September 30, 2025
मंदिरों में विराजमान हुईं मां दुर्गा, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS
DESK2025डुमरिया में आरती वंदना के बाद लगाया गया हलुआ-पुरी का भोग नवगछिया। नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी के अवसर पर रंगरा और गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां भगवती का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां महागौरी के स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए भक्त विशेष रूप से संध्या आरती में शामिल हुए। शंखनाद, घंटों की गूंज और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तजन मां को प्रसन्न करने के लिए कहीं डलिया तो कहीं पूजन सामग्री अर्पित करते नजर आए। क्षेत्र के डुमरिया, सैदपुर करचिरा, रंगरा, सधुआ, कुमादपुर, अजमाबाद, झल्लूदास टोला सहित कई गांवों के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। अधिकांश पूजा स्थलों पर मेला लगा, जहां श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों […]