October 8, 2023
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में लगाया गया जनता दरबार, 150 से ज्यादा आवेदन का हुआ निष्पादन, किया गया डिग्री का वितरण | | GS NEWS
DESK 04 Bभागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के सीनेट हॉल में कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने छात्र दरबार लगाया। इस मौके पर पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद ने भी शिरकत की।छात्र दरबार में करीब दो सौ से ज्यादा आवेदन आए जिसमे की करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मामले ऑन स्पॉट निष्पादित किए गए। मौके पर सभी छात्रों को कुलपति और डीआईजी ने संयुक्त रूप से डिग्री दी। इसके अलावे छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट, मार्क्स आदि से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया गया। छात्र दरबार में कुलपति प्रो. जवाहर लाल, डीआईजी विवेकानंद छात्रों से रूबरू भी हुए।कुलपति ने छात्र दरबार लगाने के फायदे भी बताए।कुलपति ने कहा की पहले समस्याएं बहुत गंभीर थी। छात्र रोज विश्वविद्यालय का चक्कर लगाते थे। दूर- […]