December 29, 2021
कायाकल्प योजना के तहत दो सदस्यों की टीम ने सीएचसी गोपालपुर का किया निरीक्षण ||GS NEWS
DESK 04कायाकल्प योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के दो सदस्यों की टीम ने सीएचसी गोपालपुर का निरीक्षण किया। सीएचसी गोपालपुर के प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर कई आवश्यक जानकारी लिया गया। राज्य स्तरीय टीम के सदस्यों ने प्रसूताओं से मिलकर स्वास्थ्य विभाग से मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। सीएचसी में पिछले कई दिनों से कायाकल्प की जांच को लेकर तैयारी किया जा रहा था। दिन रात कार्य किया जा रहा था। हालांकि परिसर के बाहरी भाग की साफ सफाई संतोषजनक नहीं थी।टीम में बाका के जिला गुणवत्ता सलाहकार मु. जावेद, भागलपुर जिला गुणवत्ता सलाहकार डा. प्रशान्त कुमार शामिल थे। मौके पर चिकित्सक डा. मनीष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय, लेखापाल मो जर्रार, […]