Category Archives: नारायणपुर

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट का द्वितीय अंचल सम्मेलन आज जेपी कॉलेज नारायणपुर में || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट का द्वितीय अंचल सम्मेलन आज जेपी कॉलेज नारायणपुर में होगा। संघ के भागलपुर जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में संघ के भागलपुर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, जिला महासचिव श्यामनंदन सिंह सहित मुख्य अतिथि नारायणपुर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव,जेपी कॉलेज नारायणपुर प्राचार्य डॉक्टर राजवंश यादव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एसडीएफआई ब्रजराज चौधरी, जिला संयुक्त सचिव भागलपुर अनिल कुमार दीपक सहित कई पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन दो सत्र खुला सत्र और प्रतिनिधि सत्र में ग्यारह बजे से लेकर चार बजे तक होगा। DESK 04 B

कहारपुर में और तीन घरों को कोसी ने निगला ,कई घर कटाव के मुहाने पर ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर वार्ड नंबर 4 में कोसी की विनाशलीला जारी हैं. कोसी की मचलती धारा गांव को निगलने को बेताब नजर आ रही हैं.जो घर -आंगन बच्चों की किलकारी व हंसी -खुशी से गुंजायमान रहता था। वहां अब वीराना छा चुकी हैं. लोग अपने घरों को तोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ,पंसस अंजू देवी ,प्रतिनिधि शिवशंकर दास व वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया की गुरुवार को जगदीश रविदास ,पिंटू रविदास और पंकज रविदास का कोसी में विलीन हो गया. अब कटाव के मुहाने पर स्व मंचन रविदास और मटरू रविदास का घर हैं. जो किसी भी समय कोसी समा सकता हैं।लोगों ने इन घरों […]

मनहरपुर गांव से युवक का अपहरण, फिरौती ले कर छोड़ने का आरोप ||GS NEWS

DESK 040

एक चालक को ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले नारायणपुर – मनहरपुर गांव से मो मजरूल अली नाम के युवक का अपहरण कर फिरौती लेने के बाद उसे चार चक्का वाहन से उसके घर पर छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने चार चक्का वाहन को भी जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. जबकि अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे युवक का इलाज नारायणपुर पीएचसी में कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. अपहरण की घटना को अंजाम देने में खगड़िया जिले के कुल्हड़िया निवासी मो इजराइल अली व अन्य का नाम सामने आ रहा है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात मो मजरूल अली का […]

नारायणपुर : प्रभारी प्रधानाध्यापक का विदाई समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय मधुरापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन लाल पासवान का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.जिसमें विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता ने कहा अपने कार्य से विद्यालय को सम्मान दिलाया. सम्मान समारोह का संचालन शिक्षक कुमार विवेकानन्द कर रह थे. समारोह की शुरुआत स्वागत गान से और अंत विदाई गीत से किया गया. मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिका आशीष, उमेश, जितेंद्र, संस्कृति, लीना भारती, निशा, निशा रानी, राजीव, राकेश , कुंदन, कृष्ण , नीतु , खुशबु , तालीमी मरकज नबीब उल्लाह, सज्जाद, रात्रि प्रहरी सद्दाम सभी छात्र-छात्राएँ मौजूद थी. DESK 04

नारायणपुर के नगरपारा निवासी प्रोफेसर का निधन, जताया शोक  || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड के जेपी कॉलेज नारायणपुर पूर्व प्रोफेसर डाॅक्टर विनोदानंद झा 80 बर्षीय का लम्बी बीमारी से मायागंज में अंतिम सांस लिया. काॅलेज के प्रधान लिपिक डाॅक्टर राजीव कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में बहुत दिनों तक सेवा दिया है.मंडल भाजपा अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि प्रोफेसर जनसंध कालीन भाजपा के सच्चे सिपाही थे. उनके निधन पर बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ सचेतक ई कुमार शैलेन्द्र, सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक शिक्षाविद रामकुमार साहू, शिक्षक भारतेंदु जी, ई कुमार गौरव, मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया बैरिस्टर सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक जताया. DESK 04 B

नारायणपुर : कहारपुर में हो रहा कोसी का धीमा कटाव ,तीन लोगों ने घर तोड़कर हटाया  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-  हरिओ के कोसी पार गांव कहारपुर में कोसी धीमे -धीमे कटाव कर आगे बढ़ रही हैं।हालांकि पिछले दो दिनों से किसी का घर तो कोसी नही समाया।लेकिन कोसी जमीन तो कट रही हैं.पंसस अंजू देवी व  प्रतिनिधि शिवशंकर दास  ने कटाव के मुहाने पर आ चुके  पप्पू रविदास , कपिलदेव रविदास और अजीत रविदास ने अपना घर तोड़कर हटा लिया.स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास भी कटाव हुआ हैं। वही पीएचडी विभाग के जेई द्वारा जलमीनार का स्ट्रक्चर खोल कर हटा लिया गया हैं.दो दिनों से हो बारिश के कारण बेघर हो चुके लोगों के परेशानी काफी बढ़ गई हैं।बेघर हो चुके लोग दूसरे के घरों में रहने को विवश हैं. DESK 04