Category Archives: बिहार

Noimg

शिवनारायणपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पिरपैंती विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करेगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी, बुलो मंडल, […]

Noimg

भागलपुर में 10 सितंबर को होगी BPSC सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा ||GS NEWS

DESK20250

18 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल, कदाचारमुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी भागलपुर। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर को किया जा रहा है। यह परीक्षा भागलपुर जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर भी आयोजित होगी, जिसमें कुल 7704 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल सुबह 11 बजे तक ही मिलेगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी केंद्र अधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देशित […]

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे एजीएम एस. के. सिंह, अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए सोमवार की दोपहर पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) एस. के. सिंह स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘अमृत भारत योजना’ के तहत स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए एजीएम ने मुख्य द्वार के समीप गंदगी का अंबार देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए और परिसर की घेराबंदी करने को भी कहा, ताकि स्टेशन की व्यवस्था में सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान एजीएम के साथ रेलवे के एडीआर, सीनियर डीएसटी, एसीएम, स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार सहित आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों की […]

Noimg

गनगनिया पंचायत के वार्ड चार में मुआवजा न मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया एनएच-80 जाम, तीन घंटे जाम से लोग बेहाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – गनगनिया पंचायत के वार्ड संख्या चार के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को दुर्गा स्थान के समीप एनएच-80 को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें बाढ़ राहत के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि अब तक नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य और अंचलाधिकारी (सीओ) रवि कुमार द्वारा मुआवजा की राशि देने के एवज में प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि जब बाढ़ में सब कुछ डूब गया है और घरों में पानी भरा है, तो वे रिश्वत में पैसे कहां से लाएं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सीओ और […]

Noimg

साहित्यकार डॉ. छेदी साह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : हिन्दी-अंगिका साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार एवं मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के पूर्व हिन्दी प्राध्यापक स्वर्गीय डॉ. छेदी साह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके ज्योति विहार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानंद किरण ने की। उन्होंने डॉ. साह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निष्कलंक साहित्य सेवा करने वाले कर्मयोगी मरने के बाद भी अमर हो जाते हैं। उनका जीवन और सृजन सदैव स्मरणीय रहेगा। साहित्यकार अभय कुमार भारती ने डॉ. साह के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल उच्च कोटि के साहित्यकार थे, बल्कि […]

Noimg

प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल गोपालपुर का अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल गोपालपुर का अंचल सम्मेलन लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर में आयोजित हुआ। अध्यक्षता संजय प्रसाद यादव एवं संचालन वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्धाटन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया और शैक्षणिक स्थितियों पर सारगर्भित तथ्यों को प्रस्तुत किया। प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया। तदोपरांत, पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल को प्रस्तुत किया गया, जो ध्वनि मत से पारित किया गया। अंचल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, सचिव वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविकान्त सुमन, उपाध्यक्ष विधाकांत भारती, सुनील […]

Noimg

लूटकांड में संलिप्त विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 03 सितंबर 2025 को खरीक थानांतर्गत ग्रामीण सड़क गोटखरीक के समीप अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर 02 पिकअप चालक से नगद रूपया, मोबाईल एवं पिकअप में लोड अनार की पेटी लूट लिया गया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 269/25, धारा- 309 (6) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन कर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में शनिवार को कांड में संलिप्त विधि विरूद्ध बालक को निरूध किया गया। उल्लेखनीय है कि कांड में लूटी […]

Noimg

गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबीं दो सगी बहनें, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया गांव में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक हृदयविदारक घटना में गंगा नदी में स्नान के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवटोलिया वार्ड संख्या 10 निवासी बीरेंद्र झा की पुत्री वर्षा कुमारी (उम्र 17 वर्ष) और अंशिका कुमारी (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बहनों के शव अब तक बरामद नहीं किए जा सके हैं। घटना के समय मृतका की मंझली बहन रिया कुमारी और मौसेरी बहन निशु कुमारी (डीमई, थाना फुल्लीडुमर, जिला बांका) भी साथ थीं, जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते गंगा की तेज धार से बचा लिया। परिवार की महिलाएं—मां रीना झा और नानी—चारों बच्चियों को लेकर नवटोलिया […]

Noimg

रंगरा भवानीपुर रेल ट्रैक किनारे मिले शव की पहचान, नवगछिया के मनियामोड़ का किशोर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बरौनी–कटिहार रेलखंड पर नवगछिया के पूर्वी रेल समपार से लगभग डेढ़ किलोमीटर पूरब, भवानीपुर के समीप शनिवार की संध्या रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। अब उस शव की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोड़ वार्ड संख्या 12 निवासी मोहम्मद अयान खान (उम्र 16 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद अजीर खान के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अयान शुक्रवार की सुबह बारह रबीउल अव्वल त्योहार के अवसर पर जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रविवार को परिजन ढूंढते हुए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें रंगरा थाना के माध्यम से […]