Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया: सोहोरा के बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा प्लास्टिक और चापानल – विनोद मंडल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने सोहोरा के बाढ़ पीड़ितों की सुध नवगछिया – भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में गुरुवार को देर शाम सोहोरा गांव के बाढ़ पीड़ितों की सुध ली. भाजपा नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर उनसे बातचीत की और सकारात्मक आश्वासन दिया. जायजा लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे जिला अध्यक्ष के साथ भाजपा नेताओं ने सोहोरा के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति की समीक्षा की. समीक्षा के बाद जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने पत्रकारों को बताया किसोहोरा के ग्रामीण विपत्ति में है ऐसी स्थिति में उन्हें मदद की जरूरत है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि बातचीत के क्रम में बात सामने आई कि पीड़ितों को सबसे ज्यादा पेयजल की दिक्कत […]

खरीक: तुलसीपुर में एक देसी कट्टा तीन कारतूस और शराब के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में हथियार की तस्करी कर क्षेत्र में बड़े अपराध की कार्य योजना बना रहे युवकों को खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है.जिन लोगों को पुलिस एक देसी कट्टा, तीन कारतूस और 6 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है उनमें तुलसीपुर निवासी विपिन मिश्रा का पुत्र अंकुश कुमार और राज कुमार राम का पुत्र करण कुमार हथियार तस्कर शामिल है.पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संदर्भ में खरीक थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें आर्म्स एक्ट और शराब बरामदगी मामले में अंकुश कुमार और करण कुमार को आरोपित किया है. अंकुश कुमार […]

नवगछिया: थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा वैकल्पिक रैक प्वाइंट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पूर्वी केबिन पर निर्माणाधीन ओवरब्रीज को पूरा कराने के लिये रेल पदाधिकारी करेंगे रिव्यू स्टेशन रोड पर चल रहे अवैध सब्जी मंडी को हटाने को लेकर भी होगा पुनर्विचार नवगछिया स्टेशन पर इंटरसिटी और राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव पर भी होगा विचार नवगछिया – सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता ने एक वर्चुवल प्रेस वार्ता कर जानकारी की है कि कोरोना काल और लॉक डाउन में भी रेलवे ने काफी विकास कार्य किये हैं. लॉक डाउन में यात्रियों के लिये पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें जरूर बंद हैं लेकिन रेलवे ने इस क्रम में माल वाहक ट्रेनों के परिचालन में 50 फीसदी का इजाफा किया गया है. मालों की ढुलाई में भाड़े में भी छूट किया गया है […]

ढोलबज्जा: खाना बनाने के दौरान आग में झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में, एक युवती की मौत खाना बनाने के दौरान आग में झुलसने से हो जाने की बात सामने आई है. युवती बबलू साहब की बेटी नेहा कुमारी (15) बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि- नेहा गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे गैस से खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाई हीं थी की इसी बीच आग की लपटें किशोरी के कपड़े में पकड़ ली थी. आग लगने की बात नेहा को पता नहीं चल पाया था. जब तक नेहा ने पहने अपने कपड़े में लगी आग को जाना तब तक आग तेजी से उसके कपड़े में फैल गई थी. रसोईघर से बाहर आंगन में निकलकर नेहा जोर-जोर से चिल्लाते हुए आग बुझाने की […]

नवगछिया: गंगा के जल स्तर में वृद्धि जारी, तटबंध पर बढ़ा नदी का दबाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

– इस्माइलपुर में ने इलाके में फैला बाढ़ का पानी, स्थिति भयावह नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है वर्तमान में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर 32.20 पर बह रही है. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जल स्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद से तटबंध पर दबाब बढ़ गया है. इस्माइलपुर बिंदटोली के बीच स्पर संख्या छह पर नदी के पानी का काफी दबाव बना हुआ है. जल संसाधन विभाग के अभियंता द्वारा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद स्परों की लगातार मोनिटरिंग […]

नवगछिया: भवानीपुर टावर चौक पर उजानी निवासी बाइक सवार दो लोगों पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमले के बाद दहशत में परिजन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कटिहार जिले के  कुरसेला थाना क्षेत्र में  हुए शमीम  हत्याकांड से  जुड़े हैं घटना के तार -भाडे के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम। वारदात में शामिल अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर नवगछिया – रंगरा ओपी के टावर चौक के पास अपराधियों द्वारा उजानी निवासी मो एहसान एवं जामुनिया निवासी  मो अजहर को गोली मारने की घटना के बाद मो एहसान के परिवार के सदस्य दहशत में है. अपराधीयों द्वारा जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल एहसान के परिजन गहरे सदमे में है और डरे सहमे हुए हैं. घायल के घर से सभी पुरुष सदस्य उनके इलाज के लिए पटना गए हुए हैं. घर में सिर्फ महिलाएं है. मामले को लेकर  रंगरा पुलिस द्घारा मो एहसान का फर्द  बयान दर्ज […]