


@ श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगा विश्राम, स्वच्छ पेयजल और अन्य सुविधाओं का लाभ।
प्रदीप विद्रोही
सुल्तानगंज। श्रावणी मेले में लाखों कांवरियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में गुरुवार को अजगैबीनाथ धाम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा स्थापित टेंट सिटी एवं सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह के अजगैबीनाथ पहुंचने पर एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
मंत्री संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य श्रावणी मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। टेंट सिटी के माध्यम से कांवरियों को विश्राम, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि मंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार टेंट सिटी और सुविधा केंद्र की स्थापना से कांवरिया मार्ग पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि श्रावणी मेला देश की आस्था का महापर्व है। लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए इंतजाम सराहनीय हैं और इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम में जदयू के पवन केसान, मनीष कुमार, विनय कुमार सिंह, सदानंद कुमार, रूबी देवी, नीलम देवी, प्रेम प्रभा, मिथिलेश कुमार, टिंकू कुमार, शशि भूषण मंडल, राजू कुमार, रानी देवी, भाजपा के अरुण मंडल तथा लोजपा के नीरज चौधरी, धीरज कुमार, आजाद पासवान सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















