Category Archives: बिहार

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, विधायक और एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आज से अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। बांका सांसद गिरधारी यादव और स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल की पहल पर यह ठहराव संभव हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन मास्टर गिरीश प्रसाद सिंह और अंग एक्सप्रेस के ड्राइवर को अंगवस्त्र और फूलमाल पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांग स्वीकार कर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया है। अब सुल्तानगंज वासी सीधे बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह […]

Noimg

सुल्तानगंज में अजगैविनाथ धाम सुशील मोदी फाउंडेशन सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : सुल्तानगंज के नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले प्रखंड स्तरीय अजगैविनाथ धाम सुशील मोदी फाउंडेशन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने किया, जबकि संयोजन नगर सभापति सह भाजपा नेता राज कुमार गुड्डू ने संभाला। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता संजय चौधरी और नवीन कुमार बन्नी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय वर्मन मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह, रतन राय, अरुण सिंह, दयानंद चौधरी, डॉक्टर सुरेश मंडल […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 12 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर सुल्तानगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टोटो चालक धीरज कुमार से छिनताई, मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अब्जूगंज निवासी टोटो चालक धीरज कुमार के साथ तीन अज्ञात अपराधियों ने मारपीट करते हुए छिनताई और हत्या का प्रयास किया था। इस घटना में घायल धीरज कुमार के भाई हीरा कुमार ने लिखित आवेदन देकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी अभियान चलाकर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों […]

Noimg

प्रधानमंत्री मोदी ने भागलपुर को दी बड़ी सौगात, पीरपैंती में 2400 मेगावाट पावर प्लांट का शिलान्यास ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार के पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भागलपुर जिले को एक बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पीरपैंती में 2400 मेगावाट क्षमता वाले नए पावर प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही भागलपुर जिले में कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। भागलपुर ही नहीं बल्कि बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ झारखंड और बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने पहुंचे। नए पावर प्लांट में 800 मेगावाट की तीन इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना को अगले तीन वर्षों में पूरा कर चालू करने का […]

Noimg

इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय फिसले युवक की मौत, परिवार में छाया मातम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें खंजरपुर निवासी 44 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर बरगाछ निवासी स्वर्गीय बृजेंद्र कुमार अंबष्ठा के पुत्र मानव अंबष्ठा के रूप में हुई है। मानव अंबष्ठा पूर्णिया में सैमसंग कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी रश्मि अंबष्ठा ने बताया कि वे दोनों रविवार तड़के करीब चार बजे पटना जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह 5:25 बजे भागलपुर से खुलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय मानव का पैर फिसल गया और वे नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत […]

Noimg

सड़क हादसे में उपसभापति और उनके पति घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति रश्मि रथी देवी और उनके पति सह प्रतिनिधि अजय प्रमोद यादव शनिवार की रात पटना जाने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जीवनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों अपने निजी वाहन हैरियर गाड़ी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान गौछारी सतीश नगर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी का शीशा टूट गया। इस दौरान उपसभापति रश्मि रथी देवी को सिर और आंख में चोट लगी, वहीं गाड़ी चला रहे उनके पति अजय प्रमोद यादव को भी हल्की चोटें आईं। घटना की […]

Noimg

नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तेतरी पकड़ा में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की समर्पित हिंदी शिक्षिका और राजकीय शिक्षक सम्मान 2025 प्राप्त डॉ. अमृता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने हिंदी कविता, भाषण, दोहे और नाटक की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। डॉ. अमृता कुमारी ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिंदी भाषा के प्रयोग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदी में बोलने और लिखने […]

Noimg

गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान के तत्वावधान में जलज परियोजना अंतर्गत जलज अमाला गोपालपुर की ओर से करारी टीनटंगा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं को जलीय जीवों की सुरक्षा और गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने लोगों को जलज परियोजना के उद्देश्य और जलज अमाला के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में प्लास्टिक बोतलें, पॉलिथीन और पैकेजिंग सामग्री डालना जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा है। गंगा की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें यह […]

Noimg

अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा– हिंदी हमारी संस्कृति और आत्मा की भाषा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : हिंदी दिवस के अवसर पर नवगछिया के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आत्मा की भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है, जिसकी सरलता और सहजता ही इसे आमजन के करीब बनाती है। उन्होंने बताया कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, ताकि लोगों को हिंदी भाषा के महत्व का बोध हो और नई पीढ़ी इसे अपनाने के लिए प्रेरित हो। हिंदी हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक है, जो देश की विविधता में एकता को मजबूत करती है। जेम्स फाइटर ने कहा कि अन्य भाषाएं किताबों तक सीमित रह जाती हैं, […]

Noimg

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन सामुदायिक भवन झरकहवा में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला सचिव श्यामनंदन सिंह, राज्य प्रतिनिधि त्रिपुरारी चौधरी और जिला अंकेक्षक जितेंद्र कुमार ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने हिंदी को राष्ट्र का गौरव और सम्मान बताया। अंचल चुनाव हेतु प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया। तदोपरांत पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल […]