछिया बजाज शोरूम के 2 वर्ष पूरे होने एवं बजाज पल्सर के 20वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शोरूम के प्रोपराइटर व उनकी टीम के द्वारा केक काटकर समारोह पूर्वक मनाया गया । मौके पर प्रोपराइटर मोहित कुमार ने बताया कि बजाज ऑटो देश में पल्सर की सफलता के 20 वर्ष पूरा होने एवं साथ ही साथ शांति ट्रेडर्स नवगछिया के 2 वर्ष पूरे होने के उपलब्ध पर नए और पुराने ग्राहक के लिए इस महीने सेल्स और सर्विस पर कई ऑफर है । बिहार में ऑथराइज्ड डीलर और सबडीलर में 9 से 18 अगस्त तक पल्सर सर्विस करने वाला आयोजित किया गया है इसमें बजाज की ओर से विशेष […]