Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया एवं गोपालपुर प्रखंड में बुधवार को नव नियोजित शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया एवं गोपालपुर प्रखंड में बुधवार को नव नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें गोपालपुर प्रखंड के पांच पंचायतों में क्रमशः सैदपुर पंचायत में कौशल किशोर झा, कन्हैया कुमार व रूबी कुमारी, डुमरिया चपरघट पंचायत में पियूष रंजन कुमार, मनीषा कुमारी, तिनटंगा करारी पंचायत में जूही कुमारी, मकंदपुर पंचायत में विभूति कुमार व गोपालपुर डिमाहा पंचायत में पवन कुमार राम को पंचायतों के सचिव द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक राजीव कुमार रंजन पर्यवेक्षक के रूप मौजूद थे। सैदपुर पंचायत के पंचायत सचिव राजेन्द्र प्रसाद मंडल, डुमरिया चपरघट व तिनटंगा करारी पंचायत के सचिव मोती लाल राम, गोपालपुर डिमाहा व मकंदपुर पंचायत के सचिव सियाराम मंडल, बीआरपी भवेश कुमार की […]

चित्रांकन प्रतियोगिता में मोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन || GS NEWS

DESK 04 B0

पुलिस प्रशासन गोपालपुर भागलपुर के द्वारा क्षेत्र के चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन गोपालपुर थाना कैंपस में किया गया जिसमें ज्ञान वाटिका आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 के प्रतिभागी मोहित कुमार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा । थानाध्यक्ष नीरज पासवान द्वारा मोहित कुमार को ₹500 का नगद इनाम एवं मेडल दिया गया साथ ही विद्यालय के अनिशा कुमारी को द्वितीय एवं अनन्या कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया बताते चलें कि . यह कार्यक्रम 27 फरवरी 2022 तक आयोजित होगा जिसमें क्रमशः डिबेट स्लोगन इत्यादि का आयोजन किया जाएगा आयोजन कर्ता का मुख्य उद्देश छात्र-छात्राओं के मन में पुलिस का भय दूर करना है ताकि बच्चे समाज में पुलिस प्रशासन को अपना मित्र सहयोगी समझ सके .वहीं […]

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का गोपालपुर प्रमुख ने किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

एथेनॉल फैक्ट्री का भूमि पूजन व बिहार के सबसे बड़े कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन करने उद्योग मंत्री नवगछिया पहुंचे । साहू परबत्ता में कार्यक्रम के बाद वे नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड प्रमुख के आवास पर पहुंचे जहां प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी व उनके समर्थक द्वारा माला पहनाकर व अंग वस्त्र से उन्हें उनका स्वागत किया वहीं मौके पर उन्होंने प्रमुख को भी भरोसा दिलाया कि निश्चित रूप से उद्योग के क्षेत्र में नवगछिया अव्वल रहेगा । मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी के अलावे दर्जनों उपस्थित थे । DESK 04

नदी में छलांग लगा कर बचाई ग्रामीण की जान|| GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बडी मकंदपुर निवासी संतोष कुमार चौधरी ने अपनी जान की परवाह किये बिना गंगा प्रसाद नदी में छलांग लगा कर अपने ग्रामीण जयशंकर चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र हर्ष को डूबने से बचा लिया।मिली जानकारी के अनुसार हर्ष कुमार जो तैरना नहीं जानता है। वह एक ट्यूब के सहारे नदी पार कर अपने खेत जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड जाने के कारण नदी की गहराई में चला गया। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और हर्ष जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा था। इसी बीच संतोष अपनी जान की परवाह किये बिना नदी में छलांग लगा कर डूबते हुए हर्ष को बाहर निकालकर उसकी जान बचाने में सफल रहा . DESK 04 […]