Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया में कोरोना से संक्रमित होने वाले का आंकड़ा छः सौ को पार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

100 से ज्यादा है एक्टिव केस 10 हजार से अधिक लोगों का हो चुका है टेस्ट अब तक चार लोगों की हो गयी है मौत अब हरेक पीएचसी में हो रहा है टेस्ट 75 परसेंट लोग हो चुके हैं स्वस्थ अगर आप उचित आहार और अपना ध्यान रख रहे हैं तो कोरोना जरूर हार जाएगा ऋषव मिश्रा “कृष्णा” नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में कोरोना वायरस कोविड -19 से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 600 को पार कर गया है. अब यह बीमारी सघन आबादी क्षेत्र में ही नहीं वरन सुदूर गांवों में भी बड़ी तेजी से अपना पांव पसार रहा है. नवगछिया में अब तक चार कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच अच्छी खबर यह […]

Noimg

नारायणपुर: शाहपुर में महिला की फांसी लगाकर की खुदकुशी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शव छोड़ घर से सभी सदस्य फरार मृतिका की सास गिरफ्तार नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक महिला की फांसी लगाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत भवानीपुर ओपी में मृतका रेखा देवी के भाई संजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी में पति सुदीन मंडल, रंजन मंडल, पिंटू मंडल, ननद सोनी देवी, खुशबू देवी, ढोढ़ी मंडल, सास मीरा देवी, संदीप मंडल के विरुद्ध लगातार दहेज की मॉग का दबाव के बाद हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. गुप्त सुचना पर भवानीपुर पुलिस ने मृतिका की सास मीरा देवी की गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पुलिस जिला नवगछिया के छोटी परबत्ता निवासी कुसो मंडल की पुत्री रेखा […]

ढोलबज्जा: विजय लालगंज के कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के विजय लालगंज गांव में एक युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हो जाने की बात सामने आई है. मृतक की पहचान कारे मंडल के पुत्र सोती मंडल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया है कि- सोती हर रोज की तरह मंगलवार को भी अपने बसावटों पर मवेशियों को चारा पानी देने गया था. जिसकी कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई. सुबह जब ग्रामीणों की नजर कोसी धार में तैरते हुए लाश पर पड़ी तो, स्थानीय लोगों की मदद से शव नदी से बाहर निकाला गया. गांव में हो रही चर्चा सोती ममंडल के मौत पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही […]

बिहपुर के दयालपुर निवासी पत्रकार सुनील कुमार झा के गुजरे तीन वर्ष हो गए हैं लेकिन ऐसा लग रहा है आज भी वे हमारे बीच हैं. तीन वर्ष पहले नवगछिया के पत्रकार ऋषव मिश्रा “कृष्णा” ने एक आलेख के माध्यम से सुनील झा को याद किया था. उसी आलेख को हम शब्दशः प्रस्तुत कर रहे हैं, जरूर पढ़िए GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर के कण कण में जीवंत हैं सुनील दा बिहपुर की धरती ने अपना सच्चा बेटा खो दिया है. बिहपुर की धरती पर पत्रकार सुनील कुमार झा का शरीर भले ही न रहे लेकिन बिहपुर के कण कण में यह कर्म योगी आज भी जीवंत है. बिहपुर का इतिहास सुनील के बिना अधूरा है. सुनील दा ऐतिहासिक धरती बिहपुर के पहले पत्रकार थे. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत ऐसे समय में की जब बिहपुर में पत्रकारिता का मतलब नंगे पांव कांटों पर चलने जैसा था. समाचारों के संकलन से लेकर संप्रेषण तक कई तरह की समस्याएं. उस वक्त की पत्रकारिता आज के पत्रकारिता की तरह आसान नहीं थी. वर्ष 2009 के बाद Android मोबाइल के चलन ने पत्रकारिता को काफी आसान […]

मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2020 में फेल परिक्षार्थियों को बिहार बोर्ड ने किया पास,जानिए कारण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पटनाः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बड़ा निर्णय लिया है. बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा 2020 में सम्मिलित वैसे विद्यार्थी जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे उन्हें पास करा दिया है। कोरोना वायरस के चलते कंपार्टमेंटल एग्जाम नहीं लिया जा सका उन परीक्षार्थियों को अतिरिक्त अंको का ग्रेस देकर उत्तीर्ण किया गया है. इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था जिस पर विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है.बिहार बोर्ड ने बताया है कि कोरोना संकट के बीच यदि अगले दो-तीन माह के बाद कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया भी जाता तो परीक्षा फल का प्रकाशन नवंबर या दिसंबर तक संभव था, जिस से संबंधित विद्यार्थियों को […]

Noimg

भागलपुर: इंजीनियर पहुंचे एम्स सॉफ्टवेयर की जांच कराने GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर ट्रिपल आईटी के द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल पर अबतक सहमति नहीं मिल पायी है। इसको लेकर ट्रिपल आईटी अपने इंजीनियर को पटना एम्स भेजी है ताकि एम्स के कोरोना संक्रमित मरीजों के डिजिटल एक्सरे प्लेट की जांच करके इसकी रिपोर्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को भेजी जाए। मंगलवार को ट्रिपल आईटी में सॉफ्टवेयर बनाने वाले शिक्षक पटना के लिए रवाना हुए हैं। बुधवार को उन्होंने पटना एम्स के रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष से मिलकर बातें की। एक से दो दिनों में एक्सरे प्लेट की जांच कर उसकी रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आगे दिल्ली एम्स में भी जाकर वहां के कोरोना संक्रमित मरीजों की एक्सरे […]

Noimg

भागलपुर: उलझी जलापुर्ती समानांतर पुल को स्वीकृति मिलने से योजना, जहां बनना था इंटेकवेल… वहां बनेगा पुल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर:  विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए फोरलेन को स्वीकृति मिलने से शहर की जलापूर्ति योजना में पेंच फंस गया है। दरअसल, बरारी पुल घाट के पास इंटेकवेल बनना था, लेकिन अब यहां से नया पुुल बनने की हरी झंडी मिल गई है। जबकि पथ निर्माण विभाग ने बुडको को इंटेकवेल निर्माण के लिए तीन वर्ष पहले जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है। ऐसे में 277 करोड़ की लागत से जलापूर्ति योजना के दूसरे चरण का कार्य जमीन के अभाव में उलझ कर रह गया है। ऐसी परिस्थिति में अगर जमीन नहीं मिली तो जलापूर्ति योजना पर ग्रहण लग सकता है। वहीं सबौर के बाबूपुर मोड़ के समीप गंगा घाट पर इंटेकवेल निर्माण की योजना बनाई थी। लेकिन, […]