August 26, 2020
बेगूसराय में जमींदारी बांध टूटा बलान नदी का, पानी सैकड़ों घरों में घुसा, मची अफरा-तफरी GS NEWS
Barun Kumar Babulबिहार के बेगूसराय जिले में बलान नदी का रिंग बांध मंगलवार को टूट गया। भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के जोकिया पंचायत के तेलन योगी मठ के समीप बलान नदी का रिंग बांध टूटने से इस पंचायत के वार्ड संख्या 7, 8 व 9 के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। लगभग 25 फीट की लंबाई में पानी का तेज बहाव गांव को ओर हो रहा है। इससे पानी का दबाव जमींदारी बांध पर बनने की आशंका बन गई है। लगभग 5 हजार आबादी पूर्णतया इसकी चपेट में आ गयी है। घरों में पानी घुसने से लोग बांध पर शरण लेने को मजबूर हैं। इससे पशुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों में अफरातफरी मची है। वहीं कोसी नदी का डिस्चार्ज […]