November 1, 2025
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ का तकनीकी और भावनात्मक समन्वय के साथ भव्य आयोजन ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक, आधुनिक भारत के महान शिल्पकार, किसान हितैषी एवं भारत रत्न ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में श्रद्धा, गरिमा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, अटूट संकल्प, दृढ़ नेतृत्व और दूरदृष्टि को नमन किया — जिन्होंने स्वतंत्र भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक अनुसंधान, डॉ. अनिल कुमार सिंह (भा.कृ.से.) ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “सरदार पटेल केवल भारत के लौह पुरुष नहीं थे, बल्कि ग्रामीण भारत की आत्मा के प्रतीक थे। उनका विश्वास था […]