Category Archives: नवगछिया

छठ महापर्व पर 27 अक्टूबर 2025 को जीएस न्यूज़ का विशेष पहल: ‘एक तस्वीर मां के साथ’ फोटो अभियान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को यादगार बनाने के उद्देश्य से जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा पाठकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। इस अवसर पर अखबार 27 अक्टूबर 2025 सोमवार को दोपहर 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ‘एक तस्वीर मां के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस अभियान के तहत पाठक अपनी मां के साथ खींची गई तस्वीर को व्हाट्सएप नंबर 7004826539 पर भेजकर मुफ्त में अखबार में प्रकाशित करा सकते हैं। इसके साथ ही अपनी मां से जुड़ा कोई यादगार पल, संदेश या छोटी-सी कहानी भी भेजी जा सकती है। छठ जैसे महापर्व पर जहां सूर्य उपासना और मातृत्व के प्रति आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, वहीं जीएस […]

नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्रकृति एवं सूर्य उपासना से जुड़ा लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। क्षेत्र में छठी मैया के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। लोग अपने-अपने घरों व घाटों की सफाई और सजावट में जुटे हुए हैं। नहाय-खाय के दिन श्रद्धालुओं ने कद्दू-भात प्रसाद ग्रहण कर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान किया। लोगों ने पूजा सामग्री जैसे ईख, नारियल, फल आदि की खरीदारी भी की। गोपालपुर प्रखंड के तीनटँगा करारी जहाज घाट पर हजारों की संख्या में नवगछिया सहित सीमांचल के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भास्कर का ध्यान कर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नवगछिया से पहुंची श्रद्धालु वीणा देवी, सीमा देवी, सुमन […]

लोजपा रामविलास के नवगछिया जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान का निधन, इलाके में छाया शोक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष और सधुआ निवासी अवधेश पासवान का शुक्रवार देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भागलपुर, नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक राजनीतिक और सामाजिक गणमान्य लोग उनके सधुआ स्थित पैतृक आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी गांव के मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। अवधेश पासवान शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े रहे। वे चापरहाट हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने वकालत के पेशे और लोजपा में […]

शाहकुंड में लूट का खुलासा: दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी और देशी कट्टा बरामद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई राशि में से चार हजार रुपये नकद और एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है। विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि शाहकुंड क्षेत्र में हाल ही में लूटपाट की एक घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बरामद हथियार और नकदी को जब्त कर लिया […]

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नवगछिया में प्रत्याशियों ने प्राप्त किए चुनाव चिन्ह, प्रचार-प्रसार में जुटे ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नवगछिया में तैयारियों का अंतिम चरण जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मान्य उम्मीदवारों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। अब सभी उम्मीदवार अपने चिन्ह के साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं और मतदाताओं के बीच जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, उन्हें शुक्रवार को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चिन्हों की सूची भी जारी कर दी गई है। नवगछिया क्षेत्र के प्रमुख प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं: चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने […]

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक मिथुन कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन कुमार, पिता स्वर्गीय जगदीश निषाद, निवासी वार्ड संख्या 11, जयरामपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मिथुन सुबह किसी बिजली के काम में जुटा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ खुले बिजली तार से सट गया। तेज करंट लगने के कारण वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस […]

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा छठ पर निःशुल्क कद्दू वितरण, श्रद्धालुओं के चेहरे खिले ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा बुधवार को जनसेवा का विशेष आयोजन किया गया। नवगछिया मेन रोड में शाम 3.30 बजे से श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क कद्दू वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छठ व्रतियों के लिए आयोजित इस सेवा कार्य से लोगों में खुशी देखी गई और उनके चेहरे पर मुस्कान झलक उठी। सेवा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने मंच के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की। नवगछिया बाजार में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया, जिससे लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे व्रतियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना इस सेवा का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम […]