Category Archives: नवगछिया

Noimg

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम  || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना के परबत्ता निवासी ललन मंडल के पुत्र अनुपम कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। यह हादसा रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी एनएच-31 पर बुधवार की सुबह हुआ था, जब एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में परबत्ता के ललन मंडल के पुत्र अनुपम कुमार, रंगरा थाना के चापर दियारा के प्रमोद मंडल का पुत्र दिलखुश कुमार और श्रवण दास के पुत्र सोनू कुमार शामिल थे। घटना के बाद रंगरा थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर […]

Noimg

श्रीपुर में अलाव से झुलसकर 65 वर्षीय वृद्धा घायल, अस्पताल में हुआ इलाज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में अलाव सेकने के दौरान आग की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान टुसा देवी, पति अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए टुसा देवी घर के बाहर अलाव के पास बैठी थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आग के काफी करीब चली गईं, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गईं। परिजनों ने तत्काल किसी तरह आग बुझाई और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया […]

Noimg

ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना मिडिल स्कूल के समीप हुई, जहां मासूम ट्रैक्टर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और बच्चा उसके नीचे आ गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्चे को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग दो बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रोहन कुमार, […]

Noimg

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर मुकेश राणा की पहल, मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया त्वरित संज्ञान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश राणा ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत तय समय सीमा में लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिलाने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की मांग को लेकर पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय से पत्राचार के माध्यम से अनुरोध किया था। मुकेश राणा द्वारा किए गए इस पत्राचार पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले को समाज कल्याण विभाग को निदान के लिए निर्देशित कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र के माध्यम से मुकेश राणा को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़े कई आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, जिसके […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका महिला की पहचान मीणा देवी, पति हीरो पंडित, घर लौवालगाम, थाना चौसा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई । यह हादसा उस समय हुआ जब जाम की स्थिति के कारण सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक के दौरान महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और वह सब्जी खरीदने जाह्नवी चौक हाई लेबल जा रही थी। महिला अपने पुत्र गौतम कुमार के […]

Noimg

मदरौनी चौक के समीप एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक गंभीर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया के मदरौनी चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बुधवार को दिन के लगभग 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है, जिनमें से एक युवक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मदरौनी हाई स्कूल एडमिट कार्ड लेने जा रहे थे। इसी दौरान मदरौनी चौक के समीप एनएच-31 पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर खुलेआम अश्लील हरकत, 15–20 मिनट तक चलता रहा नज़ारा, लोग बनाते रहे वीडियो || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को दिन के करीब 2 बजे सामाजिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। नवगछिया जीआरपी थाना के बगल स्थित रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर खुलेआम जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतें की जाती रहीं, जिससे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और आम लोगों में भारी नाराज़गी और असहजता देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग लज्जा से सिर झुकाकर वहां से गुजरने को मजबूर हो गए। कई राहगीरों ने आपत्ति जताते हुए उन जोड़ों को टोका भी, लेकिन वे नहीं माने और अपनी हरकतें जारी रखीं। बताया गया कि यह दृश्य लगभग 15–20 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, […]

Noimg

नवगछिया एएनएम कॉलेज में पास कराने के नाम पर वसूली का आरोप, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित एएनएम कॉलेज में फर्स्ट ईयर से सेकंड ईयर में प्रमोट कराने के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक छात्रा से दस हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि यदि छात्राएं यह राशि नहीं देती हैं तो उन्हें फेल करने की धमकी दी जाती है। कॉलेज की छात्रा ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि वह गरीब परिवार से है और एएनएम की पढ़ाई कर रही है। उसने कहा कि उससे दस हजार रुपये की मांग की गई और कहा गया कि यदि उसने यह राशि नहीं दी तो उसे फर्स्ट ईयर में ही फेल कर दिया जाएगा। साथ ही छात्रा ने […]

Noimg

नम आंखों से मां कौशल्या प्रतिमा की विदाई, भक्ति गीतों के साथ हुआ विसर्जन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : अंग क्षेत्र का प्रसिद्ध पोष पूर्णिमा मेला बुधवार को सहौरा में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुबह से ही मेले का क्षेत्र भक्तिभाव से गूंज उठा था। लोग माता कौशल्या की प्रतिमा के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रतिमा पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं और सभी ने भक्ति गीतों के साथ जयकारे लगाते हुए माता की आराधना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। लोग माता कौशल्या की प्रसन्नता और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते रहे। ग्रामीणों […]