Category Archives: बिहार

Noimg

पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट का निर्माण, 85% भूमि अधिग्रहण पूरा,डीएम ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती में बनने वाले थर्मल पावर प्लांट को लेकर जिला प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक परियोजना के लिए करीब 85 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है।डीएम ने यह भी कहा कि थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा हालांकि अभी इसके लिए सटीक तारीख तय नहीं की गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की नई […]

Noimg

पूर्व के जमीनी विवाद में मकई व्यवसायी के साथ मारपीट || GS NEWS

DESK20250

चार लाख रुपये लूटने का आरोप दोनों पक्षों ने भवानीपुर थाना में दिया आवेदन, पुलिस जांच में जुटी भागलपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित सत्संग भवन, नारायणपुर के समीप शुक्रवार को एक मकई व्यवसायी के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व के जमीन विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और लगभग चार लाख रुपये लूट लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना क्षेत्र के निवासी और मकई व्यवसायी सज्जन सिंह ट्रक पर मकई लोड कर नारायणपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सत्संग भवन के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव […]

Noimg

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग ख़ुटहरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कहलगांव, किसनिचक, मौलटोला व पीरपैंती की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने विधिवत पूजन करके किए। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला पीरपैंती, कहलगांव के बीच समान रहा। सभी प्रतिभागियों को कलम देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक अंकज मंडल, अंबिका मंडल रहे। स्कोरर प्रीतम कुमार, कल्पना कुमारी रही। उद्घोषक रतन कुमार, मधु, प्रिया कुमारी रही। DESK2025

दरभंगा की घटना पर जदयू का तीखा हमला, कहा– विपक्ष की असली पहचान है नफरत और अराजकता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी ने बिहार की सियासत को गर्मा दिया है। इस आपत्तिजनक वीडियो के सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और पार्टी प्रवक्ता रवि कुमार ने इस घटना को लोकतांत्रिक मर्यादा और भारतीय संस्कृति पर सीधा प्रहार बताया। रवि कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस के मंचों पर अब मर्यादा, शिष्टाचार और नैतिकता जैसी कोई चीज़ नहीं बची है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब यही लोकतंत्र की नई परिभाषा है कि एक […]

Noimg

भारत के हर खिलाड़ी के दिल में बसते हैं मेजर ध्यानचंद: जेम्स फाइटर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया :राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर और देश के हर खिलाड़ी के प्रेरणास्त्रोत मेजर ध्यानचंद को अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जेम्स फाइटर ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता लाना और देश के खिलाड़ियों को सम्मानित करना है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के ओलंपिक में दिए गए अद्वितीय प्रदर्शन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाकर देश को गौरवान्वित किया। उनकी यही उपलब्धियां आज भी सभी खेलों […]

Noimg

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, इस्माईलपुर मेला में मचा हड़कंप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गणेश पूजा के अवसर पर सुदन टोला में आयोजित मेले के दौरान एक युवक को हथियार के साथ घूमते हुए देखा गया। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा गया। सूचना के आधार पर इस्माईलपुर थाना की टीम ने त्वरित रूप से मेला परिसर में पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। ग्रामीणों के सहयोग से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी अखिलेश कुमार, पिता बुद्धदेव मंडल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मौके पर […]

Noimg

प्रताड़ना से तंग दो बच्चों की मां ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक 25 वर्षीय महिला ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपना जान देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, महिला ने ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने दौड़कर उसे बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला, गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी रिंकू कुमारी है, जिसने 2018 में नीतीश कुमार से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने […]

Noimg

शहीद फौदी मंडल का शहादत दिवस आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर: प्रखंड के झंडापुर बाजार स्थित शहीद फौदी मंडल स्मारक स्थल पर गुरुवार को पहली बार शहादत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और साहित्यिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आजादी के इस गुमनाम नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता “आजादी के गुमनाम नायक” पुस्तक के लेखक एवं राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने की, जबकि संचालन रविन्द्र कुमार सिंह और विकास कुमार ने किया। गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि बिहपुर की धरती सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत उर्वर रही है, लेकिन साहित्यिक अभिरुचि और राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में यह क्षेत्र इतिहास के पन्नों से ओझल हो गया। उन्होंने शोधकर्ताओं और राजनेताओं से आग्रह किया कि वे शहीद फौदी […]

Noimg

भागलपुर में भादो उत्सव पर चावो वीरो दादी जी का भव्य श्रृंगार कर झूले पर झुलाया गया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण भादो छठ का महोत्सव गुरुवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, केशव धाम, मंदरोजा (तृतीय तल) पर चावो वीरो दादी जी की पूजा-अर्चना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भक्ति, सजावट और सामूहिक श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। दोपहर दो बजे से मेहंदी उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। पूजा की शुरुआत स्वस्तिक वेदी पर विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसमें रोली से स्वस्तिक बनाकर नारियल, चूड़ा, चुनरी, चावल और पुष्प अर्पित किए गए। सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां जगदम्बा और दादी चावो वीरो का भव्य श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने समूहिक […]

Noimg

चंपापुर जैन सिद्धक्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया दस लक्षण महापर्व का प्रथम दिवस ‘उत्तम क्षमा’ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में गुरुवार से शुरू हुए दस लक्षण महापर्व के प्रथम दिवस ‘उत्तम क्षमा’ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन की शुरुआत मंगलकारी अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन से हुई। इसके पश्चात आरती, स्तुति और प्रभु भक्ति के मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। भजनों की सुमधुर धारा बहती रही और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इंदौर से पधारे अभिनव जैन ने क्षमा धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि क्षमाशीलता व्यक्ति की महानता का परिचायक है। उत्तम क्षमा केवल दूसरों को क्षमा करना नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर की क्रोध-भावनाओं को शांत कर आत्मशुद्धि की दिशा […]