Category Archives: गोपालपुर

माघी पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।|| GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर, इस्माइलपुर एवं रंगरा चौक प्रखंड क्षेत्र के गंगा किनारे कई जिला के लोगों के द्वारा माघी पूर्णिमा के मौके पर आस्था की डुबकी लगाई।पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया सहित कई जिलों के लोगों ने अलग-अलग गंगा घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य के भागी बने। इस मौके पर प्रशासन के द्वारा भी पूरी तैयारी किया गया था। गोपालपुर के तीनटंगा जहाज घाट पर 24 घंटा राम धुन संकीर्तन का आयोजन के साथ मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर घुड़सवार दल एवं स्थानीय पुलिस गोताखोर वह मजिस्ट्रेट मौजूद थे। सबसे अधिक श्रद्धालुओं का भीर रंगरा चौक प्रखंड के बटेश्वर स्थान के उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे लगा था। इस मौके पर सड़कों पर कई जगह जाम […]

गोपालपुर के तिरासी में स्थापित माघी दुर्गा प्रतिमा का शांतिपूर्ण विषर्जन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखण्ड के तिरासी गाँव में स्थित माघी दुर्गा प्रतिमा का शुक्रवार की संध्या स्थानीय गंगा घाट पर शांतिपूर्ण रूप से कर दिया गया । मौके श्री श्री108 माघी दुर्गा पूजा समिति ब्राह्णण टोला तिरासी के सदस्यों नें बताया कि मंदिर के संस्थापक स्वर्गी जीतन झा थे । यहां पूजा 2 फरवरी से कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ था व दशमी 11 फ़रवरी को आयोजित हुआ । वहीं प्रतिमा का विषर्जन भी 11 फरवरी शुक्रवार को किया गया । वहीं मौके पर आचार्य दुर्गेश कुमार झा उर्फ सिंटू, पंडित -मनोज झा, जटाशंकर झा ,समिति अध्यक्ष – राजीव कुमार झा उर्फ पिंटू , बुद्धिनाथ झा,राजू झा,दानी झा ,मंची झा,बरुन झा,मनोज झा,हैप्पी ,रोहित,राहुल,बाबुल,ओम,कुणाल,आशु,बिट्टू,जयंत,देशबंधु, मोनू,प्रिंस,माधव ,सतोष सहित सभी समस्त […]

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोपालपुर प्रखंड के नौ पंचायतों में से पांच पंचायत का चयन || GS NEWS

DESK 04 B0

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोपालपुर प्रखंड के नौ पंचायतों में से पांच पंचायतों सैदपुर, बाबू टोला कमलाकुंड, गोपालुुर डिमाहा, अभिया पचगछिया व तिनटंगा करारी का चयन किया गया है। बीडीओ वीणा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। चयनित पंचायतों में कचरा प्रबंधन के लिये जगह के चयन के लिये सीओ राजकिशोर शर्मा व अन्य अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। प्रखंड समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि गांवों को कचरा से मुक्त करने हेतु सूखा व गीला कचरे को रीसाइकल कर वर्मी कमपोस्ट तैयार किया जायेगा। DESK 04 B

गोपालपुर इस्माइलपुर दियारा में किसानों की फसल सुरक्षा के लिए पहुँचा धुड़सवार दस्ता||GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर इस्माइलपुर दियारा में किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए पहुंचा घुड़सवार दस्ता। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि दियारा में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पांच घुड़सवार पुलिस पहुंचा हैं। घुड़सवार दस्ता के गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में दियारा में आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी किया जायेगा। किसानों से कहा गया कि अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं हैं। किसी भी तरह से कोई परेशान करते हैं तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस आपकी मदद करेगा। DESK 04 B

नहीं बनाया राशि उठाव के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना में घर , सर्टिफिकेट केस दर्ज || GS NEWS

DESK 04 B0

इस्माइलपुर एवं गोपालपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि उठाव के बावजूद घर नहीं बनाने वाले पर सर्टीफीकेट केस किया गया हैं। इस्माइलपुर में 346 गोपालपुर में 72 लोगों के उपर सर्टिफिकेट केस किया गया। बताया गया कि पिछले कई महीने से लगातार आवास सहायक लाभुकों के घर जाकर घर बनाने के लिए कह रहे थे । किंतु उन लोगों ने घर बनाने का काम आरंभ नहीं किया था। उन लोगों को लाल नोटिस दिया गया। उसके पश्चात उसे पीला नोटिस दिया गया। किंतु इसके बावजूद उन लोगों ने घर नहीं बनाया। इस्माइलपुर बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि इस्माइलपुर में 346 लोगों पर सर्टीफिकेट किया गया हैं। वहीं गोपालपुर की बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि […]

बकरी विवाद में पिस्टल लहराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार|| GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदीनगर में बकरी विवाद को लेकर पिस्टल लहराने वाली महिला को गोपालपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपित महिला कालिंदीनगर निवासी चंद्रशेखर सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं। बताया गया कि पड़ोस के मृत्युंजय सिंह की बकरी चंद्रशेखर सिंह के घर में घुस गई थी। इसी विवाद को लेकर वीणा देवी ने पिस्तौल निकाल कर मृत्युंजय को जान से मारने की धमकी दिया। हाथ में पिस्टल लिए महिला की तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल हो गई थी। मृत्युंजय सिंह के बयान पर गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें वीणा देवी को नामजद आरोपित बनाई गई थी। पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं। DESK 04 […]

बकरी विवाद को लेकर महिला ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की दी धमकी ||GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर थाना के कालिंदीनगर में बकरी के विवाद को लेकर महिला ने पिस्तौल तानकार जान से मारने की धमकी दिया। बताया गया कि मृत्युजंय सिंह की बकरी चंद्रशेखर सिंह के घर में घुस गई। इसी को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चंद्रशेखर सिंह की पत्नी वीणा देवी ने पिस्तौल निकाल कर तान दिया। महिला के द्वारा पिस्तौल तानने का वीडीओ भी वायरल हो गया हैं। इसकी शिकायत मृत्युजंय ने गोपालपुर थाना की पुलिस से किया। गेपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बकरी घर में जाने के विवाद को लेकर महिला पिस्तौल तान दिया था। इसका वीडीओ भी वायरल हो गया हैं। वीणा देवी व उसके पुत्र पिंटू पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी […]