Category Archives: बिहपुर

Noimg

सौभाग्य है, जो पुलिस किसी की नहीं सुनती, आज कविता सुन रही है.. नवगछिया में रात भर लोगों ने लिया बसंत फुहार का आनंद. .. || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बसंत फुहार का उद्घटान किया है. कवि सम्मेलन के मंच का उद्घाटन नवगछिया के पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज, नगर परिषद की उपसभापति रश्मिरथी, महिला जागृति शाखा की सपना चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, शहर के प्रमुख समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ, डॉ बीपी सिंह, मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया के अध्यक्ष पारस खेमका, उद्घोषक रमेश चौधरी आदि अन्य ने दीप प्रज्ववलित कर किया. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि हास्यपूर्ण अंदाज में लोगों को शराब से परहेज करने की अपील की. उन्होंने पुलिस पर कविताओं के माध्यम से किये गए कटाक्ष का स्वागत भी […]

Noimg

रुद्र सेना संगठन ने रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर बैठक का किया अयोजन || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – रविवार को रुद्र सेना संगठन के द्वारा 31 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा निकालने को लेकर सोनबर्षा गांव में ग्रामीणों की बैठक का आयोजन की गई. बैठक अध्यक्षता संगठन प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार और संचालन राजेश कुमार ने किया.मौके पर उपस्थिति संगठन अध्यक्ष बिट्टू चौधरी ने कहा हमारा मुख्य उद्देश सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए, राष्ट्र हितकर चीजों पर ध्यान देना है. हमे शान्तिपूर्ण तरीके से शोभा यात्रा को सफल बनाना है. वहीं बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने अपनी अपनी बात रखी.बैठक में रुद्र सेना जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्रशांत कुमार उर्फ डिंपल, चंद्रकांत चौधरी, धनंजय कुमार, विक्की मिश्रा ,रिक्की झा, लल्ला बाबा, बबलू यादव, भानु झा,सत्यम कुमार, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थें. DESK 04

Noimg

बिहपुर में नवसाक्षरों का महापरीक्षा संपन्न || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – रविवार को प्रखंड के विभिन्न सीआरसीसी में महादलित -दलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत साक्षरता केंद्रों पर नामांकित 15 से 45 आयु वर्ग के महिला शिशिक्षुओं के लिए बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन किया गया। प्रखंड में कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई. बिहपुर प्रखंड को कुल 680 शिशिक्षुओं का लक्ष्य दिया गया था।जिसमें महादलित 352, दलित 188, अल्पसंख्यक 140 को उपस्थित होना था.680 शिशिक्षुओं का पंजीकरण कराया गया। प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर कुल 621 शिशिक्षुओं ने परीक्षा में भाग लिया. जिसमें महादलित 336 दलित 172 अल्पसंख्यक 113 शामिल हुई। 59 महिला अनुपस्थित रही।वहीं एसआरपी सह केआरपी जिज्ञाधर जिग्र ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. विभिन्न केंद्रों पर सक्रिय तालिमी मरकज […]

Noimg

लीची पटवन करने गये किसान को पीटकर किया घायल ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के अमरपुर निवासी किसान ललन कुमार को लीची पटवन करने से रोक कर पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर किसान ललन ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर अपने छोटे भाई संतोष कुमार को नामजद किया है।अपने आरोप में बताया की 5 फरवरी को मैं लीची का फसल पटवन करने गया था। इस क्रम में मेरा छोटा भाई संतोष लाठी लेकर आया और सिर पर प्रहार कर दिया. मैंने बचाव में हाथ ऊपर किया तो हाथ ने. लाठी है. उसके बाद उसने कई जगह दांत से काटकर जख्मी कर दिया।इसी दौरान जेब सात हजार रुपया भी छीन लिया और केस करने पर जान मारने का धमकी दिया. हमदोनों भाई के बीच जमीन का […]

Noimg

सोनवर्षा दियारा में अपराधियों पर लगाम कसने को खुलेगा टीओपी || GS NEWS

DESK 040

एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण बिहपुर – बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा गंगा दियारे में अपराधियों पर लगाम कसने को लेकर रामनगर सोनवर्षा में टीओपी जल्द खोला जाएगा.ताकि गंगा दियारे में किसान भयमुक्त होकर खेती किसानी कर सके.हालिया दिनों में गंगा दियारे में अपराधियों की सरगर्मी बढ़ गई है.जिस कारण किसान डरा सहमा रहता है.हांलाकि बिहपुर पुलिस गंगा दियारे में लगातार छापेमारी कर रही है.टीओपी खोलने की तैयारी को लेकर शुक्रवार की शाम नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप सोनवर्षा पहुंचे और टीओपी को लेकर जमीन का निरीक्षण किया. चूंकि टीओपी दियारे में खुलता तो ज्यादा असरकारक होगा.क्योंकि दियारा हजारों एकड़ में फैला हुआ है.अपराधी घोड़े पर सवार होकर भाग निकलते है.शनिवार को एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया […]

Noimg

दाता के उर्स को लेकर मजार परिसर को सीसीटीवी से किया जाएगा लैस , दाता के उर्स को लेकर हुई ||GS NEWS

DESK 040

प्रखंडस्तरीय प्रशासनिक बैठक बिहपुर – कौमी एकता व आपसी भाईचारे का प्रतीक मिल्की गांव स्थित दाता मांगनशाह रहमतुल्ला अलैह के सलाना उर्स -ए -पाक को लेकर शनिवार को अनुमंडलीय स्तरीय प्रशासनिक बैठक दाता के मजार परिसर में सम्पन्न हुआ.बैठक में एसडीओ उत्तम कुमार , विधायक ई.कुमार शैलेंद्र ,बीडीओ सतीश कुमार ,सीओ बलिराम प्रसाद ,आरओ आमिर हुसैन ,एसडीपीओ दिलीप कुमार , बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ,सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार ,पीएचडी जेई मंटू कुमार , आरपीएफ प्रभारी कैलाश मीना, जीआरपी प्रभारी अजय शहनी,समेत जिप मोइन राइन,रेणु चौधरी ,उपप्रमुख एनामूल आदि मौजूद थे.वहीं मंच संचालन उर्स इंतेजामिया कमिटी के नायब सदर मोहम्मद इरफान आलम ने किया। बैठक में प्रखंड के मिल्की , सोनवर्षा , मड़वा , औलियाबाद , झंडापुर […]

Noimg

शब ए बरात इबादत की रात होती हैं – सज्जादानशीं ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर – शब ए बरात इबादत की रात होती हैं इस रात का सभी मुसलमानों को एहतराम करना चाहिए .मुसलमानों को अपने पूर्वजों के लिए खुदा से मगफेरत की दुआ मांगनी चाहिए. उक्त बातें शुक्रवार को खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी ने कही . उन्होंने कहाकि मस्जिदों ,खानकाहो़ं, मजार शरीफ, व घरों में तिलावते कुरान शरीफ करें और नफल की नमाज अदा करनी चाहिए .सज्जादानशीं ने कहाकि खुदा के रसूल पैगमबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो बसलम ने शब ए बरात की रात इबादत की रात बताया है यह रात दुआओ के कबूल होने की रात हैं शब ए बरात की रात इबादत करने […]

Noimg

सड़क को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करने को दिया छह दिनों का अल्टीमेटम ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को प्रखंड के अमरपुर में सड़क को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद व आरओ आमिर हुसैन दलबल के साथ पहुंचे.जैसे ही जेसीबी से मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई तो जेसीबी के पाइप फट गया.जिस कारण जेसीबी खराब हो गई.हालांकि छत का थोड़ा सा हिस्सा ही टूट पाया.उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग जुट गये और प्रशासन के लोगों से बहस करने लगे.ग्रामीणों ने आरोप सरकारी अमीन पर आरोप लगाया की शाम के समय मापी कर दिया था.किसी को मापी का नोटिस भी नही दिया था. सड़क पर अवैध कब्जे को लेकर गांव के कुमार गौरव के शिकायत पर अतिक्रमण मुक्ति की कार्रवाई की जा रही है.सड़क पर सुबोध […]