Category Archives: गोपालपुर

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में कोविड 19 वैक्सीनेशन कैम्प का किया गया आयोजन || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – तेजस्वी पब्लिक स्कूल के गोसाई गांव शाखा में आज गोपालपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशांशु कुमार के निर्देश पर एनएम हेमपुष्पा और उनकी टीम के द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से वैक्सीन लिया. विद्यालय के 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के 20 बच्चे सहित अन्य बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया गया जबकि मौके पर ही विद्यालय की निदेशक अधिवक्ता रीता चौधरी, विद्यालय के संचालक सहप्राचार्य सीपीएन चौधरी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बूस्टर डोज लिया है. DESK 04

राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन गोपालपुर विधानसभा के विभिन्न भागों में धूमधाम से मनाया गया. गौशाला रोड नवगछिया स्थित कैंप कार्यालय नवगछिया में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्त्व में लत्तीपाकर धरहरा स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में तथा प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला देवी निषाद ने हरनाथचक स्थित अपने आवास में श्री गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर श्री निषाद ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बदले की भावना से श्री गांधी को ईडी के माध्यम से प्रताडित कर रही है. मौके पर बाल्मिकी कुमर, अशोक सिंह निषाद, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, अब्बास […]

रुक-रुक कर तेज हवा के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त, कटाव निरोधी कार्य हुआ प्रभावित  ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – पिछले तीन-चार दिनों से विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर तेज हवा के साथ बारिश हो जाने से जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश के कारण  गंगा नदी में चल रहे कटाव निरोधी कार्य भी बाधित हो रहा है.पत्थर  स्लोपिंग कार्य एवं मिट्टी कटिंग का कार्य बारिश के कारण कीचड़ हो जाने से कार्य करने में परेशानी हो रही है .तेज हवा के कारण करवाया गया बंडालिंग कार्य प्रभावित होने की बात कही जा रही है. जल संसाधन विभाग के अभियंता कहते हैं कि इस बारिश से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है .लेकिन थोड़ी सी परेशानी बढीहै.  गंगा के जलस्तर में भी मामूली रूप से वृद्धि हुई है. स्थानीय ग्रामीण विनोद मंडल, राजू मंडल वगैरह […]