September 2, 2025
नवगछिया के योगा खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमक बिखेरी ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया योगा अकादमी के खिलाड़ियों ने पटना में आयोजित बिहार राज्य योगा प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया है। अकादमी के मुख्य कोच सह जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में धर्मचंद भगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी, बालक वर्ग में संभव कुमार और अनुराग कुमार ने कांस्य पदक जीतकर नवगछिया का नाम रोशन किया। इसके अलावा जूनियर वर्ग में पीहू कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नवगछिया […]