Category Archives: नवगछिया

Noimg

दाता के मजार पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के खिलाड़ियों ने लगाई हाजरी || GS NEWS

Chanchal Jha0

15 वर्षों से संघ द्वारा लगातार की जा रही है चादरपोशी नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में मंगलवार को संघ से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने दाता के मजार पर हाजरी लगाई। इस अवसर पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज लाल, जिला परिषद सदस्य मो. मोइन राइन, पूर्व जिला परिषद सदस्य घंटू सिंह एवं जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दाता की चादरपोशी की और समाज में शांति, भाईचारे, खिलाड़ियों के निरोग जीवन एवं समृद्ध भविष्य की दुआ मांगी। बताया गया कि नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार दाता के मजार पर चादरपोशी की परंपरा निभाई जा रही है। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन का उद्देश्य खेल के साथ-साथ आपसी सौहार्द, सद्भाव […]

Noimg

अवैध वसूली वसूली स्थल पर पुलिस बल तैनात, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: थानाध्यक्ष || GS NEWS

Chanchal Jha0

नारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क पर ऑटो-टोटो चालकों से अब नहीं होगी अवैध वसूली नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क पर ऑटो और टोटो वाहन चालकों से अब जबरन अवैध वसूली नहीं की जाएगी। इस संबंध में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद भवानीपुर थाना को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को नारायणपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों ऑटो-टोटो चालकों ने स्थानीय स्टैंड किरानी द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली और रंगदारी के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया था। विरोध के दौरान चालकों ने नारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही भवानीपुर […]

Noimg

राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन में आधुनिक उपचार पद्धतियों पर मंथन, नवगछिया के डॉ. आलोक कुमार को मिला राष्ट्रीय सम्मान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में रविवार 8 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ, भारत के तत्वावधान में फिजियोकॉन 2026 के प्रथम राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से फिजियोथेरेपी और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मेडिवर्सल अस्पताल के प्रमुख निदेशक डॉ. निशीकांत कुमार, राज नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. एन. पी. प्रियदर्शी, प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार, अखिल भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ए. के. सोनी तथा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जे. पी. एस. बादल द्वारा संयुक्त रूप […]

Noimg

नवगछिया में सकल हिन्दू समाज का विशाल एकदिवसीय हिन्दू सम्मेलन, एकता और जागरण पर दिया गया जोर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में एकदिवसीय विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन बाल भारती विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि दुष्यंत फूल बाबा, श्रीराम पाठक, सियाशरण वल्लभ शास्त्री, आर.पी. राकेश, ब्रह्मकुमारी रत्ना बहन, आर्या कश्यप, प्रभात, पंकज सहित संरक्षक विनोद मंडल, अध्यक्ष प्रवीण भगत, व्यवस्था प्रमुख मुकेश राणा, सुरेन्द्र खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह, कुणाल गुप्ता, सचिव शंभू गुप्ता, श्रीधर महाराज और संजीत विश्वकर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम के आरंभ में भजन-कीर्तन के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों […]

Noimg

रंगरा गोलीबारी और लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में हुए गोलीबारी और लूटकांड के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में नवगछिया पुलिस जिला की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2024 को रंगरा थाना क्षेत्र स्थित सदभाव टोल प्लाजा के पास किसान सुमित कुमार मंडल के साथ लूटपाट की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद रंगरा थाना में कांड संख्या 124/24 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत इस मामले में पहले ही […]

Noimg

किसान से दस लाख की रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। लतरा गांव निवासी किसान नीरज कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कुछ लोगों पर बगीचे की जुताई के दौरान दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने, हथियार दिखाकर धमकाने और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित नीरज कुमार, पिता रामोतार प्रसाद यादव ने अपने आवेदन में बताया है कि वह अपने हिस्से के बगीचे की जुताई कराने जा रहे थे। इसी दौरान विनय यादव के खेत के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनका ट्रैक्टर रोक दिया। आवेदन के अनुसार, सुभाष कुमार, रूपेश कुमार और निवास कुमार, तीनों पिता चंदेश्वरी यादव तथा बम बम यादव उर्फ राहुल कुमार, पिता […]

Noimg

शराब के नशे में युवक ने टोटो चालक से की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया क्षेत्र में शराबबंदी के बावजूद नशे में उत्पात का एक और मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने टोटो चालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने नवगछिया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मक्खातकिया गांव निवासी ललन सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था और इसी दौरान टोटो चालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर एक घंटे से अधिक रुकी रही वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को हुई परेशानी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सिलीगुड़ी जंक्शन से पटना जा रही यह ट्रेन कटिहार जंक्शन से बाद एक गाय से टकरा गई थी। इस घटना के बाद ट्रेन किसी तरह कटिहार स्टेशन से आगे बढ़ी और नवगछिया स्टेशन पहुंची, जहां उसमें तकनीकी समस्या सामने आई। रेलवे सूत्रों के अनुसार, पशु से टकराने के कारण ट्रेन के कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे ट्रेन का संपीड़न तंत्र प्रभावित हुआ, जिसके चलते उसे नवगछिया स्टेशन पर करीब एक घंटा दो मिनट तक रोकना पड़ा। अचानक ट्रेन रुक जाने से प्लेटफॉर्म […]

Noimg

क्रिकेट के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दिया आवेदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी एक युवक से क्रिकेट से जुड़े काम का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर दो व्यक्तियों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर निवासी नटवर कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है कि करीब एक वर्ष पूर्व उनकी पहचान अंबुज आनंद उर्फ लाल साहब और विमल झा से हुई थी। दोनों ने खुद को क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों और अन्य कार्यों से जुड़ा बताते हुए भरोसे में लिया। इसके बाद विभिन्न बहानों से उनसे रुपये की मांग की जाने लगी। पीड़ित के अनुसार फरवरी से नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग तिथियों […]

Noimg

शादी की तैयारियों के बीच बुझ गया पिता का सपना || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड के जनसेवक का आकस्मिक निधन नवगछिया प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवक सह प्रधान लिपिक के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के लिए खुशियों से भरे दिन आने ही वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस पिता की आंखों में अपनी बेटी की विदाई का सपना सजा था, वह सपना अधूरा रह गया और घर में शादी की तैयारियों के बीच मातम छा गया। जानकारी के अनुसार नवगछिया प्रखंड में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात लड्डू मंडल, जो गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव निवासी ओमी मंडल के पुत्र थे, सोमवार को अपने कार्यालय कार्य में व्यस्त थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज […]