Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया: मछली चोरी के आरोप में दो युवकों की बेरहमी से की गई पिटाई, वीडियो वायरल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के बुद्धिजीवियों और आम लोगों ने पुलिस से की कार्रवाई करने की मांग पुलिस ने कहा दोनों पक्ष आपस में मिल गए हैं, किसी ने नहीं दिया आवेदन नवगछिया के नागरह और नवादा के बीच कोसी धार के समीप कुछ दबंग लोगों ने मछली चोरी के आरोप में वैसी गांव के दो युवकों को बांधकर जबरदस्त पिटाई कर दी है. दबंगों द्वारा की गई शर्मनाक हरकत का वीडियो मंगलवार को नवगछिया शहर में वायरल था. वायरल वीडियो को देखकर हर एक सामान्य आदमी यह सोच कर हतप्रभ था कि आखिर इतनी निर्दयता से कोई आदमी किसी दूसरे आदमी की पिटाई कैसे कर सकता है. दोनों पीड़ित युवक काफी कम उम्र के लग रहे हैं. कुछ जानकार लोगों ने बताया […]

नवगछिया एसडीओ और एसडीपीओ बाढ़ का लिया जायजा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया: डुमरिया गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती डुमरिया गांव पहुंचकर कोरोना संक्रमण और गांव के प्रवेश द्वार को सील किए जाने के साथ-साथ क्षेत्र में आई बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने दियारा क्षेत्र को जाने वाली सड़क मार्ग की स्थिति का भी मुआयना किया. ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति भयावह होने पर ग्रामीणों के लिए प्रशासन की तरफ से सारी व्यवस्थाएं कर दी जाएगी. प्रशासन के द्वारा बाढ़ के मद्देनजर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. एक दिन पूर्व अभिया गांव जाने वाली सड़क को सील किया गया था. Barun Kumar Babul

नवगछिया: एसडीओ व एसडीपीओ ने कंटेन्मेंट जॉन का किया निरीक्षण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

डुमरिया कंटेन्मेंट जॉन से अनुपस्थित पाए गए दंडाधिकारी, एक दिन का वेतन कटा संबंधित बीडीओ व थानाध्यक्ष को कंटेन्मेंट जॉन के नियमों का शतप्रतिशत पालन कराने का दिया निर्देश नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार एवं एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने नवगछिया, गोपालपुर एवं रंगरा में बनाए गए कंटेन्मेंट जॉन का निरीक्षण किया. गोपालपुर के डुमरिया गाँव को कन्टेनमेंट जोन घोषित में निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वहां पर किसी प्रकार का जागरूकता बैनर नहीं लगाया गया है. कंटेनमेंट जोन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं पाए गए. एसडीओ ने दंडाधिकारी को अनुपस्थित पाते हुए उनका एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश देते हुए उनका उनसे स्पष्टीकरण किया है. रंगरा के मुखिया टोला कंटेन्मेंट जॉन में बेरिकेटिंग नहीं […]

रंगरा: राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेंगे एक भी जरूरतमंद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा में पंचायत समिति की बैठक संपन्न लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय रंगरा चौक प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक रंगरा के प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे. बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने कहा कि कोरोना काल में प्रखंड का एक भी जरूरतमंद राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा. उन्होंने पदाधिकारियों को इस कार्य में संजीदगी बरतने का निर्देश दिया और पंचायत समिति सदस्यों को भी सलाह दी कि अगर कोई जरूरतमंद राशन कार्ड से वंचित है तो उन्हें राशन कार्ड दिलवाने और अनाज मुहैया सुनिश्चित कराने के लिए पहल अवश्य […]

नारायणपुर में 103 लोगों की जांच, पांच पॉजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के चौहद्दी सामुदायिक भवन परिसर में मंगलवार को पीएचसी नारायणपुर मेडिकल टीम के नेतृत्व में रैपिड एंटीजन द्वारा 103 लोगों का कोरोना संक्रमण जांच का सैंपल लिया गया. जिसका रैपिड एंटीजन कीट के द्वारा जॉच किया गया जांच के दौरान रिपोर्ट निगेटिव पाया गया. जिसमें संदिग्ध 15 लोगों का सैंपल पटना एम्स के लिए भेजा गया.आश्य् की जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी ने बताया कि 16 अगस्त को 15 संदिग्ध लोगों का सेंपल पटना भेजा गया था जिसमें पांच लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है.जिसमें मधुरापुर बाजार से तीन,भ्रमरपुर से एक नारायणपुर से एक लोग शामिल हैं. Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा: कदवा में 7 पॉजिटिव, ढोलबज्जा में दो लोगों ने कोरोना को हराया GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को जांच शिविर लगाकर 100 लोगों की कोरोना जांच की गई. जिसमें 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. मौके पर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा के चिकित्सा प्रभारी डॉ बिरेंद्र कुमार, लिपिक उमाशंकर जायसवाल, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के मैनेजर ओम कुमार, डॉ विजय कुमार, मिथिलेश कुमार व आशा कार्यकर्ता बबीता कुमारी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं ढोलबज्जा अस्पताल के सेवानिवृत्त लिपिक उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि- ढोलबज्जा के दो महिलाओं लोगों ने मंगलवार को कोरोना को हराया है. जिसमें अस्पताल के एक एएनएम जॉर्जिना मिन्ज व दुसरा अन्य महिला बबीता कुमारी हैं. Barun Kumar Babul

नवगछिया: हाइवा और ऑटो के टक्कर में एक मौत, एक घायल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मृतक ऑटो चालक कटिहार के चांदपुर गांव का है निवासी पुलिस ने हाइवा चालक को किया गिरफ्तार, हाइवा को किया जब्त नवगछिया – रंगरा साहयक थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर थाना चौक और रंगरा चौक के बीच मे हुए एक हाइवा और ऑटो के बीच सीधी टक्कर में ऑटो चालक कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी चालक दिनेश मुनि का पुत्र बीजो मुनी(19 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र के इन्दिरा ग्राम निवासी अशोक मंडल के पुत्र सोनू कुमार (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सोनू को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा जहां से […]