June 21, 2022
एनटीपीसी में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग’ विषय के साथ मनाया ||GS NEWS
DESK 04केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार एनटीपीसी कहलगांव, में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। एनटीपीसी स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और एनटीपीसी कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उदेश्य से एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा दीप्तनगर टाउनशिप के दुर्गा पंडाल परिसर में योग प्रशिक्षक के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए । मुख्य अतिथि श्री अरिंदम सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक (कहलगाँव) ने सभी महाप्रबंधकगण की उपस्थिती में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया । इस योग दिवस पर समस्त विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसियेसन, एनटीपीसी कर्मी, सृष्टि समाज की सदस्याओं तथा बाल भवन के बच्चों ने प्राणायाम, योग आसन प्रशिक्षण अभ्यास कार्यक्रम में बढ़. चढ़ कर हिस्सा लिया। एनटीपीसी कहलगांव में कर्मचारियों और परिवार के […]