Category Archives: भागलपुर

रंगरा प्रखंड के भवानीपुर सरस्वती मंदिर के समीप निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा || GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा प्रखंड के भवानीपुर सरस्वती मंदिर के समीप स्थित नव स्थापित अर्द्ध नागेश्वर शिव मंदिर के स्थापना से पूर्व शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें प्रकांड विद्वानों की अगुवाई एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशयात्रा में हजारों महिलाओं व कन्याओं ने पूरे गांव में भ्रमण किया। आयोजन कमेटी के वेदानंद यादव, आतीश यादव, बेचन यादव आदि ने बताया कि प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा रविवार को वैदिकाचार्य की अगुवाई में पूरी विधि-विधान से संपन्न करवाया जाएगा। इस कड़ी में बनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुमोद यादव, भवानीपुर पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा सहित हजारों युवाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया। DESK 04 B

नवगछिया : अस्थि दिव्यांग को बीपीएसपी की परीक्षा में उपलब्ध कराया जाएगा श्रुतिलेखक|| GS NEWS

DESK 04 B0

अस्थि दिव्यांग को बीपीएसपी की परीक्षा में श्रुतिलेखक उपलब्ध करवाया जायेगा। तथा उसे परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। बीपीएससी की परीक्षा आठ मई को है। यह आदेश नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने दिया है। बताया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग की संचालित 67 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में एक अभ्यर्थी अभिनव पंकज जिसका क्रमांक 441475 है। उसका परीक्षा केंद्र मदन अहिल्या महिला कॉलेज में है। वह अस्थि दिव्यांग की श्रेणी में आता है। जन्म के समय से ही उसका हाथ कटा हुआ है। अभिनव पंकज ने अस्थि दिव्यांग होने के कारण एक श्रुतिलेखक व अतिरिक्त समय की मांग किया था। अनुमंडल पदाधिकारी उसके मांग को देखते हुए एक इंटर उर्तीण श्रुति लेखक […]

नवगछिया SDM नें की मानवता कि मिशाल पेश , सड़क दुर्घटना में तड़प रहे घायल को इलाज के लिए अपने वाहन से पहुँचाया अस्पताल || GS NEWS

DESK 04 B0

अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने मानवता कि मिशाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में तड़प रहे घायल को इलाज के लिए अपने वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के शिवानी धर्मकांटा के पास विक्रमशिला पहुंच पथ पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। वह सड़क पर ही तड़प रहा था। अनुमंडल पदाधिकारी पाल ने अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। बताया गया कि दिन के 12 बजे करीब अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर की ओर जा रहे थे। शिवानी धर्मकांटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल होकर कराह रहा था। एसडीओ की नजर पड़ते ही गाड़ी को रूकवाया। स्वयं गाड़ी से उतरकर गार्ड व अन्य […]

विक्रमशिला सेतु पर हाइवा और ट्रक के बीच टक्कर, अहले सुबह से शाम तक लगा रहा जाम // GS NEWS

DESK 04 B0

परीक्षार्थियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना पुलिस कर्मियों, जप्रतिनिधियों और आमलोगों ने भी छात्र छात्राओं की साहायता, मोटरसाइकिल से कराया पुल पार  नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर पाया नंबर 91 के पास शनिवार सुबह चार बजे एक खाली ट्रक और एक गिट्टी लदे हाइला के बीच सीधी टक्कर के बाद देखते ही देखते पुल पर भयानक जाम लग गया, जिससे खास कर सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों और आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जो परीक्षार्थी जाम में बुरी तरह से फंस गये थे, उन्हें पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आमलोगों द्वारा मोटरसाइकिल से पुल पार कराया गया. जाम में ऐंबुलेंस सहित कई आवश्यक सेवा के वाहनों को भी फंसा देखा गया. जाम का असर सेतु पथ पर भी देखा […]

नवगछिया में पांच केंद्रों पर आयोजित की जाएगी BPSC की परीक्षा||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया में पांच केंद्रों पर बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की जायेगी। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग पटना की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आठ मई को पांच केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। जिसमें बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, जीबी कॉलेज नवगछिया, इंटरस्तरीय विद्यालय नवगछिया, बाल भारती विद्यालय नवगछिया में होगी। परीक्षा 12 बजे से दो बजे होगी। सभी केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न करने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्र के आस पास धारा 144 लागू की गई हैं। दंडाधिकारी को आदेश दिया जाता हैं कि परीक्षा केंद्र पर केवल परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र देखकर ही अंदर जाने दे। परीक्षा केंद्र […]

नवगछिया में आईपीएस विकास वैभव का होगा युवा संवाद कार्यक्रम||GS NEWS

DESK 04 B0

लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत नवगछिया के बाल भारती सभागार पोस्ट ऑफिस रोड में दिन रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार के आईपीएस आईजी विकास वैभव के अलावा दिल्ली के एंबीशन लॉ इंस्टीट्यूट के निदेशक आलोक कुमार रंजन नवगछिया के आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, असीम कुमार दास सुपरिटेंडेंट मायागंज अस्पताल भागलपुर भी में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के तहत विशेषकर बिहार के युवाओं को प्रेरित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा एक विशेष स्तंभ है जिसके तहत पूरे बिहार में शिक्षा दान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के वंचित दलित एवं […]

इंग्लिश चिचरौन के समिप एक स्कार्पियो ने 5 साल की बच्ची को मारी ठोकर ,गंभीर रुप से जख्मी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन के पास भागलपुर कि ओर जा रही तेज गति से एक स्कार्पियो ने एक बच्ची को मारी जबरदस्त ठोकर ।मौके से स्कार्पियो फरार हो गया ,बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया ।वहीं डॉ.ने गंभीर देख मायागंज रेफर कर दिये हैं।वहीं ग्रामीण. ने बताया 5 साल कि बच्ची गौसिया प्रविण आईसक्रीम के लिए सडक पर गई थी।इसी दौरान सुलतानगंज से भागलपुर कि ओर जा रहे तेज गति स्कार्पियो ने बच्ची को ठोकर मारकर भाग गए।बच्ची गंभीर होने पर रेफरल अस्पताल लाया गया।डॉ.ने गंभीर हालत देख मायागंज भागलपुर रेफर कर दिये हैं। DESK 04 B

प्रकृति की गोद में बसा प्राकृतिक संपदा से भरपूर भागलपुर जिला में सबसे अधिक होता है नीरा का उत्पादन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। प्रकृति की गोद में बसा प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर भागलपुर जिला का सबसे अधिक नीरा उत्पादन करने वाला गाँव रघुचक । सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रघुचक गाँव के लोग शराब से कोसों दूर नीरा का सेवन करते हैं । साथ ही लोगों से शराब सेवन नहीं करने की अपील करते हैं । गाँव के किसी भी लोगों पर आजतक शराब पिने या बेचने के मामले पर एफ.आई.आर नहीं हुई है और न ही कोई व्यक्ति जेल गया है । बिहार सरकार शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए जहाँ नित कड़े कदम उठा रही है । वहीं नीरा उत्पादन व इसकी बिक्री पर ज्यादा जोर दे रही है। भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रघुचक गाँव में […]