Category Archives: बिहार

नवोदय में लगाया गया एक पेड़ माँ के नाम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा भागलपुर में मंगलवार को सेवा पर्व के अवसर पर वन प्रमंडल भागलपुर की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। विभाग ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य के प्रत्येक जिले में कुल 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर की गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक ई. शैलेंद्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संकट आज वैश्विक चुनौती है, जिसे गंभीरता से समझने की आवश्यकता […]

Noimg

पी.जी. की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नारायणपुर इकाई ने मंगलवार को जयप्रकाश महाविद्यालय, नारायणपुर के प्राचार्य डॉ. इमरान खाँ को स्नातकोत्तर (पी.जी.) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष अंकेश कुमार के नेतृत्व में दिया गया। इस अवसर पर जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार ने कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गंगा के इस पार कुल छह महाविद्यालय हैं, लेकिन किसी भी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई नहीं होती है। इन महाविद्यालयों में लगभग 9 से 10 हजार छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। स्नातक (यू.जी.) की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भागलपुर जाना पड़ता है, जो अधिकांश छात्रों के लिए कठिन और असुविधाजनक साबित होता है। उन्होंने […]

सन्हौला में प्रतिमा अनावरण एवं लाभुक संवाद कार्यक्रम की तैयारी का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड स्थित अरार धोआवे पंचायत के श्रीचंडिका मिश्रीलाल कृष्ण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक प्लस टू विद्यालय परिसर में 25 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं लाभुक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय मैदान में स्टॉल निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और […]

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी, लाखों का रेडीमेड कपड़ा और खिलौने जप्त ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने लाखों रुपए मूल्य का रेडीमेड कपड़ा और खिलौने जप्त किए। जानकारी के अनुसार, राज्य कर संयुक्त आयुक्त सुश्री मिनी को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता से बिना पक्की बिल के भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े और खिलौने भागलपुर लाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया और रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान बिना बिल के सामान पकड़ा गया, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। संयुक्त आयुक्त सुश्री मिनी ने बताया कि यदि संबंधित व्यापारी पक्की रसीद लेकर आते हैं तो सामान उन्हें लौटा दिया जाएगा, लेकिन यदि बिल […]

फ़िल्मी नहीं हक़ीक़त – सड़क से अस्पताल पहुँची महिला बनी पति से मिलने का ज़रिया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुरशादी हुई… बच्चे नहीं हुए… फिर बिछड़ गए… और वर्षों बाद पति-पत्नी की मुलाकात कराई एक पुलिसवाले ने। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है, जो भागलपुर से सामने आई है। दरअसल, भागलपुर कोतवाली के रहने वाले सत्यनारायण सिंह की शादी वर्ष 2007 में कजरैली चाँदपुर की गुड़िया कुमारी से हुई थी। शादी के कई साल बाद भी संतान नहीं हुई, तो परिवार की सहमति से सत्यनारायण सिंह ने दूसरी शादी कर ली, जिससे उन्हें दो संतानें हुईं। इस बीच पहली पत्नी गुड़िया उनके साथ रह रही थी। लेकिन जब सत्यनारायण रोज़गार के लिए दिल्ली चले गए, तो कुछ ही समय बाद गुड़िया अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका पता नहीं चला […]

भागलपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, चार गिरफ्तार, नकदी और ब्राउन सुगर बरामद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव से सटे शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने मथुरापुर स्थित एक किराए के मकान पर धावा बोलकर ब्राउन सुगर का गोरखधंधा पकड़ा। इस दौरान बिहार और झारखंड के चार धंधेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भनोज राम के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मो. तारिक अनवर समेत चार आरोपी पकड़े गए। इनके पास से 40 ग्राम ब्राउन सुगर, ₹1,40,500 नकद, चार एंड्रॉइड मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में मो. तारिक अनवर, मो. अस्वाज, गौरव कुमार और विक्की सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि […]

विक्रमशिला पुल पर भीषण सड़क हादसा : पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के विक्रमशिला पुल पर सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पुल के 29 नंबर पाया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचल दिया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को तुरंत मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अत्यधिक तेज रफ्तार से आ रहा था। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ति पुल पार कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायल […]

सबौर के फतेहपुर में दो समुदायों में भिड़ंत, एसएसपी ने संभाली कमान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ज़िले के सबौर प्रखंड के फतेहपुर में सोमवार की शाम अचानक तनाव का माहौल बन गया। एक मामूली विवाद ने सामुदायिक रंग ले लिया और कुछ ही मिनटों में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। मामला बाइक सवार और टोटो चालक के बीच रास्ता मांगने से शुरू हुआ, लेकिन देखते-देखते विवाद मारपीट और पथराव तक पहुँच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसएसपी स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने इलाके में गश्त तेज कर दी और फ्लैग मार्च भी निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक बाइक सवार युवक फतेहपुर बाज़ार से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे टोटो […]

नवगछिया में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया आदर्श थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया थाना के थाना प्रभारी रवि शंकर ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष और सदस्य, तथा बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बजरंग दल की ओर से थाना प्रभारी से आग्रह किया गया कि नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान पूजा पंडाल के आसपास की मीट व मछली की दुकानें बंद कराई जाएं। इस पर थाना प्रभारी ने सार्थक आश्वासन देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तदोपरांत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पूजा पंडालों में वे वॉलंटियर के रूप में सहयोग करेंगे और प्रशासनिक व्यवस्था […]