September 13, 2022
नीतीश कुमार सोलह श्रृंगार कर विधवा विलाप कर रहे हैं साथ ही मुंगेरीलाल के हसीन सपने वह देख रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होने वाला- केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ||GS NEWS
DESK 04 Bभागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए हैं, बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद बीजेपी लगातार महागठबंधन पर हमलावर है। परिसदन में उन्होंने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है , उन्होंने आज भागलपुर पहुंचने के बाद बड़ा बयान दिया है साथ ही सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अश्वनी चौबे ने कहा कि आज पूरी तरह से नीतीश कुमार की सरकार नहीं है। रिमोट कंट्रोल लालू यादव के हाथ मे हैं। जब चाहते रिमोट दबाते है जिस दिन वो बटन दबा देंगे ये सीधे रसातल में चले जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को […]