Category Archives: नवगछिया

Noimg

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला, राजयोग पर प्रवचन से श्रद्धालु हुए भावविभोर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भागलपुर शाखा के तत्वावधान में नवगछिया में आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला के चतुर्थ दिवस के अवसर पर संध्या प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनीता दीदी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संध्या प्रवचन में बी.के. गुंजा बहन, संचालिका बांका ने “राजयोग” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना, जबकि आध्यात्मिक अर्थ में योग आत्मा और परमात्मा के मिलन को कहा जाता है। राजयोग के अभ्यास से आत्मा को अपनी कर्मेन्द्रियों का सुचारू रूप से संचालन करने की शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि राजयोग की विधि अत्यंत सरल है, जिसे छोटे-बड़े सभी सहज रूप […]

Noimg

नवगछिया जीरो माइल में खुला The Hope Hospital || GS NEWS

Chanchal Jha0

24×7 सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम दे रही सेवाएं नवगछिया के जीरोमाइल क्षेत्र स्थित द होप हॉस्पिटल में आम लोगों के लिए अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह अस्पताल आई.एल.एम.टी. मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड की इकाई के रूप में संचालित है और क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। द होप हॉस्पिटल में ट्रॉमा, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी), न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, स्पाइन सर्जरी, आईसीयू, एनआईसीयू तथा डेंटल एवं ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी जैसी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में गंभीर रोगियों के इलाज के लिए सुसज्जित आईसीयू और ईआईसीयू की व्यवस्था की गई है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। […]

Noimg

नवगछिया में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला और राजयोग शिविर का हो रहा आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भागलपुर शाखा द्वारा नवगछिया में अनीता दीदी जी के नेतृत्व में “द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आज संध्या प्रवचन में बी.के. शशी बहन ने “जीवन में तनाव से मुक्ति” विषय पर चर्चा की। बी.के. शशी बहन ने बताया कि वर्तमान समय में मानव जीवन में अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार सुख के साधन उपलब्ध होते हैं, फिर भी अधिकांश लोगों का जीवन तनावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों तक में परीक्षा तनाव आम समस्या बन गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि व्यक्ति स्व दर्शन और स्व चिंतन के बजाय दूसरों का दर्शन और चिंतन करते रहते हैं। परिणामस्वरूप मन में भय, अशांति और असुरक्षा का भाव […]

Noimg

महद्तपुर से विदेशी शराब के तस्कर को नवगछिया उत्पाद थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को महद्तपुर इलाके से एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के महद्तपुर निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महद्तपुर में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान तस्कर कन्हैया कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 750 एमएल की 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 22.5 लीटर है। […]

Noimg

नवगछिया के कई इलाकों में रविवार को बिजली सेवा रहेगी बंद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया जिले में मकंदपुर चौक स्थित पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) में मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को दिन के 11:00 बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान नवगछिया टाउन क्षेत्र, गोपालपुर और नवगछिया ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। नवगछिया बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियाँ पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके । Chanchal Jha

Noimg

तेतरी जीरो माइल के समीप हुआ बाइक हादसा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की तत्परता से बचा घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले में विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ ( तेतरी जीरो माईल के समीप ) हुई एक सड़क दुर्घटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश की तत्परता के कारण एक बाइक सवार की जान बच गई। सूत्रों के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश जाम हटाने के कार्य से लौट रहे थे। इस दौरान विक्रमशिला सेतु के कलबलिया धार के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रही चारपहिया वाहन ने बाइक सवार के पैर को कुचलते हुए आगे निकल गई। बाइक सवार सड़क पर दर्द से छटपटाने लगा। पीछे से लौट रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने घायल की स्थिति देखी और तुरंत वाहन रोका। एसडीपीओ ने स्वयं, पुलिस जवान और […]

Noimg

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी भूसखारी उर्फ अमित रजक गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी भूसखारी उर्फ अमित रजक पिता बनारसी रजक को 01 देशी कट्टा एवं 16 जिंदा कारतूस बिंडोलिया के साथ तेलघी से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 37/26, धारा- 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी, कुख्यात अपराधी सकला यादव के गिरोह के सदस्य है। अभियुक्त भूसखरी उर्फ अमित के विरुद्ध बिहपुर थाना, खरीक थाना, परबत्ता थाना में आधा दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। Chanchal Jha

Noimg

कानून उल्लंघन पर नवगछिया पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया जिले में कानून उल्लंघन के मामले में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने तत्काल कड़ी कार्रवाई की है। 6 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 9 बजे नवगछिया पुलिस को सूचना मिली कि जिले में पदस्थ दो पुलिस कर्मियों के बीच आपसी विवाद के दौरान पीटीसी विशाल कुमार सिंह घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पुअनि जयराम मांझी और पीटीसी विशाल कुमार सिंह के बीच पूर्व में पैसे के लेन-देन […]