Category Archives: बिहार

नारायणपुर: बाईक दुर्घटना में महिला व बच्ची जख्मी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप के शुक्रवार को बाईक दुर्घटना में आशाटोल की स्नेहा कुमारी व उसका तीन वर्षीय पुत्र चिराग जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी का इलाज मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में कराया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया.जख्मी स्नेहा खगड़िया जिला के बैलदौर थाना क्षेत्र के बेला गॉव से अपने पति अमरजीत के साथ अपने मायके नारायणपुर के आशाटोल गॉव आ रही थी.एन एच गड्ढे में तब्दील जर्जर मार्ग को लेकर पेट्रोल पंप से दो किलोमीटर पश्चिम सीमा क्षेत्र के पास बाईक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पुत्र चिराग को गोद में लेकर पीछे बैठी स्नेहा जख्मी […]

तीज के दिन नवगछिया में पंडित अजीत के वर्चुवल पूजा की धूम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – तीज को लेकर नवगछिया में पंडित अजीत के वर्चुवल पूजा की धूम रही. बड़ी संख्या में महिलाएं जूम एप पर जुड़ कर विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महान व्रत तीज का अनुष्ठान किया. खुद पंडित अजीत भी इस पूजा की तैयारी शुक्रवार सुबह से ही कर रहे थे. पंडित अजीत ने कहा कि कोरोना काल में यह पूजा कैसे हो यह उनके लिये और यजमानों के लिये चिंता का विषय था लेकिन वर्चुवल पूजा ने सारी मुश्किलों को दूर कर दिया और सभी जगहों तक वे पहुंच पाए जहां तक वे सशरीर कभी उपलब्ध नहीं पाते. जीएस न्यूज को पंडित अजीत ने बताया कि हालांकि वर्चुवल पूजा में उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक फायदा नहीं हुआ […]

नवगछिया में महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए की हरितालिका तीज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर, नवगछिया अनुमण्डल के सभी प्रखंडों के सभी गांवों में शुक्रवार को महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग के लिए निर्जला उपवास कर पूजा अर्चना की. शाम होते हीं सभी व्रतियों अपना-अपना श्रृंगार कर खुशी से एक दुसरे को दुल्हन के रूप में संवारने में लगी थी. उसके बाद अपने सुहाग के लिए धूप-दीप, पान प्रसाद व अन्य पूजा सामग्रियों के साथ भगवान की आराधना करते हुए हरितालिका तीज पाठ का श्रवन की. नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी मोना भारती ने बताया कि उन्हें तीज का पर्व बहुत ही पसंद है इस पर्व में तैयार होकर भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना करना उन्हें बहुत पसंद है वह अपने पति की भी लंबी दीर्घायु की […]

BREAKING : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ें GS NEWS

PUJA JHA0

तय समय पर ही होंगे बिहार विधानसभा के चुनाव, आयोग ने जारी किया गाइडलाइन, ऑनलाइन होंगे नामांकन, एक साथ पांच लोग कर सकेंगे जनसंपर्कतय बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और मतदान तक के लिए आयोग ने गाइडलान जारी किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने को कहा गया है। साथ ही उम्मीदवारों को सिक्योरिटी मनी भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क की अनुमति दी है। पांच लोगों के साथ उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रोड शो और चुनावी रैली के लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन को फॉलो करना […]

तेजप्रताप का ससुराल पक्ष पर हमला, बोले-चंद्रिका राय की मेरे सामने खड़ा होने की औकात नहीं GS NEWS

PUJA JHA0

तीज के दिन तेजप्रताप ने एक बार फिर अपने ससुराली पक्ष पर हमला बोला है। चंद्रिका राय के जेडीयू ज्वाइन करने के एक दिन बाद तेजप्रताप ने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। चंद्रिका राय की मेरे सामने खड़ा होने की औकात नहीं है। उनको फ़रियाना है तो आ कर फरिया लें। हिम्मत है तो चंद्रिका राय आएं मेरे गेट पर फरिया लें। जनता चंद्रिका राय को नहीं, बल्कि लालू यादव को चाहती है। ऐश्वर्या राय के विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी पहली बार तेजप्रताप खुलकर बोले। तेजप्रताप ने कहा कि जिसको लड़ना है लड़े, मुझे मतलब नहीं है। हम दोनों का मामला न्यायालय में है और अब न्यायालय ही हम दोनों के मामले […]

भागलपुर:- RJD विधि प्रकोष्ठ की हुई बैठक, चुनाव की तैयारियों पर चर्चा GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव होना है वही चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है भागलपुर जिले के कोर्ट परिसर में आरजेडी विधि प्रकोष्ठ की बैठक हुई. बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए विधि प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण पर सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना का नोटिस जारी करने और दोषी करार किए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता आरजेडी के जिला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कपिल देव कुमार ने की. बैठक में बड़ी संख्या में विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल हुए.कपिल देव कुमार ने बताया कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में विधि प्रकोष्ठ […]

JDU का पलटवार:-हिम्मत है तो RJD किसी दलित को सीएम बनाने की घोषणा करे GS NEWS

PUJA JHA0

इस साल बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव होना है वही राजनीति बिगुल फूंक दिया गया है पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर वार प्रतिवार कर रहे हैं वहीं पार्टी के फेरबदल भी जारी है परिवहन मंत्री संतोष निराला ने राजद के दलित नेताओं के आरोप पर पलटवार करते इस विपक्षी दल को चुनौती दी है। कहा कि राजद किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करे। हमारे नेता नीतीश कुमार ने तो महादिलत नेता जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। अगर श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और रमई राम में हिम्मत है तो राजद और इसके नेता से घोषणा कराएं कि राजद का सीएम प्रत्याशी कोई दलित नेता होगा। मंत्री ने कहा कि अगर राजद वाकई दलितों का हितैषी है […]

आज अखंड सुहाग का व्रत हरितालिका तीज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त GS NEWS

PUJA JHA0

हरितालिका तीज पर आज महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। पारंपरिक रूप से व्रत पूजन के लेकर गुरुवार को घरों में तैयारी की गई। महिलाओं ने साज-शृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी की। पहली बार व्रत रहने वाली महिलाओं और कन्याओं में ज्यादा उत्साह है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं भगवान शिव और पार्वती का विधिविधान से पूजन करेंगी। पूजन का शुभ मुहूर्तज्योतिषाचार्य अमित बहोरे के अनुसार तीज पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 6:54 से लेकर रात 9:06 बजे तक है। ज्योतिषचार्य अवध नारायण द्विवेदी के अनुसार तीज के दिन स्थिर नक्षत्र व साध्य योग रहेगा। व्रत पूजन विधानअवध नारायण के अनुसार व्रती महिलाओं को एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित […]

RJD छोड़ने के बाद MLA जयवर्धन यादव का बड़ा आरोप GS NEWS

PUJA JHA0

जदयू में शामिल होने वाले आरजेडी विधायक जयवर्धन यादव ने मीसा भारती पर परेशान करने का आरोप लगाया. जयवर्धन यादव ने कहा कि लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. जयवर्धन यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्य में शुरू से विश्वास रहा है, जब विपक्ष में हम लोग चले गए तब भी कभी ऐसा नहीं लगा कि क्षेत्र में विकास कार्य रुक गया हो. जयवर्धन यादव ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं. राजद में लालू परिवार के खिलाफ सुनवाई नहींबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेताओं का दल बदल जोर पकड़ रहा है. आरजेडी से जदयू में आने वाले जयवर्धन यादव लालू परिवार से खासे नाराज हैं. […]

भागलपुर में खुलेगा बुनकर मॉल और कोकून बैंक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर। लॉकडाउन के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुनकरों के उत्थान के लिए शहर में कोकून बैंक और बुनकर मॉल खोले जाएंगे। जिससे बुनकर धागे की खरीदारी व अपने उत्पादों को मॉल में बेच सकेंगे। इसके लिए जीरो माइल स्थित स्पन सिल्क मिल व रेशम भवन में खोलने पर मंथन जारी है। रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र ने डीएम को प्रस्ताव भेजा है। डीएम ने उद्योग विभाग को पत्र भेजा दिया है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रामशरण राम ने बताया कि कोकून बैंक होने से भागलपुर के बुनकरों को रेशम धागे की कमी नहीं होगी। अभी झारखंड के धागे पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बुनकरों को धागा तैयार के लिए रिलिंग मशीन […]