Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर : सैदपुर पंचायत के आवास सहायिका रिंकी देवी पर अवैध वसूली को लेकर FIR दर्ज

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के आवास सहायिका रिंकी देवी अवैध वसूली को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। ज्ञातव्य हो कि गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 12 के आवास लाभुक रोहित कुमार दास, शीला देवी ,खुशबू देवी तीनों लाभुक से आवास सहायिका रिंकी देवी द्वारा आवास योजना के लाभ दिलाने के नाम पर ₹10000 अवैध वसूली किया। इस संबंध में तीनों लाभुकों ने डीडीसी को आवेदन देकर जांच की मांग की थी। आवेदन के आलोक में मामले की जांच की गई तो आवास सहायक रिंकी देवी पर आरोप सही साबित हुए। डीडीसी ने गोपालपुर की बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया। गोपालपुर की बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने गोपालपुर […]

जुगाड़ गाड़ी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर  – मंगलवार की देर शाम को थाना क्षेत्र के गोसाईंगाँव -तेतरी 14 नंबर सड़क पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल के पास एक जुगाड़ गाड़ी और एक मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुँचाया. मौके पर मौजूद गोपालपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. बाइक से मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. मृतक के सर पर गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण तत्काल मौत हो गई. मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोग खरीक […]

Noimg

एनसीआरटी की किताब में पिछले आठ वर्षों से वर्ग पांच के बच्चों गलत पढ़ाया जा रहा हैं कि नवगछिया प्रखंड में धरहरा गांव है ||GS NEWS

DESK 040

एनसआरटी की किताब पिछले आठ वर्ष वर्ग पांच के नौनिहालों को गलत पढ़ा रही हैं कि नवगछिया प्रखंड में धरहरा गांव हैं। जबकि धरहरा गांव गोपालपुर प्रखंड के मकंदपुर पंचायत में आता हैं। यह एनएसआरटी की किताब वर्ग पांच के लिए पर्यावरण और हम हैं। पेज संख्या 102 पर धरहरा की परंपरा शिर्षक अन्तर्गत किताब में छपा हैं। सुनो कहानी धरहरा की परंपरा की। जिसने देश और दुनिया की निगाह को अपनी ओर खींचा हैं। भागलपुर जिले के नगवछिया प्रखंड में बसे इस छोटे से गांव ने प्रर्यावरण की प्रति संवेदनशीलता एवं बालिकाओं की सामाजिक महत्ता स्थापित करने में अद्भुत मिशाल कायम की हैं। किताब में स्पस्ट रूप से छपा हैं कि यह गांव नवगछिया प्रखंड में पड़ता हैं। जबकि […]

गोपालपुर प्रखंड के कालूचक कालिंदी नगर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा पुराण का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

श्रीमद् भागवत कथा से मृत्यु पर विजय पाया जा सकता है। कथा अमृत के समान होता है। यह बात गोपालपुर प्रखंड के कालूचक कालिंदी नगर चैत्र नवरात्रि के मौके पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पुराण के 10 दिवसीय महा कथा यज्ञ के मौके पर पटना के समदर्शी बाबा बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भागवत एक ऐसी पुराण कथा है जिसमें खुद राजा परीक्षित को मृत्यु पर विजय प्राप्त करने के लिए उन्हें सुनना पड़ा है। भागवत में भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु ने जिस तरह से अपने भक्तों को उद्धार किया है। राक्षसों दैत्यों को संघार किया है। इसमें जीवन जीने की कला को बताया है । इस कथा के मौके पर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य के […]

शराब पीकर हंगामा कर रहें तीन अभियुक्त को गोपालपुर पुलिस ने दबोचा // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर दुर्गा मंदिर मुख्य सड़क मार्ग पर तीन अभियुक्त को शराब पीकर हंगामा करने के दौरान गोपालपुर पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया। आरोपित बोचाही निवासी दीपक कुमार साह, सुजीत कुमार साह, भवानीपुर ओपी के नारायणपुर चौहद्दी निवासी सुमन कुमार राज हैं। तीनों का मेडिकल जांच करवाया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपित शराब के नशे में हंगामा कर रहे थी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करवाया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। वहीं नवगछिया जीआरपी पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद किया हैं। 15 […]

गोपालपुर के आर के एक्सलेंट साइंस कोचिंग का मैट्रिक परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन, सुमन ने 452 अंक के साथ बढ़ाया कोचिंग का मान सम्मान // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत लत्तीपाकर में स्थित आरके एक्सीलेंट साइंस क्लासेस लत्तीपाकर धराहरा के परीक्षार्थी ने 2022 मैट्रिक परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल किया है । इस बाबत कोचिंग के निर्देशक सह अंग्रेजी व विज्ञान के शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उनके कोचिंग संस्थान का परिणाम पूर्व से भी काफी अच्छा रहा है इस वर्ष सुमन कुमार ने 452 एवं गौतम कुमार ने 446 अंक प्राप्त कर कोचिंग सहित क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है । वही मौके पर कोचिंग के कला के शिक्षक राजाराम सर एवं संस्कृत के बबलू सर एवं गणित के शिव सर ने बताया कि उनके कोचिंग के मनीषा रानी को 430, प्रीति कुमारी को 421, गुलशन कुमार को 415, सोनू कुमार को […]

DEO ने गोपालपुर के BEO से कार्रवाई व निरीक्षण रिपोर्ट ततकाल उपलब्ध कराने का दिया निर्देश || GS NEWS

DESK 040

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गोपालपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से पिछले दिनों विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान गायब मिले शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों व मध्याह्न भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं पाये जाने के मामलों में की गई कार्रवाई व निरीक्षण रिपोर्ट ततकाल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।मालूम हो कि औचक निरीक्षण में कई तरह की विद्यालय में अनियमितता उजागर हुई थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा रिपोर्ट करने की बात कही थी। यह खबर अखबार में छपने के उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने संज्ञान में लिया गया है। बताते चलें कि गोपालपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधनिकारी विजय कुमार झा ने नौ मार्च को मध्य विद्यालय गोसाईंगांव, मध्य विद्यालय मियां टोली, मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार व बुनियादी विद्यालय सहित कई अन्य विद्यालयों का निरीक्षण […]