Category Archives: बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नल-जल योजनाओं का 28 को करेंगे उद्घाटन GS NEWS

PUJA JHA0

सीएम नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के तहत कार्य चल रहा है इसमें हर घर नल योजना भी शामिल है वही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 अगस्त को हर घर नल का जल की कई योजनाओं का विधिवत रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इनमें पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग तथा नगर एवं विकास विभाग की योजनाएं शामिल हैं। तीनों विभागों द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जानकारी के अनुसार 28 को ही इस योजना के तहत वार्डों में बने शिलापट्ट का भी लोकापर्ण होगा। इस शिलापट्ट पर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी रहेगी। गौरतलब हो कि ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 14 हजार और शहर के तीन हजार से अधिक […]

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव को पद से हटाया गया GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव के पद पर सेवानिवृत्ति के बाद एक साल के लिए संविदा पर कार्य कर रहे विवेकानंद ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया। विभाग के अवर सचिव सिधेश्वर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार हाईकोर्ट से जुड़े एक मामले को लेकर विवेकानंद ठाकुर पर कार्रवाई की गई और उनकी संविदा को समाप्त कर दिया गया। उन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद 1 फरवरी 2020 से एक साल के लिए संविदा के आधार पर नियोजित कर सेवा अवधि का विस्तार दिया गया था। कोरोना संकट के बीच यह पहला मामला है जिसमें किसी अधिकारी पर कार्रवाई की गई गयी है। PUJA JHA

नेपाल के रास्‍ते भारत में घुसने की आतंकी कोशिश,बिहार में बॉर्डर पर हाईअलर्ट GS NEWS

PUJA JHA0

पाक अपने करतूत से बाज नहीं आ रहा है नेपाल और भारत के बीच इन दिनों तनाव का माहौल चल रहा है उसी बीच पाक आतंकी नेपाली रास्ते भारत में घुसपैठ करना चाहते हैं बता दें कि कल दिल्ली में आईएसआई के आतंकी पकड़े गए थे। नेपाल के साथ संबंध खराब होने का लाभ भारत विरोधी तत्‍व उठाना चाहते हैं। ऐसी ही एक आशंका को लेकर बिहार में नेपाल सीमा पर हाई अलर्अ जारी किया गया है। दिल्ली को दहलाने की नाकाम साजिश में आइइडी के साथ एक आतंकी की गिरफ्तारी और तीन पाक आतंकियों के नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की सूचना के बाद भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पूर्वी चंपारण के रक्‍सौल […]

नवगछिया: देशभर में डिजिटल रामलीला का मंचन करेगा ‘नमो मंत्र फाउंडेशन’ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

हाइलाइटर्स: • डिजिटल रामलीला मंचन के लिए प्रोडक्शन का कार्य पूरा• 5 करोड़ से अधिक लोगों तक इस रामलीला मंचन को पहुंचाने का लक्ष्य• फाउंडेशन की ओर से राम मंदिर पर 1001 पृष्ठों की पुस्तक भी लिखी जा रही है• ‘श्रीरामललाः मन से मंदिर तक’ शीर्षक पुस्तक के सलाहकार मंडल में शामिल हुए कई सांसद नवगछिया. नमो मंत्र फाउंडेशन देशभर में डिजिटल रामलीला मंचन करने जा रहा है. फाउंडेशन ने इस डिजिटल रामलीला के लिए प्रोडक्शन का कार्य भी पूर्ण कर लिया है. फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार सुशांत ने एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि इस इस डिजिटल रामलीला को 5 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि इसके लिए कई राज्यों […]

नवगछिया: इंदुभूषण बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के अनुमोदन के आधार एवंराष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं पूर्वोत्तर राज्य कृष्ण मुरारी के सहमति से उत्तर बिहार प्रांत, प्रदेश अध्यक्ष राजू झा के द्वारा सांगठनिक नवगछिया जिला का जिलाध्यक्ष के लिए इंदु भूषण झा के नाम की घोषणा किया गया है. संस्था के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदु भूषण झा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है. उसका इमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा और जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के लिए लगातार प्रयत्नशील रहूंगा. इंदु भूषण झा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर अभ्यम लाल, विनोद कुमार मंडल, महंत नवल किशोर दास, अरविंद चौधरी, सत्य प्रकाश झा, अजय कुमार कुशवाहा, मुकेश राणा, सज्जन […]

नवगछिया: सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात ट्रक से कुचलकर बाढ़ पीड़ित वृद्ध की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मंदरौनी बीएड कॉलेज के पास हुआ हादसा नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएड कॉलेज मंदरौनी गांव के पास सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आ जाने से एक बाढ़ पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई है. वृद्ध की पहचान सौहरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद साह के रूप में की गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद साह देर शाम सड़क पार कर रहे थे और इसी क्रम में नवगछिया से आ रहे एक ट्रक के चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक तेज गति से ट्रक का परिचालन करते हुए फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची […]

Noimg

नवगछिया: मोहम्मद एहसान और इजहार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास 3 दिन पहले उजानी गांव के निवासी मोहम्मद एहसान और जमुनिया गांव के मोहम्मद इजहार पर हुए जानलेवा हमले में गांव के ही श्यामदेव राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मालूम हो कि एक ही मोटरसाइकिल पर कटिहार से आ रहे मोहम्मद अहसान और इजहार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसमें मोहम्मद एहसान को छह गोली लगी थी और इजहार को एक गोली लगी थी. वर्तमान में मोहम्मद अहसान का इलाज पटना में चल रहा है तो इजहार का इलाज भागलपुर में चल रहा है. दोनों की स्थिति अब तक गंभीर बनी हुई है. बात सामने आई है कि आपसी रंजिश के कारण […]